अक्सर देखा जाता है कि आपके पार्टनर के साथ बिना किसी वजह के ही बहस होने लगती है। ऐसे में ये बहस बढ़ते-बढ़ते बड़े लड़ाई-झगड़ों का रूप ले लेती है। आपके और पार्टनर के बीच प्यार कितना भी गहरा क्यों न हो, छोटी-छोटी बातों पर होने वाली बहस आपके रिश्ते में तनाव ला सकती है। कई बार ये तकरार किसी बड़ी वजह से नहीं, बल्कि गलतफहमी और कम्युनिकेशन गैप के कारण होती है। अगर समय रहते इन बातों को सुलझाया न जाए, तो रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। कुछ आसान आदतों को अपनाकर कपल्स अनावश्यक बहस से बच सकते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स, जो आपके रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें

कई बार आप अपने साथी से हुई शिकायतों को अपने तक ही सीमित रखने और बाद में उन पर चर्चा करने का फैसला कर लेती हैं। इसकी वजह से पार्टनर के मन में अनकही शिकायतें जमा होने लगती हैं और एक साथ बाहर निकल सकती हैं। शादी के रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप और आपका साथी दृढ़ता, ईमानदारी और स्नेह के साथ खुलकर अपनी परेशानी को आपके सामने व्यक्त करे और आप किसी भी बात को उसके सामने रखें। ऐसा करने से दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा और बिना वजह बहस होने से बचेंगे।

यह भी पढ़ें- क्या आपका रिलेशनशिप हो रहा है बोरिंग? इन टिप्स से लौटेगा प्यार

बात-बात पर पार्टनर को दोष न दें

अक्सर देखा जाता है कि हम किसी भी गलती के लिए पार्टनर को ही दोषी ठहराते हैं। चाहे वह उनकी कही हुई बात हो, उनका किया हुआ काम हो या न हो। आप अगर बात-बात पर पार्टनर को दोष देती रहेंगी तो आपके रिश्ते बनने के बजाय बिगड़ते रहेंगे। कई बार बिना वजह होने वाली बहस का कारण आपका बेवजह पार्टनर पर दोष लगाना होता है।

यह भी पढ़ें- रिश्ते में चाहिए फ्रेशनेस? महीने में कम से कम दो बार 'Date Night' की प्लानिंग जरूर बनाएं

एक समय में एक ही मुद्दे पर बात करें

कभी-कभी एक विषय पर शुरू हुआ विवाद उसी विषय पर नहीं रहता है। अगर आप एक ही मुद्दे से भटक जाते हैं, तो बहस बढ़ने लगती है। कई समस्याओं को सुलझाने की कोशिश में आपकी एक समस्या को हल करने की क्षमता ही बेकार हो जाती है, जिससे बहस का कोई नतीजा नहीं निकलता है। अगर आप भी पार्टनर से बात करते हुए एक ही मुद्दे पर टिकी रहती हैं, तो आपको अपनी ये आदत बदलने की जरूरत है। धैर्य और समझदारी के साथ, दोनों को बहस का विषय बदलने की जरूरत होती है।

कम्युनिकेशन बनाए रखना है जरूरी

पार्टनर के साथ होने वाली बेवजह बहस को कम करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से आपस में कम्युनिकेशन बनाए रखें। जब आप बातों से चीजों को सुलझा लेंगे तो बहस का कोई मुद्दा ही नहीं होगा। इससे आपसी प्रेम भी बना रहेगा। इसमें आपको अपनी गलती स्वीकार करने की इच्छा भी रखनी चाहिए। इससे आप एक ऐसे रिश्ते की नींव रख सकते हैं जो प्रेम और सद्भाव का आधार बन सकता है।

अगर बात-बात पर पार्टनर के साथ बहस होती है तो आपके लिए जरूरी है कि आप अहंकार को एक तरफ रखकर निष्पक्ष रहें और बिना किसी पूर्वाग्रह या व्यक्तिगत लाभ के दोनों पक्षों की बातों पर विचार करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com