रिश्ते आपसी बातचीत और ट्रस्ट पर टिका होता है। जब दो लोगों के बीच बातचीत कम या पूरी तरह बंद हो जाती है, तो वहां स्ट्रेस और दूरियां जगह बनाने लग जाती हैं। बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि हम छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर बोलना बंद कर देते हैं, जिसे लोग अक्सर साइलेंट ट्रीटमेंट के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि शुरुआत में यह एक आम बात लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली यह खामोशी गहरे रिश्ते को भी कमजोर कर देती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बातचीत करने से कतरा रही हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्यों आती है रिश्तों में बातचीत की कमी और कैसे इस समस्या को दूर करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
क्यों आती है रिश्तों में बातचीत की कमी?
अक्सर लड़ाई होने पर लोग अपनी गलती नहीं मानते बल्कि चुप हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि चुप रहकर वे सामने वाले को अपनी नाराजगी का अहसास करा रहे हैं, लेकिन यह ईगो रिश्ते में दूरी बढ़ा देता है।
कपल्स एक ही कमरे में रहकर भी अपने-अपने फोन में बिजी रहते हैं। बेडरूम में फोन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आपसी बातचीत के मौके खत्म होते जा रहे हैं।
जब पार्टनर को लगने लगता है कि उसकी बात को सही नजरिए से नहीं सुना जाएगा या उसका मजाक उड़ेगा, तो वह बोलना बंद कर देता है।इस दूरी को कैसे संभालें?
इस दूरी को कैसे संभालें?
रात को सोने से कम से कम आधा घंटा पहले अपने फोन को खुद से दूर कर दें। इस समय का उपयोग एक-दूसरे का हालचाल जानने और दिनभर की बातें शेयर करने में करें।
इसे भी पढ़ें - मायके की याद और ससुराल की जिम्मेदारी के बीच बैलेंस कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें
अगर कोई बात बुरी लगी है, तो हफ्तों तक मन में रखने के बजाय सीधे और शांत लहजे में पार्टनर को बताएं। खामोशी से कभी समस्याओं का हल नहीं निकलता।
नोट - जब आपका पार्टनर बात कर रहा हो, तो बीच में टोकने या अपनी सफाई देने के बजाय उनकी पूरी बात ध्यान से सुनें। कभी-कभी लोग सिर्फ यह चाहते हैं कि उन्हें कोई समझे।
इसे भी पढ़ें - मेरी तरह क्या आपके पति भी फैमिली फंक्शंस में आपको साथ लेकर नहीं जाते? जानें डील करने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
