ओपन किचन के कैबिनेट सिर्फ सामान रखने के लिए नहीं होते, बल्कि यह आपके घर को अच्छा लुक देने में भी मदद करते हैं। अगर वुडन कैबिनेट का डिजाइन अलग है, तो इससे कनेक्ट लिविंग एरिया और डाइनिंग एरिया की भी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। वुडन कैबिनेट की खासियत यह है कि इनका नेचुरल लुक कई तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन के वुडन कैबिनेट डिजाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे, यह आपके घर को कैसे मॉर्डन टच दे सकते हैं, तस्वीरें देखकर आप समझ पाएंगी।
Open Kitchen Wooden Cabinet Design 1- ओपन किचन वुडन फिनिश मैट ब्लैक कैबिनेट्स
यह डिजाइन मॉर्डन और प्रीमियम लुक के लिए बेस्ट है। इसका डिजाइन घर को क्लिन लुक देता है, क्योंकि मैट फिनिश की वजह से लिविंग और डाइनिंग एरिया से भी आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
- इसमें आप हैंडल लैस डिजाइन चुनें, इससे स्पेस भी अच्छा मिलता है और किचन बड़ा भी नजर आता है।
- इस डिजाइन की खास बात यह है कि ऊपर आप बड़ा औ लंबा कैबिनेट बना सकते हैं, जिससे सामान रखने का ज्यादा स्पेस मिलेगा।
- Warm LED Lighting किचन को और भी खूबसूरत बना देगी।
Wooden Classic Cabinet Design 2- ओपन किचन के वुडन कैबिनेट डिजाइन
ओपन किचन के लिए यह डिजाइन भी बेस्ट है। इसमें अच्छी क्वालिटी की लकड़ी का चुनाव करें, ताकि यह मजबूत और टिकाऊ रहे। इस तरह के वुडन कैबिनेट डिजाइन की खासियत यह है कि यह फैशन से कभी बाहर नहीं होता और हमेशा ट्रेंड में रहता है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन में खूबसूरत लगेंगे ये Ceiling Designs, घर को क्लासी लुक देने के लिए माना जाता है बेस्ट
- इस डिजाइन घर को खूबसूरत लुक देगा, लेकिन आपको इसका खास ध्यान भी रखना होगा।
- लकड़ी की चमक बनाए रखने के लिए समय-समय पर पॉलिश या सही सफाई की जरूरत होती है।
- वुडन कैबिनेट लगवाने वाले लोगों को वॉटर-रेसिस्टेंट कोटिंग जरूर करवानी चाहिए।
Wooden Cabinet design 3- खूबसूरत किचन कैबिनेट डिजाइन
इस तरह का डिजाइन रिच वुडन कैबिनेट्स में आता है। डार्क रंग की वुडन लकड़ी पूरे किचन को क्लासिक और प्रीमियम लुक देती है। इससे किचन बहुत नेचुरल भी लगता है। इस डिजाइन में बीच का बड़ा आइलैंड किचन की खूबसूरती बढ़ाता है। इससे स्टूल लगाकर बैठने की जगह भी बन जाती है। आप स्लैब के लिए डार्क रंग का काउंटरटॉप चुन सकती हैं। यह लकड़ी के कैबिनेट के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनाता है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ Wooden Partition के ये डिजाइन हर घर में लगते हैं क्लासी, कम स्पेस को इस तरह मैनेज कर सकती हैं आप
- इस तरह के कैबिनेट को आपको किचन की ऊपरी दीवार तक बनाना है, ताकि स्टोरेज के लिए ज्यादा जगह मिल जाए।
- सफेद टाइल्स लकड़ी के रंग को बैलेंस करती हैं।
- किचन खुला है, स्टोरेज अच्छा है और कलर कॉम्बिनेशन भी खूबसूरत है, इसलिए यह डिजाइन जल्दी पुराना नहीं होगा।
निष्कर्ष- इन डिजाइंस को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि सिंपल वुडन के डिजाइन भी किचन का लुक खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि डिजाइन कभी पुराना न लगे या ओल्ड न लगे, तो इस तरह के किचन कैबिनेट सदाबहार होते हैं।
Image Credit- magnific
