स्कूल में टीचर्स डे बच्चों के लिए खास दिनों में से एक होता है। इस दिन बच्चे अपनी पसंदीदा टीचर्स के लिए कविता लिखकर जाते हैं और उन्हें सुनाते हैं। वह अपने टीचर्स को खास फील करवाने के लिए कुछ ऐसा सुनाना चाहते हैं, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहे। बच्चे इस दिन अपनी बातों को आसानी से Teachers' Day Poem की मदद से कह सकते हैं, ऐसी बातें जो शायद रोजाना बोलने में उन्हें थोड़ी झिझक होती हो। आप भी अगर अपनी फेवरेट टीचर के लिए कविता खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग कविताएं लेकर आए हैं।

Teachers' Day 2026 Poems In Hindi (Teachers Day 2026 के लिए सुनाएं ये 6 खूबसूरत कविताएं)

टीचर्स डे पर स्कूलों में पार्टी रखी जाती है, जिसमें बच्चे अपने पसंदीदा टीचर के बोलने के तरीके, चलने का स्टाइल और क्लास में बोले जाने वाले खास शब्दों की नकल भी करते हैं।  इसी तरह बच्चे अपनी टीचर्स को खास महसूस करवाने के लिए खास कविता भी लिखते हैं।

Teachers' Day Poem 1- गुरु का महत्व

गुरु के होने पर हर मुश्किल घड़ी में हिम्मत मिलती है।
गुरु हैं तो सपनों को राह मिलती है,
जो बात हमें कोई समझा नहीं पाता,
गुरु उसे आसान बनाकर हमेशा समझाते हैं।

कभी डांटकर सही रास्ता दिखाते हैं,
तो कभी प्यार से हमारा हौसला बढ़ाते हैं।
गुरु हमारी हर छोटी जीत पर मुस्कुराते हैं,
वो हमें हार में भी फिर से लड़ना सिखाते हैं।

हर बच्चे को समझना चाहिए कि गुरु का साथ मिले तो डर कैसा,
जब ज्ञान का दीप जल रहा है, तो अंधेरा कैसा।
मेरी प्यारी टीचर आपके चरणों में मेरा सम्मान है,
आप ही मेरे जीवन की पहचान हैं।

Teachers Day Poem 2- शिक्षक दिवस पर कविता

मेरी प्यारी टीचर आप वो दीपक हैं, जो हमेशा दिखाती हैं,
अंधियारे में भी उम्मीद जगाते हैं।
गलत कदम पर हमें रोक लेते हैं,
गिरने से पहले हाथ थाम लेते हैं।

आप हमें किताबों से बढ़कर ज्ञान सिखाते हैं,
हमें जीवन को बेहतर बनाना बताते हैं।
आपकी डांट में भी प्यार छिपा होता है,
आपके हर शब्द में कोई सीख का मोती होता है।

आपका सम्मान सबसे बड़ा उपहार है,
आपसे ही रोशन होता जीवन का संसार है।
आज टीचर्स डे पर दिल से कहेंगे,
आपका दिया ज्ञान हमेशा साथ रखेंगे।

Teachers' Day Poem 3- टीचर्स डे के लिए कविता

आपरे क्लास में आते ही मुस्कान आ जाती है,
आप पढ़ाई को भी मजेदार बनाती हैं।
कभी डांटती, कभी प्यार जताती हैं,
आप हमारी हर परेशानी समझ जाती हैं।

हम होमवर्क भूलें तो याद दिलाती हैं,
हम अच्छा करें तो शाबाशी देती हैं।
हमारी छोटी-सी कोशिश भी पहचान लेती हैं,
हममें छिपी काबिलियत जान लेती हैं।

मेरी टीचर, आपसे इतना सीखा है,
हर मुश्किल में हिम्मत रखना सीखा है।
आज दिल से आपको धन्यवाद,
आपसे ही तो हमारे सपनों की शुरुआत है।

Teachers' Day Poem 4 - टीचर के लिए पोयम

मेरी प्यारी टीचर सबसे न्यारी है,
उनकी बातें गमें लगती हैं प्यारी।
गलती हो तो प्यार से समझाती हैं,
अच्छा करें तो खूब सराहती हैं।
हमारे सपनों को पंख लगाती हैं,
हर दिन कुछ नया सिखाती हैं।

मैम, आपका साथ यूं ही बना रहे,
आपका आशीर्वाद सिर पर सदा रहे।
टीचर्स डे पर बस इतना कहना है,
आप जैसा टीचर हमें हमेशा पाना है।

Teachers' Day Poem 5- टीचर के लिए अच्छी कविता

मेरी टीचर ने मुझे जब भी डांटा है,
उस डांट में भी प्यार को मैंने पाया है।
जब भी मुझसे कोई गलती हुई,
उन्होंने ही सही राह दिखाई है।

कभी मेरी शरारत पर गुस्सा किया,
कभी अच्छे काम पर मुझे शाबाशी दी।
जब मेरा हौसला थोड़ा कम हुआ,
तब उन्होंने ही उम्मीद की किरण दी।

हमें समझ आता है उनकी डांट का मतलब,
हर बात में छिपा था मेरे लिए सबक।
जो कुछ भी सीखा है आपसे आज तक,
वो जिंदगी भर रहेगा मेरे साथ हर पल।

मेरी प्यारी टीचर, आपका शुक्रिया,
मेरे सपनों को आपने रास्ता दिया।
टीचर्स डे पर बस इतना कहना है,
आप जैसा गुरु पाकर मुझे गर्व हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026: टीचर को देना चाहते हैं खास तोहफा? ₹150 के बजट में खरीदें ये 5 चीजें

Teachers' Day Poem 6 - बेस्ट टीचर्स डे कविता

आपने हमें किताबें ही नहीं पढ़ाईं,
जीने की भी कई बातें सिखाईं।
सपनों को सच करने का विश्वास दिया,
हर मुश्किल से लड़ने का साहस दिया।

आपकी सीख हमेशा याद रहेगी,
आपकी बातें दिल के पास रहेंगी।
हम चाहे जहां भी जाएंगे,
आपकी सीख को साथ ले जाएंगे।

शिक्षक को मेरा शत-शत प्रणाम,
आपसे ही रोशन हुआ हमारा नाम।
टीचर्स डे पर दिल से यही कहना है,
आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहना है।

Teachers' Day पर कविता सुनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

टीचर्स डे पर कविता सुनाते समय केवल लाइनों के याद करने पर ध्यान नहीं देना है, बल्कि कैसे इसे टीचर के सामने बोलना है उसपर भी फोकस करना होगा। अगर बोलते हुए सही भाव और आत्मविश्वास नजर आएगा, तो आपकी कविता टीचर के दिल को छू लेगी।

  • कविता बहुत तेज न बोलें।
  • बोलते हुए आवाज में उतार-चढ़ाव का ध्यान रखें।
  • बोलते हुए टीचर की तरफ देखें।
  • चेहरे पर भाव नजर आने चाहिए।
  • मुश्किल शब्दों की प्रैक्टिस करें, अगर बार-बार अटक रहे हैं, तो शब्द बदल दें।
  • कविता को रटने के बजाय समझकर याद करें
  • कविता की शुरुआत में अपनी प्यारी टीचर का नाम बोल सकते हैं।
  • गलती हो जाए तो घबराएं नहीं, ठीक करके फिर से शुरू करें।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि अगर बीच में कोई लाइन भूल जाएं तो कुछ सेकंड रुककर अगली लाइन याद करने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन निराश न हो। आपको घबराकर पूरी कविता दोबारा शुरू करने की जरूरत नहीं है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही सबसे जरूरी है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, shutterstock