टेक्नोलॉजी और मॉडेरनिटी के मामले में जापान किसी से पीछे नहीं है। रोबोटिक्स से लेकर बुलेट ट्रेन तक, जापान ने हर फील्ड में एक अलग पहचान बनाई है। यही नहीं, जापान अब समाज में बढ़ते अकेलेपन और सामाजिक दबाव के कारण परेशान लोगों के लिए एक अनोखी तकनीक लेकर आया है। हम बात कर रहे हैं 'रेंट ए फैमिली' (Rent a Family) कल्चर की। जी हां, यह एक ऐसी अजीब और अनोखी सर्विस है, जहां आप कुछ पैसे देकर किराए पर परिवार या दोस्त ले सकते हैं।
अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हैं और आपके पास दोस्त नहीं है, तो आप किराए पर दोस्त ले सकते हैं। वहीं, अगर आप शादी कर रहे हैं और आपको परिवार या माता-पिता की जरूरत है, तो यह भी किराए पर मुमकिन है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
क्या है 'रेंट ए फैमिली' सर्विस और यह कैसे काम करती है?
जापान सरकार के मंत्रिमंडल कार्यालय (Cabinet Office) के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, जापान में पिछले कुछ दशकों में 'फैमिली रोमांस' और 'क्लाइंट पार्टनर' जैसी कई ऐसी एजेंसियां सामने आई हैं, जो किराए पर रिश्तेदार एवेलेबल करवाती हैं। इस सर्विस में कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ घंटों या दिनों के लिए रिश्तेदार किराए पर ले सकता है। इसके लिए एजेंसियों द्वारा एक तय फीस ली जाती है। किराए पर आने वाला व्यक्ति असली रिश्तेदार की तरह बर्ताव तो करता है, लेकिन वह असली रिश्तेदार नहीं होता।
इस रेंटल सर्विस में आप अपनी जरूरत के हिसाब से भाई-बहन, दोस्त, माता-पिता या दादा-दादी जैसे परिचित किराए पर ले सकते हैं। अगर कोई सिंगल पेरेंट है और चाहता है कि बच्चे की स्कूल मीटिंग या किसी समारोह में उसे पति या पत्नी किराए पर चाहिए, तो वह इस सर्विस के जरिए ले सकता है।
जो लोग किराए पर आते हैं, वे ट्रेंड एक्टर्स या प्रोफेशनल्स होते हैं। कस्टमर उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रिप्ट देता है और वे उसी स्क्रिप्ट व गाइडलाइन के हिसाब से बर्ताव करते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सर्विस में शारीरिक संबंध बनाना या पर्सनल स्पेस का उल्लंघन करना पूरी तरह मना होता है।
यह भी पढ़ें- बाउंड्रीज, थेरेपी और नो कॉन्टैक्ट! जानिए क्यों आजकल अपने पेरेंट्स से दूरी बना रहे हैं यंग एडल्ट्स?
लोग क्यों ले रहे हैं किराए पर परिवार?
आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर लोग किराए पर परिवार क्यों ले रहे हैं? इसकी मुख्य वजहें ये हैं -
- जापान में लाखों लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं। काम के भारी बोझ और तनाव के कारण कई लोगों के दोस्त या लाइफ पार्टनर नहीं बन पाते। ऐसे में जब भी वे अकेलापन महसूस करते हैं, तो उन्हें अपने किसी अपने की जरूरत होती है।
- अगर किसी की शादी में बहुत कम मेहमान आ रहे हैं, तो वह समाज में शर्मिंदगी से बचने के लिए किराए पर मेहमान बुलवा लेता है।
- जापान के कई बड़े स्कूलों में एडमिशन के लिए माता-पिता दोनों का इंटरव्यू होना जरूरी माना जाता है। ऐसे में सिंगल मदर्स या सिंगल फादर्स इस परेशानी से बचने के लिए किराए पर पार्टनर चुन लेते हैं।
यह भी पढ़ें- जब मुश्किल समय में ढाल बनी ज्वॉइंट फैमिली, परवरिश की बदल दी परिभाषा
निष्कर्ष: जापान का यह 'रेंट ए फैमिली' कल्चर इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा में है। यह सिर्फ जापान में ही नहीं, बल्कि अब पूरी दुनिया में अपनी अनोखी वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। इस कल्चर के तहत लोग पैसों के बदले माता-पिता, पति या दोस्त जैसे कई रिश्ते कुछ समय के लिए किराए पर ले सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image credit: freepik
-1793176882355_m.webp)