रक्षाबंधन का त्‍योहार भाई-बहन के ल‍िए बहुत खास होता है। बहनें भाईयों को राखी बांधती हैं, उन्‍हें टीका लगाकर म‍िठाई ख‍िलाती हैं, लेक‍िन आज के समय में हम सभी घर से दूर ही रहते हैं। कोई नौकरी के स‍िलसि‍ले में घर से दूर रह रहा है, तो कोई पढ़ाई के ल‍िए दूर हॉस्‍टल में रहता है। ऐसे में कई लोगों के ल‍िए राखी पर उनका म‍िलना संभव नहीं हो पाता है।

लॉन्ग डिस्टेंस में कैसे मनाएं रक्षाबंधन?

कई बार छुट्टी नहीं मिल पाती और कई बार ता दूरी इतनी ज्यादा हो जाती है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आने का टाइम ही नहीं म‍िल पाता है। ऐसे में आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी-सी प्लानिंग के साथ आप दूर रहकर भी भाई-बहन के साथ राखी का दिन खास बना सकती हैं। आज हम आपको लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस में राखी का त्‍योहार मनाने के तरीके बता रहे हैं।

वीडियो कॉल पर करें राखी की रस्म

अगर इस बार आप भाई या बहन के पास नहीं जा पा रहे हैं, तो पहले से वीडियो कॉल का समय फ‍िक्‍स कर लें। दोनों अपने-अपने घर पर राखी, रोली, मिठाई और पूजा की थाली तैयार रखें। वीडियो कॉल पर राखी की रस्म को वर्चुअली कर सकती हैं। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल कपड़े भी पहनें। इससे दूर रहने के बाव भी आपको ऐसा लगेगा कि आप दोनों इस दिन साथ हैं।

यह भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन बहन को दें ये काम के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, खर्च होंगे सिर्फ ₹1000

पहले ही भेज दें राखी और गिफ्ट

अगर भाई या बहन किसी दूसरे शहर या देश में है तो राखी आखिरी समय पर भेजने के बजाय पहले ही भेज दें। इससे समय पर पैकेज पहुंच जाएगा। राखी के साथ आप कई छोटी-छोटी चीजें भी भेज सकती हैं, जैसे-

  • भाई की पसंदीदा मिठाई
  • उसके पसंद के स्नैक्स
  • साथ की कोई पुरानी फोटो
  • छोटा-सा पर्सनलाइज्ड गिफ्ट
  • अपने हाथ से लिखा हुआ नोट

अगर राखी के दिन तक गिफ्ट भेजना पाॅस‍िबल नहीं है, तो डिजिटल गिफ्ट कार्ड भी दिया जा सकता है।

पुरानी तस्वीरों से बनाएं प्यारी याद

आपको बता दें क‍ि राखी का दिन बचपन की यादों को दोबारा जीने के लिए भी अच्छा मौका होता है। वीडियो कॉल पर दोनों अपने फोन या लैपटॉप में पुरानी तस्वीरें और वीडियो खोलकर साथ देख सकती हैं। आप दोनों मिलकर बचपन की तस्वीरों का एक छोटा-सा वीडियो भी बना सकती हैं। इसमें स्कूल के टाइम की तस्वीरें, बचपन की शरारतें, परिवार के साथ घूमने की फोटो और पिछली राखियों की यादों को शाम‍िल क‍िया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भद्रा में राखी बांधना चाहिए या नहीं, हर साल रक्षाबंधन पर क्यों उठता है यह सवाल? यहां जानें जवाब

ऑनलाइन गेम खेलकर करें खूब मस्ती

राखी पर सिर्फ इमोशनल बातें करना ही जरूरी नहीं है। भाई-बहन की पुरानी नोकझोंक और मस्ती को वापस लाने के लिए आप ऑनलाइन गेम भी खेल सकती हैं। इसके ल‍िए आप ऐसा मल्टीप्लेयर गेम चुनें जिसमें दोनों साथ खेल सकें। इसके अलावा ऑनलाइन क्विज या कोई ऐसा गेम भी खेल सकते हैं, जिसमें एक-दूसरे को चैलेंज किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में सजाएं खूबसूरत राखी की थाली, ये 5 ट‍िप्‍स आएंगे काम

एक-दूसरे का पसंदीदा खाना ऑनलाइन मंगाएं

आप दोनों दूर रहकर भी साथ खाना खाने का मजा ले सकती हैं। इसके लिए दोनों अपने-अपने शहर में ऑनलाइन खाना या मिठाई ऑर्डर करें। पहले से ड‍िसाइड कर लें क‍ि राखी के दिन क्या खाना है। फिर वीडियो कॉल पर दोनों अपना-अपना खाना लेकर बैठ जाएं। साथ में खाना खाते हुए बचपन की बातें करें।

यह भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन भाई के लिए घर पर बनाएं बटन और मोती से सुंदर राखी, जानें तरीका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/istock