Beer Glass Reuse Ideas: हम अक्सर घर में इस्तेमाल होने वाले कांच के बर्तनों या बीयर ग्लास के थोड़ा सा चटकते ही उन्हें बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं। कई बार हमारा कोई पसंदीदा ग्लास टूट जाता है, तो हमें दुख भी होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि थोड़ा सा चटका हुआ बीयर ग्लास आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने और चीजों को व्यवस्थित रखने के बेहद काम आ सकता है?
अगर ग्लास का कोई हिस्सा नुकीला या टूटा हुआ नहीं है और उसमें सिर्फ एक बारीक क्रैक आया है, तो उसे फेंकने की बजाय इसकी मदद से स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको चटके हुए बीयर ग्लास को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 स्मार्ट और आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
खूबसूरत इंडोर प्लांटर या मनी प्लांट पॉट बनाएं
बीयर ग्लास का आकार थोड़ा लंबा और चौड़ा होता है, जो छोटे पौधों या पानी में उगने वाले पौधों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आपके बीयर ग्लास में मामूली सा चटकाव आ गया है, तो आप उसमें थोड़ा सा पानी भरकर मनी प्लांट या बैम्बू प्लांट लगा सकती हैं।
पानी की वजह से वह चटका हुआ हिस्सा छिप भी जाएगा और आपकी टेबल पर एक खूबसूरत हरा-भरा कोना तैयार हो जाएगा। यदि आप मिट्टी वाला पौधा लगाना चाहते हैं, तो ग्लास के नीचे छोटे-छोटे रंग-बिरंगे कंकड़-पत्थर भर दें और ऊपर से थोड़ी मिट्टी डालकर छोटा सा इनडोर प्लांट लगा लें।
इसे भी पढ़ें-कटे-फटे और पुराने पड़े कपड़ों के कतरन से बनाएं Waterproof Table Mat
स्टाइलिश कैंडल होल्डर में बदलें
चटके हुए कांच के ग्लास को छिपाने और उसे एक विंटेज या फैंसी लुक देने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे एक कैंडल होल्डर बना लें। ग्लास के चटके हुए हिस्से को छुपाने के लिए आप उसके चारों तरफ जूट की रस्सी लपेट सकते हैं या फिर खूबसूरत कलरफुल टेप चिपका सकती हैं।
इसके बाद ग्लास के अंदर एक छोटी टी-लाइट कैंडल या खुशबूदार मोमबत्ती रख दें। जब रात के समय आप इस मोमबत्ती को जलाएंगे, तो कांच से छनकर आने वाली रोशनी आपके पूरे कमरे में एक बेहद शांत और रोमांटिक माहौल बना देगी। बाहर से की गई सजावट के कारण किसी को पता भी नहीं चलेगा कि इसके अंदर का ग्लास चटका हुआ है।
स्टडी टेबल के लिए बनाएं कूल पेन और ब्रश स्टैंड
अगर आपके घर में बच्चे हैं या आपको खुद लिखने-पढ़ने और पेंटिंग का शौक है, तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। चटके हुए बीयर ग्लास को आप अपनी स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर एक ऑर्गेनाइजर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लास को बाहर से अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप उस पर एक्रेलिक कलर्स से पेंटिंग कर सकती हैं। जब यह सूख जाए, तो इसमें अपने सारे महंगे पेंस, स्कैच पेन, मार्कर, कैंची या पेंटिंग वाले ब्रश रख दें।
बीयर ग्लास भारी और मजबूत होते हैं, इसलिए इसमें ढेर सारे पेन रखने के बाद भी इसके पलटने या गिरने का डर नहीं रहता। आपकी बिखरी हुई टेबल भी साफ हो जाएगी और ग्लास का सही इस्तेमाल भी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Leftover Candle Hacks: मोमबत्ती के छोटे-छोटे टुकड़ों से घर को दें लग्जरी लुक, ये 4 DIY डेकोर आइडियाज जानें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
