पैसे कमाने के लिए ऐसे हजारों लोग होंगे, जो नौकरी छोड़कर सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर बनने की सोच रहे होंगे। आज के इस डिजिटल युग में इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि लाखों लोग सोशल मीडिया से पैसे कमा रहे हैं। लेकिन यह आपको जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। नौकरी छोड़कर ये सब करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि दूसरों की तरह जरूरी नहीं है कि आप भी रातों रात फेमस हो जाएं। यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, लिंक्डइन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भले ही लोग पैसे कमा रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हालांकि, आपको यह पता होना चाहिए कि मेहनत के साथ-साथ नए-नए एल्गोरिदम अपडेट्स भी आपकी कमाई पर सीधा असर डालते हैं। नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने की सोच रही हैं, तो आपको इन अपडेट्स के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Youtube का नया अपडेट क्या है?
Repetitive प्रोडक्ट पर नहीं मिलेंगे पैसे- ऐसे कई यूजर्स हैं, जो एक बार कोई वीडियो वायरल होती है, तो उसी की तरह कई वीडियो बनाने लगते हैं। इतना ही नहीं, कई बार स्क्रिप्ट में थोड़ा-बहुत अपडेट करते हैं और एक जैसी वीडियो ही बार-बार डालने लगते हैं। ऐसे में यूट्यूब ऐसे वीडियोज पर व्यूज नहीं देगा और पैसे कमाना मुश्किल हो जाएगा।
वीडियो बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करना
कई लोग हैं, जो वीडियो बनाने के लिए AI का यूज कर रहे हैं, लेकिन यू-ट्यूब अब ऐसे चैनल्स को लेकर सख्त हो गया है। उनका मानना है कि जब यूजर कोई मेहनत नहीं कर रहा और सब कुछ AI से बनाकर डाला जा रहा है, तो हम आपको पैसे क्यों दें। ऐसे में भले ही आपकी वीडियो पर कितने भी व्यूज आएं, लेकिन यू-ट्यूब इसके लिए आपको पैसे नहीं देगा।
इसे भी पढे़ें- Facebook या Instagram; बिना नौकरी के सोशल मीडिया से कमाना चाहती हैं लाखों रुपये, जानें दोनों में से कहां वीडियो डालना होगा फायदेमंद?
किसी की वीडियो को अपने पेज पर डालना
ऐसे कई लोग हैं, जो व्यूज पाने के लिए रोज किसी दूसरे पेज से वीडियो उठाकर अपने पेज पर अपलोड कर देते हैं। लेकिन यू-ट्यूब ऐसे पेज को आसानी से पहचान लेता है, क्योंकि बार-बार ऐसा हो रहा है। ऐसे में यू-ट्यूब इन पेज पर भी पैसे नहीं देगा, जिससे पैसे नहीं कमाए जा सकते।
इसे भी पढ़ें- Instagram को फेसबुक से कैसे कर सकते हैं कनेक्ट? यहां जानें तरीका
नए पेज पर मेहनत करनी होगी
यू-ट्यूब लगातार बन रहे नए पेज पर फोकस ज्यादा कर रहा है। ऐसे में जो भी यूजर अपने पेज पर कॉपी कन्टेंट डाल रहा है या AI का इस्तेमाल कर रहा है, ऐसे पेज को पहले ही डाउन कर दिया जा रहा है। इसलिए, अगर आप इससे कमाई करने की सोच रही हैं, तो आपको यूनिक आइडिया पर काम करना होगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Magnific, youtube
