करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए आज शाम का सबसे बड़ा इंतजार चांद निकलने का है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी। क्या आप जानती हैं कि दिल्ली में चांद निकलने का समय मुंबई और जयपुर से अलग होगा? अगर आप भी आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो पूजा की तैयारी करने से पहले अपने शहर में चंद्रोदय का समय जरूर जान लें। यहां देखें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, जयपुर, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय।
चांद निकलने का वक्त क्या रहेगा?
शाम होते ही घरों की छतों और बालकनियों में चहल-पहल बढ़ने लगती है। हाथों में पूजा की थाली, चेहरे पर चांद देखने की उत्सुकता और मन में पति की लंबी उम्र की कामना। करवा चौथ की शाम का यही नजारा इस त्योहार को खास बनाता है। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करके पूजा पूरी करती हैं और फिर अपना व्रत खोलती हैं। अगर आप भी चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं, तो पंडित अरुणेश कुमार से जान लेते हैं कि आज आपके शहर में चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा?
Photo Credit: Pinterest (SHIV SHAKTI)
| शहर का नाम | चांद निकलने का समय |
| दिल्ली | रात 8 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट के आसपास |
| मुंबई | रात 9 बजे के आसपास |
| गाजियाबाद | रात 8 बजकर 16 मिनट के आसपास |
| कानपुर | रात 8 बजकर 5 मिनट के आस-पास |
| लखनऊ | रात 8 बजकर 6 मिनट के आस-पास |
| प्रयागराज | रात 8 बजे के आसपास |
| आगरा | रात 8 बजकर 15 मिनट के आसपास |
| पटना | रात 7 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट के आसपास |
| अमृतसर | रात 8 बजकर 24 मिनट के आसपास |
| चंडीगढ़ | रात 8 बजकर 18 मिनट के आसपास |
| गुरुग्राम | रात 8 बजकर 22 मिनट के आसपास |
| फरीदाबाद | रात 8 बजकर 20 मिनट के आसपास |
| भोपाल | रात 8 बजकर 33 मिनट के आसपास |
| इंदौर | रात 8 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट के आसपास |
| उज्जैन | रात 8 बजकर 32 मिनट के आसपास |
Photo Credit: Pinterest (Amit Bisht)
अगर बादल हों और चांद न दिखे तो क्या करें?
कई बार मौसम खराब होने से चांद नहीं दिखता। ऐसे में घबराएं नहीं।
- आप पंचांग में दिए गए चांद निकलने के समय के 15-20 मिनट बाद उसी दिशा में अर्घ्य दे सकती हैं।
- भगवान शिव और चंद्रमा का ध्यान करके व्रत खोल सकती हैं।
- कई जगह शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भी व्रत खोला जाता है।
तो आज शाम अपनी थाली, छलनी और लोटा तैयार रखिए। जैसे ही चांद की पहली झलक दिखे, अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1793274884900_m.webp)