Guru Nanak Jayanti ki Shubhkamnaye: "किस तरह शुक्र अदा करूं मैं तेरा मेरे दाता, तू ही सबका मालिक, तू ही सबका विधाता। गुरु पूरब की लख-लख बधाइयां हों आपको..." गुरू नानक जयंती के मौके पर आप अपनों को इन खूबसूरत मैसेज से इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आज यानी 24 नवंबर को गुरू नानक जयंती मनाई जाती है। यह दिन गुरु नानक जयंती सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। इस मौके पर सिख धर्म के लोग गुरू के द्वारा दी गई सीख और बताए गए रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। साथ ही, इस अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास, प्रभात फेरी और लंगर का आयोजन होता है, जहां सभी लोग बिना भेदभाव के साथ भोजन करते हैं। 

अगर आप इस शुभ मौके पर अपनों को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं, तो आज के इस लेख ेमं हम आपके लिए गुरू नानक जयंती के लिए कुछ चुनिंदा कोट्स और विशेज लेकर आए हैं।

गुरु नानक जयंती विशेज 2026 (Guru Nanak Jayanti Wishes 2026) 

1. नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार,
तू ही मेरा तारणहार, तू ही मेरा आधार।
सदा बनी रहे आप पर वाहेगुरु की मेहर,
खुशियों से महकता रहे आपका घर-संसार।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

2. राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय,
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह होय।
गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद सदा साथ रहे,
जीवन के हर मोड़ पर खुशियों की बरसात रहे।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

3.सतनाम वाहेगुरु का जाप सदा करते रहो,
सच्चाई और नेकी की राह पर चलते रहो।
गुरु नानक जयंती के इस पावन पर्व पर,
प्यार और भाईचारे के दीप जलाते रहो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

4. किस तरह शुक्र अदा करूं मैं तेरा मेरे दाता,
तू ही सबका मालिक, तू ही सबका विधाता।
गुरु पूरब की लख-लख बधाइयां हों आपको,
खुल जाए हर बंद किस्मत का खाता।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

5. वाहेगुरु का आशीष सदा मिले,
ऐसी है शुभकामना हमारी।
गुरु की कृपा से आवे,
घर-घर में खुशहाली सारी।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

6. मन में सच्चाई और जुबान पर मिठास हो,
हर दिल में गुरु नानक देव जी का वास हो।
इस गुरुपर्व पर यही अरदास है हमारी,
आपके जीवन में हर दिन कुछ खास हो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

7. खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो।
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो,
आपके सिर पर गुरु नानक देव जी का हाथ हो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

8. गुरु की वाणी से जीवन में प्रकाश हो,
हर अंधेरे का इस दुनिया से नाश हो।
मुबारक हो आपको गुरु नानक जयंती,
आपके हर सपने में विश्वास का वास हो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

9. नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला,
गुरु की कृपा से हर मुश्किल का हल निकला।
गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे अपनों को,
सदा महकता रहे आपके आंगन का हर गमला।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

10. सिर पर मेरे है गुरुवर का हाथ,
हर पल, हर दिन वो रहते हैं मेरे साथ।
विश्वास उन्हीं पर है सबसे ज्यादा,
गुरुपर्व पर यही है मेरा खुद से वादा।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

गुरु नानक जयंती स्टेटस (Guru Nanak Jayanti Status 2026)

11. करो भला तो हो भला, अंत भले का भला,
गुरु नानक की सीख से ही यह संसार चला।
आइए इस पावन दिन पर हम सब प्रण लें,
मिटा दें दिलों से जो भी है शिकवा-गिला।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

12. वाहेगुरु की कृपा से हर काम संवर जाए,
आपका जीवन खुशियों के रंगों से भर जाए।
गुरु नानक जयंती के इस शुभ अवसर पर,
हर दुख और दर्द आपसे कोसों दूर चला जाए।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

13. एक ओंकार सतनाम का मंत्र जपते जाओ,
सेवा और सिमरन में अपना जीवन बिताओ।
गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर,
इस पूरी दुनिया को स्वर्ग सा सुंदर बनाओ।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

14. ज्योत से ज्योत जगाते चलो,
प्रेम की गंगा बहाते चलो।
राह में आए जो भी दीन-दुखी,
सबको गले से लगाते चलो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

15. कल तारण गुरु नानक आया,
सारी दुनिया को सच्चा मार्ग दिखाया।
मिट गया अज्ञान का अंधेरा हर ओर से,
जब गुरु जी ने ज्ञान का दीप जलाया।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

16. लख-लख बधाइयां हों आपको गुरुपर्व की,
रहे सदा कृपा आप पर उस रब की।
मेहनत की कमाई और बांट कर खाना,
यही है सबसे बड़ी सीख गुरु नानक देव की।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

17. तेरा तुझको सौंपते क्या लागे मेरा,
हर सांस पर है वाहेगुरु नाम तेरा।
गुरुपर्व के इस पावन मौके पर दाता,
सदा बनाए रखना मेरे घर पर बसेरा।

18. न कोई हिंदू, न कोई मुसलमान,
सब एक ही ईश्वर की हैं संतान।
गुरु नानक देव जी के इस संदेश को अपनाएं,
आओ मिलकर प्रेम और एकता का पर्व मनाएं।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

19. गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश झुकाएं,
उनकी अमृत वाणी को अपने जीवन में उतारें।
गुरुपर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको,
वाहेगुरु आपके सभी बिगड़े काम संवारें।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

20. हक की कमाई और सच्चा व्यवहार,
यही है गुरु नानक जी की शिक्षा का सार।
गुरुपर्व के इस पावन दिन पर आपको,
मिले अपनों का ढेर सारा प्यार।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

गुरु नानक जयंती मैसेज 2026 (Guru Nanak Jayanti Message in Hindi)

21. जब भी संकट आए, गुरु का नाम लेना,
हर पल अपने मन में विश्वास बनाए रखना।
गुरु नानक जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी,
बस दूसरों की सेवा में हाथ बढ़ाए रखना।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

22. सुख-समृद्धि और शांति का वास हो,
आपके हर दिन में एक नया अहसास हो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं,
ईश्वर का आशीर्वाद सदा आपके पास हो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

23. अहंकार को त्याग कर विनम्रता अपनाओ,
सच्चे मन से वाहेगुरु के गुण गाओ।
गुरु नानक जयंती के इस शुभ दिन पर,
हर दिल में प्यार का दीप जलाओ।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

24. गुरु की महिमा है अपरंपार,
वो करते हैं सबका बेड़ा पार।
गुरुपर्व की हार्दिक बधाई हो आपको,
खुशहाल रहे आपका पूरा परिवार।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

25. बिन मांगे सब कुछ मिल जाता है,
जब गुरु का दरबार सजाया जाता है।
गुरु नानक जयंती की ढेरों शुभकामनाएं,
जहां हर भक्त का भाग्य जगाया जाता है।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

26. शब्द गुरु का है सबसे निराला,
हर भटके हुए को इसने संभाला।
गुरुपर्व पर यही प्रार्थना है रब से,
आपके जीवन में रहे सदा उजाला।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

27. सेवा, सिमरन और सत्संग की राह,
यही दिलाती है जीवन में सच्ची पनाह।
गुरु नानक जयंती की मंगलकामनाएं,
पूरी हो आपकी हर नेक चाह।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

28. मीठा बोलना और सबका आदर करना,
हर परिस्थिति में धीरज धरना।
गुरु नानक जी की इन अनमोल सीखों से,
आपका हर दिन खुशियों से भरना।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

29. अमृत वेले उठकर सिमरन किया करो,
परमात्मा का हर पल शुक्रिया किया करो।
गुरु नानक जयंती के इस पावन पर्व पर,
सबके भले की दुआ किया करो।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

30. दीपक की रोशनी से जगमगाए संसार,
गुरु नानक जी की वाणी से महके घर-द्वार।
गुरुपर्व की लख-लख बधाइयां आपको,
सदा बना रहे अपनों का साथ और प्यार।
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं 2026

आप ऊपर लेख में दी गई शुभकामनाओं को भेजकर गुरू नानक जयंती पर्व की बधाई अपनों को दे सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific