नए घर में शिफ्ट होने की खुशी सच में अलग ही होती है। हर कोई यही चाहता है कि जल्दी से सारा सामान सेट हो जाए और चैन से नए घर में रहना शुरू करें, लेकिन शिफ्टिंग का मतलब सिर्फ सामान एक जगह से दूसरी जगह ले आना नहीं होता है। बिजली-पानी चालू करवाना, पूरे घर की अच्छे से सफाई, जरूरी कागजातों में नया एड्रेस अपडेट करना और घर की सेफ्टी जैसी कई जरूरी बातें होती हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप इन कामों को बाद में कर लेंगे सोचकर टाल देंगी, तो आगे चलकर छोटी-छोटी बातें बड़ी परेशानी बन जाएंगी।
नए घर में शिफ्ट होते ही कौन से काम निपटाएं?
नए घर में कदम रखते ही ये 5 जरूरी काम सबसे पहले निपटा लें। इससे आप नए घर में आराम से सेट भी हो जाएंगे और आपको बार-बार की भागदौड़ से भी राहत मिल जाएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-
image credit- magnific
1. सबसे पहले बिजली, पानी और गैस का इंतजाम देखें
नए घर में पहुंचते ही सबसे पहले यह चेक कर लें कि बिजली, पानी और गैस सही से चल रहे हैं या नहीं। अगर कोई कनेक्शन चालू नहीं है, तो तुरंत अप्लाई करें। पुराने घर के बाकी बिल भी चुका दें और इंटरनेट या DTH कनेक्शन को नए एड्रेस पर ट्रांसफर कराने के लिए कंपनी से बात कर लें। बस इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान-
- पुराने और नए दोनों घरों के मीटर रीडिंग की फोटो खींच लें।
- पुराने घर के सारे बकाया बिल निपटा दें।
- नए घर में बिजली-पानी की सप्लाई अच्छे से जांच लें।
- सोसाइटी ऑफिस से मेंटेनेंस और पार्किंग की पूरी जानकारी ले लें।
यह भी पढ़ें- परदेश में अकेली रहती हैं और रूम शिफ्ट करना लग रहा है आफत, तो काम आएंगे ये टिप्स; समय और पैसा दोनों बचेंगे
2. सामान अनलोड करने से पहले घर की सफाई करें
शिफ्टिंग के समय अक्सर लोग सामान खोलने और उसे सेट करने में लग जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले घर की सफाई कर लें। जब कमरे खाली होते हैं, तब हर कोने तक पहुंचकर आप सफाई कर सकती हैं। सबसे पहले किचन की अलमारियां, रैक और बाथरूम साफ कर लें। इसके बाद पंखों, खिड़कियों, दरवाजों और फर्श की सफाई करें। अगर घर में सीलन या कीड़े-मकोड़े नजर आ रहे हैं, तो सामान सेट करने से पहले ही इसे साफ कर लें। सफाई के दौरान इन जगहों को न भूलें-
- किचन के कैबिनेट और शेल्फ
- बाथरूम और नाली
- पंखे और कमरों के कोने
- खिड़कियां और दरवाजे
- फर्श और स्टोर करने वाली जगहें
3. घर के दरवाजे, खिड़कियां और बिजली की फिटिंग चेक करें
नए घर में रहने से पहले यह देखना जरूरी है कि वहां सब कुछ ठीक हालत में है या नहीं। दीवारों, छत, खिड़कियों, दरवाजों और ताले को अच्छी तरह चेक करें। नल, पानी के निकलने की जगह, स्विच और बिजली की वायरिंग भी देख लें। अगर कहीं टूट-फूट या खराबी दिख रही है, तो उसकी फोटो खींचकर रख लें। बिजली की वायरिंग या गैस कनेक्शन में कोई दिक्कत हो, तो खुद ठीक करने की कोशिश न करें। इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाएं।
4. सभी जरूरी कागजों में नया एड्रेस अपडेट कराएं
घर बदलने के बाद सबसे जरूरी कामों में से एक है अपना नया एड्रेस अपडेट कराना। कई बार लोग सामान सेट करने में इतने बिजी हो जाते हैं कि यह काम भूल जाते हैं। बाद में बैंक के जरूरी कागज या दूसरे डॉक्यूमेंट्स पुराने एड्रेस पर पहुंच जाते हैं। इसलिए एक लिस्ट बनाएं और धीरे-धीरे सभी जगह नया एड्रेस अपडेट करा लें। इन जगहों पर एड्रेस बदलवाना न भूलें-
- बैंक और क्रेडिट कार्ड
- आधार और पैन कार्ड
- पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन
- ऑफिस के रिकॉर्ड
- इंश्योरेंस पॉलिसी
- गैस कनेक्शन
- बच्चों के स्कूल या कॉलेज के रिकॉर्ड
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
-1793960818785_m.webp)