मिलाद-उन-नबी पर सोशल मीडिया के लिए कुछ खास फोटो शेयर करने का मन है, लेकिन आपको कपड़े अच्छी नहीं लग रहे हैं, तो परेशान न हो। आप Gemini पर AI Prompts डालकर अलग-अलग सूट और अलग-अलग स्टाइल में फोटो जनरेट कर सकती हैं। AI की मदद से आप अपनी एक सिंपल सी फोटो को भी खूबसूरत मिलाद-उन-नबी स्पेशल फोटो में बदल सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस, बैकग्राउंड और लाइटिंग चुन सकती हैं। आप चाहती हैं कि AI से बनाई गई तस्वीर आपकी असली फोटो जैसी ही लगे, तो Prompt में Realistic और Natural look जैसी डिटेल देना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मिलाद-उन-नबी के प्रोम्प्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Gemini पर AI Prompts की मदद से Milad-un-Nabi की फोटो कैसे बनाएं?
सबसे पहले अपने फोन में Google Gemini खोलें और Google अकाउंट से लॉगिन करें। फोन में ऐप नहीं है, तो आप सीधा गूगल पर भी जेमिनी की वेबसाइट ओपन कर सकती हैं।
- अब जिस फोटो को AI से एडिट करवाना है या अपनी फोटो को नया लुक देना है, तो जेमिनी पर चैट में प्लस (+) वाले साइन पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद अपनी फोटो अपलोड करें और आर्टिकल में से प्रोम्प्ट कॉपी करके चैट वाले ऑप्शन में पेस्ट कर दें।
- प्रोम्प्ट के साथ यह भी लिखें- इस फोटो में मेरे चेहरे और पहचान को बिल्कुल सेम रखते हुए Milad-un-Nabi के लिए एक खूबसूरत और रियलिस्टिक फोटो बनाएं। फोटो में किसी तरह का कार्टून या AI जैसा लुक न हो।
- अ फोटो बनने का इंतजार करें, कुछ ही सेकेंड में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी।
- Prompt से अगर फोटो सही नहीं बन रही है, तो जेमिनी बंद करके फिर से कोशिश करें, सी चैट में छोड़ा बदलाव करें और फोटो आपकी पसंद के अनुसार बनकर तैयार हो जाएगी।
मिलाद-उन-नबी फोटो प्रोम्प्ट (Milad-un-Nabi AI Prompts)
Prompt 1- मैंने जो फोटो दी है, उसमें लड़की की शक्ल बिल्कुल वैसी ही रखना। बस इसे 'मीलाद-उन-नबी' के त्यौहार के लिए अच्छे से सजा देना इसे हल्के गुलाबी रंग का प्यारा सा सूट पहनाना, जिस पर रोज-गोल्ड कलर की कढ़ाई हो, साथ में मैच करता हुआ दुपट्टा और प्यारे झुमके पहने हो। सीन ऐसा बनाना कि वो पुरानी दिल्ली की किसी गली से गुजर रही हो, जो त्यौहार के लिए सजी-धजी हो। संकरी गलियां, पुरानी इमारतें, लटकती हुई झालरें, और फूलों की सजावट नजर आ रही हो। आस-पास की छोटी-छोटी दुकानें रोशनी से जगमगा रही हों और माहौल एकदम त्यौहार जैसा हो।उसे चलते हुए बिल्कुल नॉर्मल तौर पर कैप्चर करना, जैसे किसी ने उसकी चलते-चलते अचानक फोटो ले ली हो, गली की पीली रोशनी, थोड़ी दूर पर लोग और पुरानी दिल्ली का वो असली अहसास फोटो में दिखना चाहिए। फोटो एकदम रियल दिखनी चाहिए।
Prompts 2- मेरी दी गई फोटो को रेफ्रेंस इमेज की तरह यूज करें, लड़की के चेहरे में कोई बदलाव न करें। इसे स्काई-ब्लू और सफेद रंग का ट्रेडिशनल सूट पहनाना, जिस पर हल्की चांदी की कढ़ाई हो और साथ में उड़ता हुआ दुपट्टा हो। सीन पुरानी दिल्ली के मीलाद-उन-नबी के जश्न का बनाना, जहां लड़की एक सजे-धजे साइकिल रिक्शे में बड़े प्यार से बैठी हो। रिक्शे पर छोटे-छोटे जलते हुए लालटेन और फूलों की सजावट होनी चाहिए। पीछे का बैकग्राउंड ऐसा हो जहां रोशनी से जगमगाती हुई ऐतिहासिक मस्जिद दिख रही हो और पुरानी दिल्ली की गली में ढेरों खूबसूरत पीली लाइटें जल रही हों। यह फोटो किसी स्टूडियो की नहीं, बल्कि एक असली ट्रैवल फोटोग्राफी जैसी लगनी चाहिए।लड़की का पोज एकदम नेचुरल हो जैसे अचानक ली गई फोटो हो। शाम का माहौल, बैकग्राउंड में हल्की धुंधली लाइटें और पुरानी दिल्ली का वो असली भारतीय हेरिटेज लुक फोटो में साफ झलकना चाहिए।
Prompt 3- दी गई फोटो वाली लड़की का चेहरा एकदम वैसा ही रखना, उसमें जरा सा भी बदलाव मत करना। इसे 'मीलाद-उन-नबी' के लिए एक बहुत ही रॉयल नाइट लुक देना। इसे गहरे नेवी-ब्लू रंग का वेलवेट सूट पहनाना, जिस पर सुंदर कढ़ाई हो। साथ में मैचिंग दुपट्टा और क्लासी चांदी की ज्वेलरी हो। सीन रात का बनाना, जहां यह लड़की एक बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक मस्जिद के बाहर खड़ी हो। मस्जिद पर सुनहरी लाइटें जल रही हों और आस-पास छोटे-छोटे सुंदर लालटेन सजे हों। लड़की आगे की तरफ खड़ी हो और उसके हाथ में एक छोटा सा ट्रेडिशनल लालटेन हो। मस्जिद का बैकग्राउंड हल्का धुंधला रहे और लड़की पर लाइटिंग एकदम सिनेमैटिक और रॉयल लगे। यह फोटो देखने में बिल्कुल असली, हाई-क्वालिटी फेस्टिव फैशन फोटोग्राफी जैसी लगनी चाहिए, जिसमें स्किन और रात का माहौल एकदम नेचुरल दिखे।
Prompt 4- मेरी फोटो से एक नई फोटो बनाओ, जिसमें मुझे लैवेंडर और सिल्वर शरारा पहनाएं, साथ में मैचिंग दुपट्टा और क्रिस्टल ज्वेलरी हो। मुझे रात में एक सुंदर ऐतिहासिक मस्जिद के आंगन में खड़ा करें। चमकती लालटेन, रोशनी और उत्सव की सजावट चारों तरफ दिखाएं। में एक खूबसूरत सजावटी लालटेन के पास खड़ी हूं और कैमरे की ओर देख रही है। फोटो एकदिम रियल लगे और चेहरा भी बिल्कुल असली लगे। चेहरे में कोई बदलाव नहीं करना और फोटो भी AI नहीं लगनी चाहिए।
Prompt 5- रेफरेंस इमेज के हिसाब से लड़की का चेहरा और पहचान बिल्कुल सेम रखें। उसके चेहरे की बनावट, आंखें, नाक, होंठ, भौंएं, स्किन टोन या एक्सप्रेशन में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। उसे हल्के पीच रंग का अनारकली सूट पहनाएं, जिस पर बारीक कढ़ाई हो, साथ में लहराता हुआ दुपट्टा और हल्की-फुल्की पर्ल ज्वेलरी हो। उसे लाल किले के आसपास के बगीचे में खड़ा करें, जहां बैकग्राउंड में ऐतिहासिक लाल बलुआ पत्थर की दीवारें और मुगल वास्तुकला साफ दिखाई दे। यह सीन शाम के वक्त का हो, जहां मिलाद-उन-नबी की हल्की-फुल्की सजावट, छोटी लालटेने और हल्की फेयरी लाइट्स लगी हों। एक खूबसूरत, सांस्कृतिक और उत्सवी माहौल बनाएं। नेचुरल सनसेट फोटोग्राफी, रियलिस्टिक टेक्सचर, एलिगेंट कंपोजिशन, सॉफ्ट डेप्थ ऑफ फील्ड और प्रीमियम एडिटोरियल क्वालिटी होनी चाहिए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini
