सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान चारों-तरफ शिव भक्ति में लीन भक्त और कांवड़ यात्रा देखने को मिलती है। आज इस महीने का चौथा सोमवार है। इस दिन महिलाएं और पुरूष काल के काल महाकाल की पूजा-अर्चना करते और व्रत करते हैं। साथ ही एक-दूसरे को विशेज भेजकर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देने के लिए विशेज खोज रही हैं, तो यहां हम आपको लिए कुछ विशेष और खास शुभकामनाएं संदेश लेकर आए हैं। 

सावन सोमवार विशेज (Sawan Somwar Wishes)

शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया,
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

शंकर हो संकट के नाशन,
मंगल कारण विघ्न विनाशन
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं,
शारद नारद शीश नवावैं
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं

भोले जिनका नाम, कैलाश जिनका धाम है
ऐसे अजब भगवान के चरणों में हमारा प्रणाम है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं- 2026

भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख,
शांति और समृद्धि का वास हो।
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं-2026

डमरू वाले की कृपा से हर संकट टल जाए,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि का सैलाब आ जाए।
हर हर महादेव

महाकाल के चरणों में जिसका वास है,
वही इस जीवन का असली खास है।
सावन के पहले सोमवार की आपको अनंत शुभकामनाएं

भांग, धतूरा और बेलपत्र है जिनकी शान,
ऐसे भोलेनाथ को कोटि-कोटि प्रणाम।
सावन सोमवार पावन अवसर की बधाई

 इसे भी पढ़ें-

सावन सोमवार मैसेज (Sawan Somwar Message)

कंठ में विष और जटाओं में गंगा का वास है,
महादेव के चरणों में ही इस भक्त की सांस है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं

रुद्राक्ष की माला और शिव का नाम,
जीवन को सफल बना देता है हर सुबह और शाम।
सावन की शुभकामनाएं।

जो हर ले हर पीड़ा और कर दे जीवन रोशन,
ऐसे शिव शंभू के चरणों में झुकता है ये नमन।
शुभ सावन सोमवार

न कंगन की चाह है न मोतियों का हार,
हमें तो बस चाहिए बाबा महाकाल का प्यार।
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार शुभकामनाएं (Sawan Somwar Shubhkamnayen)

सावन की फुहारों में बरसे भोले का प्यार,
आपके आंगना में सजे खुशियों का संसार।
हर हर महादेव

हाथों की लकीरें जब साथ न दें,
तो किस्मत भी रूठ जाती है।
लेकिन जब महादेव का हाथ हो सिर पर हो,
तो सोई तकदीर भी जाती है खुल
आपको सावन की पावन शुभकामनाएं

शिव की भक्ति से रोशन हो हर एक शाम,
आपके जीवन में गूंजे बस भोले का नाम।
शुभ सावन सोमवार

त्रिशूलधारी भोले भंडारी आपके हर,
दुख को हर लें और झोली खुशियों से भर दें।
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार कोट्स (Sawan Somwar Qoutes)

  • जटाधारी बाबा भोलेनाथ आपके जीवन के हर अंधकार को दूर करके उजाला भर दें।
  • भगवान शिव का आशीर्वाद आपके और आपके पूरे परिवार पर सदैव बना रहे। सावन के पहले सोमवार की ढेरों शुभकामनाएं
  • शिव की महिमा है की कृपा हो जिस पर, डूबते हुए को भी ले जाती है पार। मिलकर बैठें शिव चरणों में सावन की शुभकामनाएं।

  •  शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव ही इस ब्रह्मांड के स्वामी हैं। आपको सावन के पहले सोमवार की बहुत-बहुत बधाई!
  •  न कोई चिंता, न कोई भय, शिव के चरणों में ही है पूरी दुनिया का आश्रय। हर हर महादेव
  • शिव की महिमा अपरंपार, जो ध्याए उसे मिले भवसागर से पार। सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • इस सावन सोमवार महादेव आपको इतनी शक्ति दें कि आप हर मुश्किल का डटकर मुकाबला कर सकें। शुभ सावन
  • शिव की भक्ति से महक उठे आपका कोना-कोना, आपके लिए सावन का हर सोमवार हो अनमोल और सोना। शुभ सावन सोमवार
  • आंचल में खुशियां और मन में शिव का वास रहे, बाबा महाकाल की कृपा से आपका जीवन सदा आबाद रहे। हर हर महादेव
  • रुद्राक्ष की माला और माथे पर भभूत का साया है, देवों के देव महादेव का पावन सावन सोमवार आया है। हार्दिक शुभकामनाएं

इन खूबसूरत कोट्स को भेजकर आप सावन सोमवार की बधाई दे सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
 
Image Credit- Magnific