First Karwa Chauth 2026 Vrat Rule: शादी के बाद पहला करवा चौथ हर महिला के लिए काफी खास होता है। इस दिन हर किसी को साड़ी पहनने, मेहंदी, सोलह श्रृंगार, सरगी और चांद निकलने का इंतजार रहता है। खासकर नई शादी वाले घरों में पहले करवा चौथ की तैयारियां काफी दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं, लेकिन अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है और आप इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार से एक महत्वपूर्ण शास्त्रीय नियम जरूर जान लें।
करवा चौथ का धार्मिक महत्व क्या है?
करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं। भगवान गणेश, माता गौरी और चंद्रदेव की पूजा के साथ करवा चौथ की कथा सुनने का विशेष महत्व है। कई परिवारों में यह व्रत पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।
image credit- Pinterest (shivani raj)
करवा चौथ 2026 में क्यों है विशेष संयोग?
इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2026 में अधिक मास भी पड़ा था। शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, अधिक मास वाले साल में नए व्रत शुरुआत नहीं की जाती है। इसलिए जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है और जो पहली बार करवा चौथ का व्रत शुरू करने की योजना बना रही हैं, उन्हें इस नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या नवविवाहित महिलाएं करवा चौथ नहीं मना सकतीं?
ऐसा बिल्कुल नहीं है। व्रत शुरू करना और त्योहार मनाना दो अलग बातें हैं। नवविवाहित महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर सकती हैं, मेहंदी लगा सकती हैं, परिवार की पूजा में शामिल हो सकती हैं और अपने वैवाहिक जीवन की मंगलकामना कर सकती हैं।
सिद्धार्थ एस कुमार बताते हैं, “जिन महिलाओं का करवा चौथ व्रत पहले से चल रहा है, वे अपनी परंपरा के अनुसार इसे जारी रख सकती हैं, लेकिन जिनकी नई शादी हुई है, उन्हें नए व्रत की शुरुआत अगले साल से करनी चाहिए।”
image credit-pinterest (bestfindspriya)
अधिक मास को क्यों कहा जाता है मलमास?
पंडितों के अनुसार अधिक मास को मलमास भी कहा जाता है। इस महीने में मांगलिक कार्य और नए व्रत-त्योहारों की शुरुआत वर्जित मानी जाती है। मान्यता है कि इस महीने में किया गया नया संकल्प स्थिर नहीं होता, इसलिए नए व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष के शुद्ध मास में ही करनी चाहिए। यही वजह है कि 2026 में पहला करवा चौथ टालने की सलाह दी जा रही है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- Pinterest (Raag Handicrafts By Roopam)
