Shardiya Navratri Rangoli Designs 2026: शारदीय नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। यह 9 दिन का त्योहार मां दुर्गा की आराधना और घर में सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर हर कोई अपने घरों को रंगोली से सजाता है। मां के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली घर की सुंदरता तो बढ़ाती ही है, साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी लाती है।

अगर आप भी इस साल कुछ नया बनाने की सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहद सुंदर और सिंपल डिजाइन लेकर आए हैं। जिन्हें आप कम समय में आसानी से बना सकती हैं।

शारदीय नवरात्रि के लिए 5 रंगोली आइडियाज

इस शारदीय नवरात्रि अपने घरों में बनाएं ये 5 शानदार रंगोली डिजाइन। यह आपके घर को सुंदर बनाने में मदद करेंगी।

मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली

इस शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा के स्वागत के लिए अपने घर के मेन गेट पर स्वागतम रंगोली बनाएं। यह डिजाइन काफी प्यारी है। इसमें बड़े अक्षरों में 'स्वागतम्'लिखा है और नीचे की साइड में फूल बने हुए हैं। इस रंगोली को आप आसानी से बना सकती हैं और यह काफी सुंदर है। इसे गुलाल, फूलों की पंखुड़ियों या चावल के आटे से तैयार कर सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मेन गेट पर बनी यह रंगोली मां दुर्गा को घर में प्रवेश का आमंत्रण देती है।

image credit- pinterest (Sayali Kothawadi)

मां दुर्गा के चरण वाली रंगोली

आप नवरात्रि पर मां दुर्गा के पैर के चिन्ह वाली रंगोली भी बना सकती है। इस रंगोली में मां के छोटे-छोटे पैर बने हैं और साथ ही कमल के फूल भी बनाएं गए हैं, जो मां को प्रिय होते हैं। आप इस डिजाइन को अपने मेन गेट या मंदिर के पास बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप सिंदूर, कुमकुम और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

image credit- pinterest (Alchemy of Colors)

कलश वाली रंगोली

नवरात्रि के दिन दरवाजे पर यह कलश वाली रंगोली बनाना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसे कलश स्थापना वाले दिन बना सकती हैं, क्योंकि नवरात्रि की पूजा बिना कलश के नहीं होती है। इसपर आप कलश के पास फूल-पत्तियों व दीयों की डिजाइन बना सकती हैं। इसे घर के मेन गेट पर बनाई जा सकती है। यह काफी सुंदर लगेगी। वरना आप मंदिर के पास भी बना सकती हैं और इस पर साइड में दीया जलाकर रख सकती हैं।

image credit- pinterest (Simply The Finds)

शुभ-लाभ वाली रंगोली

घरों में शुभ-लाभ का बनना या फिर चिपकाना काफी अच्छा माना जाता है। नवरात्रि पर यह डिजाइन बनाना काफी मंगलकारी साबित होगा। इसमें एक तरफ 'शुभ' और दूसरी तरफ 'लाभ' लिखा है और बीच में मां के प्यारे से पैरों के चिन्ह बने हैं। इसे आप पूजा वाली जगह पर बनाएं। यह डिजाइन हर किसी को काफी पसंद आएगी और साथ ही इसे बनाना शुभ भी होता है।

image credit- pinterest (garimaji)

दीये वाली रंगोली

अगर आपको कलरफुल रंगोली अच्छी लगती है, तो आप यह दीया वाली डिजाइन भी बना सकती हैं। इसमें बीच में बने सुंदर दीये और अगल-बगल फूलों की डिजाइन बनाई गई है। इसे बनाने के लिए मल्टीकलर का इस्तेमाल किया गया है। जब आप इस रंगोली पर रात में दीये जलाएंगी तो यह और ज्यादा प्यारी लगेगी। अगर आप सोच रही हैं कि इसे घर में कहां पर बनाएं, तो इसे तुलसी के पास या घर के आंगन में बना सकती हैं।

image credit- pinterest (Dhanashree J)

इस शारदीय नवरात्रि आप भी इन 5 आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन से अपने घर-आंगन को सजाएं। ये सभी कम समय में आसानी से बन जाएंगी।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में दिखना है सबसे अलग, 9 दिनों के खास कलर्स के हिसाब से ऐसे प्लान करें अपना ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।