Ganesh Chaturthi Pandal Decoration Ideas: इस साल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ मौके पर लोग गणपति बप्पा की मूर्ति अपने घर लाते हैं। साथ ही स्वागत के लिए गणेश जी के लिए खूबसूरत पंडाल सजाते हैं। अगर आप भी बप्पा को घर लेकर आ रही हैं और कम बजट में सुंदर पंडाल तैयार करना चाहती हैं, तो यहां हम कुछ आसान डेकोरेशन आइडियाज (Pandal Decoration Ideas) लेकर आए हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।

गणेश पंडाल सजाने के 7 आइडियाज (7 Ganesh Pandal Decoration Ideas)

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही बप्पा के स्वागत की तैयारी कर रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आप बजट-फ्रेंडली तरीकों से पंडाल को शाही लुक दे सकती हैं।

1. गेंदे के ताजे फूलों से करें गणेश पंडाल की सजावट

भगवान गणेश के पंडाल को आप गेंदे के ताजे फूल से सजा सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप दो अलग-अलग रंग के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और सजाने का तरीका-

Image Credit- ai

जरूरी सामग्री

  • पीले और ऑरेंज गेंदे के ताजे फूल
  • हरी पत्तियां
  • मजबूत धागा या सुई
  • सेलो टेप

पंडाल सजाने का तरीका

  • सबसे पहले गेंदे के फूलों की लंबी और घनी मालाएं तैयार कर लें।
  • अब पंडाल के बैकग्राउंड वॉल पर इन मालाओं को वर्टिकल या जिग-जैग शेप में टेप की मदद से चिपकाएं।
  • इसके बाद भगवान गणेश की चौकी के चारों ओर फूलों का एक सुंदर घेरा बनाएं।
  • यह लुक देखने में मन को मोह लेने वाला लगता है।

2. रंग-बिरंगे साड़ी पल्लू या दुपट्टे से करें पंडाल की सजावट

घर में रखी पुरानी रेशमी साड़ियों या सुंदर दुपट्टों का इस्तेमाल करके आप बप्पा के पंडाल को बेहद पारंपरिक और शाही लुक दे सकती हैं।

Image Credit- AI(Gemini)

जरूरी सामग्री

  • पुरानी सिल्क या ब्रोकेड साड़ियां
  • रंग-बिरंगे दुपट्टे
  • पिन
  • फेयरी लाइट्स
  • फूल

सजाने का पूरा प्रोसेस

  • बप्पा की मूर्ति के पीछे की दीवार पर पीले, लाल या सुनहरे रंग की साड़ी या दुपट्टे को प्लेट्स बनाकर लगाएं।
  • अब इसे दीवार पर टेप या कील की मदद से ऊपर कसकर बांध दें।
  • आप दो अलग-अलग रंगों के दुपट्टों को क्रॉस करके या बीच से नीचे की तरफ V शेप में लटका सकती हैं।
  • साड़ियों और दुपट्टों के किनारों पर या पीछे की तरफ फेयरी लाइट्स की लड़ियां लगाएं।
  • कपड़े से छनकर रोशनी बाहर आएगी, तो पंडाल का लुक और भी चमक उठेगा।
  • कपड़े के सेटअप के चारों तरफ ताजे गेंदे के फूलों की माला या पत्तियां लगाएं।

3. पेपर से करें गणपति बप्पा के पंडाल की सजावट

घर पर रखे रंग-बिरंगे कागजों का इस्तेमाल करके आप बहुत ही कम खर्च में बप्पा के पंडाल को बेहद स्टाइलिश और क्रिएटिव लुक दे सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-

Image Credit- Shutterstock

जरूरी सामग्री

  • कलरफुल चार्ट पेपर
  • गत्ता
  • कैंची
  • गोंद
  • स्टेपलर

पंडाल सजाने का आसान तरीका

  • भगवान के पंडाल को सजाने के लिए रंग-बिरंगे पेपर को पंखे की तरह मोड़कर सर्कुलर फोल्डिंग रोसेट्स बना लें।
  • इसके बाद अलग-अलग साइज के इन पेपर फैंस को बैकग्राउंड वॉल पर एक साथ चिपकाएं।
  • इसके बा भगवान की मूर्ति को रखें। यह डेकोरेशन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

4. बांस और हरी पत्तियों से सजाएं गणपति का पंडाल

अगर आप पंडाल को प्रकृतिक लुक देना चाहती हैं, तो बांस और हरी पत्तियों से इसकी सजावट कर सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-

Image Credit- AI (Gemini)

जरूरी सामग्री

  • बांस की सूखी डंडियां या छड़ें
  • ताजे अशोक या आम के पत्तों की लड़ियां
  • जूट की रस्सी

पंडाल सजाने का तरीका

  • गणपति बप्पा के पंडाल को सजाने के लिए सबसे पहले बांस की डंडियों को आपस में बांध लें।
  • इसके बाद पंडाल के चारों ओर एक मंडप का ढांचा तैयार करें।
  • अब उस पर आम के पत्तों और अशोक की पत्तियों के तोरण लगाएं।
  • इसके बाद जूट की रस्सी से किनारों को बांधकर इसे नेचुरल विलेज लुक दें।

5. फेयरी लाइट्स और नेट के पर्दों से बप्पा के पंडाल को दें यूनिक लुक

घर में रखे फेयरी लाइट्स और हल्के नेट के पर्दों की मदद से आप बप्पा के पंडाल को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। यह डेकोरेशन रात के समय पंडाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

Image Credit- AI( Gemini)

जरूरी सामग्री

  • सफेद या पीले रंग का पुराना नेट का पर्दा
  • एलईडी फेयरी लाइट्स
  • छोटे आर्टिफिशियल फूल

पंडाल सजाने का आसान तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले दीवार पर फेयरी लाइट्स की झालर फैलाकर लगाएं।
  • अब उसके ठीक आगे नेट के पर्दे को ढीला छोड़कर लटकाएं।
  • इसके बाद इसके आगे बप्पा के बैठने की व्यवस्था करें।

6. कार्डबोर्ड और एक्रिलिक रंगों से क्रिएटिव कटआउट्स से सजाएं पंडाल

कार्डबोर्ड और एक्रिलिक रंगों की मदद से आप बेहद कम खर्च में अपने पंडाल को क्रिएटिव कटआउट्स से सजा सकती हैं। नीचे पढ़ें सजाने का तरीका-

Image Credit- AI

जरूरी सामग्री

  • गत्ते के बड़े डिब्बे
  • कटर
  • एक्रिलिक या पोस्टर कलर्स
  • ब्रश

गत्ते से पंडाल सजाने का तरीका

  • इसके लिए गत्ते पर मोर पंख, शंख, ऊं, या मोदक के आकार की आकृति पेंसिल से ड्रा करें और कटर से काट लें।
  • अब इन कटआउट्स पर चमकीले एक्रिलिक रंग करें।
  • सूखने के बाद इन्हें बैकग्राउंड वॉल पर डबल-साइडेड टेप से चिपकाएं।
  • इसके बाद लाइट, फूलों और पत्तों से बाकी की सजावट को पूरा करं।

7. गुब्बारे से करें बप्पा के पंडाल की सजावट

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप बप्पा के पंडाल की सजावट गुब्बारे से कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका और जरूरी सामग्री-
 

Image Credit- AI(Gemini)

जरूरी सामग्री

  • अलग-अलग रंगों के गुब्बारे
  • गुब्बारे फुलाने वाला पंप
  • डबल-साइड टेप
  • फेयरी लाइट्स

पंडाल सजाने का तरीका

  • सबसे पहले बप्पा के बैठने की जगह के पीछे दीवार पर पीले और सफेद गुब्बारों को आपस में जोड़कर एक गोल घेरा बना लें।
  • इसके लिए गुब्बारों को टेप की मदद से दीवार पर चिपका सकती हैं।
  • अब बप्पा की मूर्ति के पीछे ब्राइट रंग जैसे गोल्डन और लाल या फिर पीले और सफेद गुब्बारे लगाएं।
  • इसके बाद गुब्बारों के बीच-बीच में छोटी और हल्की वार्म फेयरी लाइट्स की लड़ियां लगाएं।
  • रात के समय लाइट जलने पर गुब्बारों का सेटअप बहुत ही प्यारा और खिला-खिला नजर आएगा।
  • कुछ गुब्बारों को नीचे की तरफ लड़ियों की तरह लटकाएं।
  • गुब्बारे के साथ अगर आप बप्पा के आसन के पास थोड़े से ताजे गेंदे के फूल या पत्तियां रख देंगे, तो सजावट और भी आकर्षक लगने लगेगी।

 इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कहीं ढोल-ताशे, कहीं खास पकवान! देश के कोने-कोने में दिखते हैं अनोखे रंग

इन तरीकों से आप गणपति बप्पा के पंडाल की वॉल को कम बजट को आसानी से सजा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- AI