Gondhal Ritual Kya Hai: मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधळ' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के लिए चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी थी। निर्देशक संतोष डावखर की फिल्म गोंधल,ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मगर क्या आपको पता है कि यह फिल्म महाराष्ट्र की पारंपरिक रस्म पर आधारित है? नीचे लेख में पढ़ें क्या गोंधला रस्म?
गोंधळ रस्म क्या है?
महाराष्ट्र की पारंपरिक 'गोंधल' रस्म मुख्य रूप से रात के समय आयोजित की जाने वाली धार्मिक अनुष्ठान है, जो कुलदेवता या कुलदेवी की आराधना के लिए की जाती है। इस पूरी रात चलने वाली रस्म में देवी की स्तुति में भक्ति गीत गाते हैं। साथ ही ढोल, संबळ तथा तुणतुणे जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ नृत्य व नाट्य प्रस्तुत करते हैं।
अनुष्ठान के दौरान घर के बीचों-बीच पाटे या कलश की स्थापना की जाती है और दीप प्रज्वलित किया जाता है जिसके प्रकाश में लोग पूरी रात उत्सव मनाते हैं। इसमें परिवार के सदस्य और आसपास के लोग इकट्ठा होकर देवी का आह्वान करते हैं। पौराणिक कथाएं सुनते हैं और अंत में पूरी श्रद्धा के साथ महाआरती संपन्न होती है। 'गोंधळ' रस्म मुख्य रूप से महाराष्ट्र के 'गोंधळी' समुदाय के लोगों द्वारा की जाती है।
इसे भी पढ़ें- Punjabi Wedding Ritual: दुल्हन के कलाई हिलाते ही तय होता है शादी का अगला नंबर, बेहद खास है पंजाबियों का यह रिवाज
गोंधळ फिल्म की कहानी क्या है?
गोंधळ फिल्म की कहानी सुमन (इशिता देशमुख) और आनंदराव (योगेश सोहोनी) नाम के नवविवाहित जोड़े से जुड़ी है। सुमन और सरजेराव (निषाद भोईर) एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन सरजेराव के परिवार द्वारा दहेज में भारी मांग किए जाने के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सुमन की शादी एक सीधे-साधे और भोले-भाले युवक आनंदराव से कर दी जाती है। शादी के बाद, जोड़े के जीवन से बाधाएं दूर करने के लिए गांव में रातभर चलने वाली पारंपरिक 'गोंधल' रस्म का आयोजन किया जाता है।
इस धार्मिक आयोजन में पूरा गांव इकट्ठा होता है। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती है, कहानी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। गोंधळ फिल्म में इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम , सुरेश विश्वकर्मा , निषाद भोइर, अनुज प्रभु और विट्ठल काले मुख्य भूमिकाओं में हैं।
गोंधळ फिल्म महाराष्ट्र की इसी रस्म पर आधारित है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Imbd
