गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे दस दिनों तक घर-परिवार में अपार उत्साह और भक्ति का माहौल रहता है। वहीं बप्पा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है, जो इस साल 25 सिंतबर को पड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोग बप्पा की विदाई 26 सितंबर को भी कर रहे हैं। जब हम इन दस दिनों के बाद अपने गणेश जी को विदा करते हैं, तो विसर्जन की पूजा थाली में कुछ विशेष और पारंपरिक सामग्री का होना बहुत जरूरी माना जाता है। सही तैयारी के साथ की गई विसर्जन पूजा बप्पा के प्रति हमारे प्रेम और सम्मान को दर्शाती है। जानें विसर्जन के दिन पूजा की थाली में किन आवश्यक चीजों को शामिल करना चाहिए।

गणेश विसर्जन के लिए किन-किन चीजों जरूरत पड़ती है?

विसर्जन से पहले भगवान गणेश की उत्तर पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए पूजा की थाली में गंगाजल, रोली, कुमकुम, हल्दी और चंदन अवश्य रखें।

इसके साथ ही अक्षत (साबुत चावल) और भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय दूर्वा घास (21 दूर्वांकुर) को थाली में जरूर सजाएं। यह सामग्रियां बप्पा को विदा करते समय उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का माध्यम बनती हैं।

धूप, कपूर और हवन सामग्री

विदाई के दौरान में घर के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाए रखने के लिए लोबान, भीमसेनी कपूर और सुगंधित धूप का विशेष महत्व होता है। आरती के दौरान कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और एक शांत व आध्यात्मिक माहौल बनता है। इसके साथ ही, विसर्जन थाली में कलावा, सुपारी और पान के पत्ते भी रखें, जिनका उपयोग अंतिम पूजन विधि में किया जाता है।

Image Credit-ai

मोदक और मौसमी फलों का भोग

बिना प्रसाद के गणेश विसर्जन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा मिठाई यानी मोदक या बेसन के लड्डू का भोग तैयार रखें। इसके अलावा, थाली में केले, सेब, अनार जैसे ताजे मौसमी फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों और आने वाले मेहमानों में बांटा जाता है।

Image Credit-ai

विसर्जन के समय क्षमा प्रार्थना और विदाई की तैयारी

बप्पा की जब विदाई कर रहे हो, उस समय पूजा थाली के साथ परिवार के सभी सदस्य मिलकर एक बार फिर आरती करते हैं और 'गणपति बाप्पा मोरया, पुढ़च्या वर्षी लवकर या' के जयकारों के साथ बप्पा को विदा करते हैं। इस दौरान पूजा में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए भगवान से क्षमा प्रार्थना की जाती है और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बप्पा का विसर्जन किया जाता है।

इस लेख में दी गई जानकारी विवेक दुजोदवाला, मैनेजिंग डायरेक्टर, SVD पाइनकेम और ऑराकैम द्वारा साझा की गई है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Main image (ai)