Teachers' Day Decoration Ideas 2026: सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के स्कूल और कॉलेज में टीचर्स डे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने अध्यापक को खास महसूस कराने के लिए उपहार देते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके अलावा अपने क्लासरूम और बोर्ड को गुब्बारे, रिबन और ड्राइंग से सजाते हैं। अगर आप भी टीचर डे के मौके पर अपने क्लास को सजाना चाहती हैं,तो नीचे लेख में बताए गए तरीके अपना सकती हैं।

Teachers Day पर क्लासरूम और बोर्ड को कैसे सजाएं?

गुरूओं को शिक्षक दिवस के मौके पर स्पेशल फील कराना चाहती हैं, तो इसके लिए क्लासरूम और बोर्ड को खास तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए अगर आपको डेकोरेशन कैसे करें समझ नहीं आ रहा है, तो नीचे बताए गए तरीकों से अपने पसंद का आइडिया चुन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Teachers' Day 2026 Greeting Card Ideas: अपने पसंदीदा टीचर के लिए ऐसे बनाएं खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड्स

चॉक से टीचर डे पर ब्लैकबोर्ड पर क्या-क्या ड्राइंग बना सकते हैं?

क्लासरूम को सजाने में ब्लैकबोर्ड अहम भूमिका निभाता है। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप बोर्ड पर टीचर डे से जुड़ी आर्ट बना सकती हैं।

  • किताब और पेन या पेंसिल- खुली हुई किताब के ऊपर एक फाउंटेन पेन या पेंसिल की ड्राइंग बनाएं, जो पढ़ाई का प्रतीक है।
  • ग्रेजुएशन कैप (हैट)- कोने में एक सिंपल सी डिग्री कैप या कॉन्वेंट हैट बनाएं, जिसके साथ एक छोटा सा लटकन भी हो।
  • सेब-शिक्षा और टीचर- स्टूडेंट के रिश्ते से जुड़ा एक लाल और हरा सेब बोर्ड के किनारे पर बहुत प्यारा लगता है।
  • ग्लोब- दुनिया का एक छोटा गोलाकार नक्शा बनाकर भूगोल और ज्ञान का संदेश दें।
  • उल्लू- इंटेलिजेंट के प्रतीक उल्लू की एक कार्टून स्टाइल ड्राइंग चॉक से आसानी से बनाई जा सकती है।
  • फूल और पत्तियां- बोर्ड के चारों कोनों पर गेंदे या गुलाब के फूलों की बेल और पत्तियां बनाएं ताकि बोर्ड भरा-भरा और सुंदर दिखे।
  • हैप्पी टीचर्स डे का सुंदर बैनर- रिबन या बैनर का शेप बनाकर उसके अंदर बड़े और स्टाइलिश अक्षरों में Happy Teachers Day लिखें।
  • संगीत नोट- अगर आपके स्कूल में म्यूजिक या एक्टिविटी क्लास है, तो सुर वाले नोट्स बनाकर बोर्ड को सजा सकती हैं।

टीचर डे पर ब्लैक बोर्ड को कागज से कैसे सजाएं?

शिक्षक दिवस के मौके पर अगर आप पुराने तरीके को छोड़ नया तरीका अपनाना चाहती हैं, तो कागज से अलग-अलग आकृतियां बनाकर इसे सजा सकती हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए प्वाइंट से आइडिया ले सकती हैं।

  • रंगीन पेपर फैंस- अलग-अलग रंगों के चार्ट पेपर को पंखे की तरह आगे-पीछे मोड़कर गोल चक्र बना लें। इन्हें बोर्ड के ऊपर या किनारों पर चिपकाएं, ये देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं।
  • पेपर चेन या गार्लैंड- रंग-बिरंगे पेपर की लंबी पट्टियां काटकर उन्हें एक-दूसरे से जोड़कर चेन बना लें। इसे ब्लैकबोर्ड के चारों तरफ बॉर्डर की तरह चिपका सकते हैं।
  • हैंडमेड पेपर फ्लावर्स- टिश्यू पेपर या क्राफ्ट पेपर से गेंदे या गुलाब के फूल बनाकर बोर्ड के कोनों पर एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह सजाएं।
  • थैंक यू नोट्स- दिल, स्टार, बुक या सेब के आकार के रंगीन कागज काट लें। क्लास के सभी बच्चे इन पर अपने टीचर के लिए छोटे-छोटे धन्यवाद संदेश लिखकर बोर्ड पर चिपकाएं।
  • कागज का बड़ा बैनर- एक बड़े चार्ट पेपर पर कटिंग करके Happy Teachers Day लिखें और इसे बोर्ड के ठीक ऊपर बीच में लगाएं।
  • स्टार्स और बलून कट-आउट्स पीले या सुनहरे ग्लिटर चॉर्ट से छोटे-छोटे तारे काटकर बोर्ड के आस-पास बिखेर दें, जिससे बोर्ड जगमगाने लगेगा।

टीचर डे 2026 पर क्लास रूम की दीवार और दरवाजे सजाने क लिए क्या करें?

अगर आप ब्लैकबोर्ड के साथ-साथ क्लासरूम को सजाना चाहती हैं, तो गुब्बारे और रिबन का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे प्वाइंट में जानें इन दोनों चीजों से कक्षा को कैसे सजा सकते हैं?

  • दरवाजे पर गुब्बारों का आर्च- क्लासरूम के मुख्य दरवाजे के चारों तरफ रंग-बिरंगे गुब्बारों (जैसे लाल, पीले और सफेद) को जोड़कर एक सुंदर गेट या आर्च बनाएं, जिससे अंदर आते ही उत्सव जैसा माहौल लगे।
  • दीवार पर गुब्बारों का गुच्छा- दीवारों के खाली कोनों पर 4-5 गुब्बारों को आपस में बांधकर फूल के आकार में चिपकाएं, जिससे दीवारें सजी-सजी दिखें।
  • छत से लटकते गुब्बारे- कुछ गुब्बारों में हीलियम गैस भरवाएं या सादे गुब्बारों को रिबन से बांधकर क्लासरूम की छत पर छोड़ दें, जिससे उनके साथ लटके हुए रंगीन रिबन बहुत प्यारे लगेंगे।
  • रिबन की झालर या तोरण-दरवाजे और खिड़कियों पर अलग-अलग रंगों के साटन या पेपर रिबन को ऊपर से नीचे लटकाकर एक खूबसूरत पर्दा या झालर तैयार करें।
  • रिबन से बना Welcome बैनरदीवारों पर लगे वेलकम बोर्ड या चार्ट पेपर के किनारों को घुमावदार (Curled) रिबन और छोटे-छोटे गुब्बारों से सजाकर आकर्षक लुक दें।

बिना गुब्बारे और रिबन के क्लासरूम को कैसे सजाएं?

अगर आप क्लासरूम की दीवार और दरवाजे को गुब्बारे या रिबन से डेकोरेट नहीं करना चाहती हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीके आजमा सकती हैं।

  • ताजे फूलों की लड़ियां- दरवाजे और ब्लैकबोर्ड के किनारों पर गेंदे के फूलों और अशोक के पत्तों की पारंपरिक बेल या तोरण सजाएं, जिससे क्लास में भीनी-भीनी खुशबू और फेस्टिव लुक आएगा।
  • पेपर फैंस और ओरिगामी- रंग-बिरंगे चार्ट पेपर से गोल पंखे और फूल बनाकर दीवारों और ब्लैकबोर्ड पर चिपकाएं, जो देखने में बहुत क्लासी लगते हैं।
  • नेचर इंस्पायर्ड हैंडप्रिंट ट्री- दीवार पर भूरे रंग से एक बड़ा पेड़ बनाएं और बच्चे अपने हाथों पर रंग लगाकर उस पर पत्तियों की तरह छाप छोड़ें, जो एक क्रिएटिव और यादगार डेकोरेशन बनेगी।
  • यादों की फोटो लाइन- क्लास की एक खाली दीवार पर जूट की रस्सी या साटन के धागे बांधें और लकड़ी की क्लिप से अपनी और शिक्षकों की प्यारी तस्वीरें लटकाएं।
  • थैंक यू नोट्स का कोना- नोटिस बोर्ड या दीवार पर चार्ट पेपर लगाकर एक 'थैंक यू वॉल' बनाएं, जिस पर सभी बच्चे अपनी भावनाओं और संदेशों वाले खूबसूरत पेपर नोट्स चिपकाएं।
  • हैंडमेड फेयरी लाइट्स- अगर संभव हो, तो क्लास में फेयरी लाइट्स या स्ट्रिंग लाइट्स की लड़ियां लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Teachers Day Speech 2026 in Hindi: 5 सिंतबर को देना है स्कूल में भाषण, यहां से ले सकती हैं आइडिया

इन तरीकों को आजमाकर आप स्कूल का क्लासरूम और बोर्ड को सजा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Maginific