Women Safety Tips: देर शाम ऑफिस से निकलना आज-कल हर कामकाजी महिला की मजबूरी बन गई है। कई बार रास्ते में ऐसा लगता है जैसे कोई हमारा पीछा कर रहा है। ऐसे में घबराहट में गलत फैसला लेना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए हमने 'निडर नारी सीरीज' शुरू की है, जिसके अंतर्गत आज हम आपको बताएंगे कि अगर ऑफिस से निकलने के बाद कोई आपका पीछा करे, तो आपको क्या करना चाहिए?

ऑफिस से निकलते वक्त कोई पीछा करे तो लें ये 6 एक्शन

दिल्ली बार काउंसिल Adv. Anshika Pandey के अनुसार , अगर कोई आपका पीछा कर रहा है, तो इन 6 समझदारी भरे कदमों से आप खुद को सेफ रख सकती हैं और स्थिति को अपने काबू में रख सकती हैं।

1. पहले शक को पक्का करें

पीछा करने वाले का शक होते ही तुरंत घबराएं नहीं। हो सकता है वह व्यक्ति उसी रास्ते पर जा रहा हो। अगर आप पैदल हैं, तो सड़क पार करें या किसी भीड़ वाली दुकान में रुककर देखें कि क्या वह भी आपकी नकल कर रहा है। अगर गाड़ी में हैं, तो एक ही चौराहे पर 2-3 बार घूमकर देखें कि क्या वह गाड़ी भी आपके पीछे ही आ रही है।

2. भूलकर भी उसे अपने घर तक न ले जाएं

सबसे बड़ी गलती यही होती है कि हम डरकर सीधे घर की तरफ भागते हैं। इससे पीछा करने वाले को आपका पता चल जाता है। घर पास में भी हो, तो भी घर की तरफ न जाएं। अकेले घर या बिल्डिंग में घुसना आपको और ज्यादा असुरक्षित कर सकता है।

image credit- magnific

3. तुरंत भीड़ वाली जगह की तरफ जाएं

पीछा करने वाले हमेशा सुनसान और अंधेरी जगह का फायदा उठाते हैं। भीड़ वाली जगह पर वे कुछ नहीं कर पाते। अगर आप पैदल हैं, तो सीधे किसी मॉल, सुपरमार्केट, रेस्टोरेंट या मेट्रो स्टेशन में चली जाएं और वहां के सिक्योरिटी गार्ड को बता दें।

4. अकेले उससे झगड़ा न करें

सड़क पर अकेले किसी अनजान व्यक्ति से बहस करना खतरनाक हो सकता है। उसका रिएक्शन कैसा होगा, यह कोई नहीं जानता। जब तक आप पूरी तरह से घिर न जाएं, तब तक रुककर चिल्लाएं। दूरी बनाए रखें, भीड़ में रहें और सामना करने का काम पुलिस को करने दें।

5. अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें

लाइव लोकेशन शेयर करने से आपके अपने आपकी सही जगह जानते रहते हैं, भले ही फोन बंद हो जाए या हालात बिगड़ जाएं। व्हाट्सऐप या किसी भी मैसेजिंग ऐप से अपनी लाइव लोकेशन भरोसेमंद दोस्त या परिवार को भेजें। अगर हो सके, तो उस व्यक्ति की फोटो या गाड़ी का नंबर नोट कर लें।

 

6. किसी भरोसेमंद व्यक्ति को कॉल करें

फोन पर बात करते हुए चलना पीछा करने वाले को डरा देता है। उसे लगता है कि आप अकेली नहीं हैं। आप तुरंत परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या पुलिस हेल्पलाइन को कॉल करें। अपनी सही लोकेशन बताएं, पीछा करने वाले व्यक्ति या गाड़ी का हुलिया बताएं।

image credit- magnific

कभी भी डरना नहीं है, समझदारी से काम लेना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। घर का पता छिपाना, भीड़ वाली जगह जाना और समय पर मदद मांगना, ये तीन बातें आपको हर बार सेफ रखेंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini