Ganesh Chaturthi Shayari 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ यह त्योहार मनाया जाएगा। साल 2026 में भी गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश जी के स्वागत को लेकर हर घर और गली में उत्साह देखा जाएगा। गणेश उत्साव के समय हर कोई अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं भेजकर बधाई देता है। आज के डिजिटल दौर में लोग साधारण मैसेज भेजने के बजाय भक्तिभरी शायरी के जरिए शुभकामनाएं देना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी दिल को छू लेने वाली धार्मिक और भक्ति रस से भरपूर शायरियां भेजना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी 2026 के लिए सबसे बेहतरीन भक्तिभरी शायरियां।

गणेश चतुर्थी शायरी इन हिंदी (Ganesh Chaturthi Shayari in Hindi)

1. प्रेम और भक्ति का दीप जलाओ,
गणपति बप्पा का मिलकर स्वागत रचाओ।

2. भक्ति का रस, मोदक का स्वाद,
सदा बना रहे बप्पा का आशीर्वाद।
आपके घर में बरसे रिद्धि-सिद्धि का धन,
मंगलमय हो आपका यह पावन पर्व-आंगन।

3. बप्पा के आते ही दूर हो जाती है उदासी,
आंगन में छा जाती है खुशियाँ अविनाशी।
विघ्नहर्ता हर लें आपके सारे क्लेश,
शुभ और मंगलकारी हो आपका हर संदेश।

4. फूलों की सुगंध, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको गणपति का यह त्योहार।
बप्पा की कृपा से हर इच्छा पूरी हो,
जिंदगी में आपके कोई भी दूरी न हो।

5. सब शुभ कारज में पहले नाम तुम्हारा आए,
जिस घर विराजे बप्पा, वहां दरिद्रता कभी न आए।
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: 14 या 15 सितंबर, कब विराजेंगे गणपति बप्पा? जानें सही तारीख

गणेश चतुर्थी स्टेटस इन हिंदी (Ganesh Chaturthi Status in Hindi)

6. मोदक का भोग लगे, चढ़े दुर्वा-हार,
बप्पा का आशीर्वाद मिले आप सभी को अपार।

7. संकट कटे, मिटे हर क्लेश,
जब घर पधारें विघ्नहर्ता गणेश।

8. बप्पा की भक्ति से खिल उठता है मन,
मुबारक हो आपको गणेशोत्सव का यह पावन क्षण।

9. नया दिन, नई सुबह, नया एहसास,
बप्पा की भक्ति में डूबा हर एक सांस।
गणेश चतुर्थी की पावन बेला पर,
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं खास।

10. ढोल-ताशों की गूंज हो, मोदक का हो भोग,
दूर भागें जीवन से आपके सारे रोग।
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी ग्रीटिंग्स इन हिंदी (Ganesh Chaturthi Greetings in Hindi)

11. प्रेम और भक्ति का दीप जलाओ,
गणपति बप्पा का मिलकर स्वागत रचाओ।

12. विघ्न हटे, सब मंगल होय,
बप्पा की शरण में जो भी सोय।

13. चंदन की खुशबू, रेशम का हार,
भाद्रपद की तृतीया-चतुर्थी लाए खुशियों की बौछार।
गणपति जी का वंदन करें बारंबार,
मंगलमय हो आपका यह पावन त्योहार।

14. बप्पा का जब हाथ सिर पर होता है,
हर मुश्किल रास्ता आसान होता है।
गणेश चतुर्थी पर यह दुआ है हमारी,
हर दिन आपका खुशियों से भरा होता है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा की ये क्यूट मूर्तियां घर लाएं, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

15. सब शुभ कारज में पहले नाम तुम्हारा आए,
जिस घर विराजे बप्पा, वहां दरिद्रता कभी न आए।
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया

16. एकदंत दयावंत चार भुजाधारी,
माथे पर सिंदूर सोहे मूस की सवारी।
अंधे को आँख देत कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

17. मोदक की मिठास और बप्पा का प्यार,
मुबारक हो आपको गणेश चतुर्थी का त्योहार।
विघ्नहर्ता हरें आपके सारे संताप,
घर में आए खुशहाली और मिटें सारे पाप।

18. रिद्धि-सिद्धि संग विराजे गणेश,
सुख-शांति से भर जाए आपका यह गृह-प्रवेश।
गणपति बप्पा मोरया

यह भी पढ़ें- बिना ज्यादा खर्च के इन 7 तरीकों से सजाएं गणपति बप्पा का पंडाल

निष्कर्ष:  गणेश चतुर्थी केवल पूजा-पाठ का त्योहार नहीं बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी दिन है। इस दिन बप्पा के आगमन पर आप इन चुनिंदा और मिठास भरी शायरियों को अपने रिश्तेदारों को भेज कर बधाई दे सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।