एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलते हुए उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। इसके साथ ही वह एशियाई खेलों के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। कम उम्र में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाली शेफाली ने इस मुकाबले में मात्र 49 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई लंबे छक्के शामिल रहे। आज के इस लेख में हम आपको बल्लेबाज शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

एशियन गेम्स 2026 में शतक लगाकर रचा इतिहास

शेफाली वर्मा ने दाएं हाथ की बल्लेबाज 49 गेंदों पर 100 रन बनाएं। उनकी इस पारी में तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने उन्हें महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की। शेफाली का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम का तीसरा शतक बन गया।

उनसे पहले, स्मृति मंधाना के नाम भारतीय महिला टीम के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2026 में दुबई में हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाए थे।

इसके बाद 2025 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 112 रन और 2018 में प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के 103 रन का रिकॉर्ड है।

महिला टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का खिताब शेफाली के नाम

बांग्लादेश के खिलाफ नौ छक्कों के साथ, शेफाली ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक छक्कों की सूची में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब उनके नाम 102 छक्के हो गए हैं और वह न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं, जिनके नाम 134-134 छक्के हैं।

श्रीलंका की चमारी अथापत्थु 120 छक्का के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि स्मृति मंधाना के नाम 100 छक्के हैं। शेफाली इस साल महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल रही हैं। 

कम उम्र में बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कम उम्र में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

  • एशियाई गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर वह एशियाई खेलों के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
  • साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 205 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह मिताली राज के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं।
  • नवंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 15 साल की उम्र में अर्धशतक जड़कर वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बनीं।
  • साल 2026 के महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 24 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  • टी20 में सर्वाधिक छक्के- वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं, और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं Rupa Bayor? बनीं ताइक्वांडों में एशिया रैंक 1 हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Herzindagi