Friendship Day पर दोस्तों के साथ AI फोटो बनाना बहुत आसान हो गया है। अगर काफी समय से आप अपने खास दोस्त से मिल नहीं पाए हैं या उनके साथ कहीं घूमने जाने का मौका नहीं मिला है, तो AI Prompt की मदद से उनके साथ अलग-अलग पोज में खूबसूरत और यादगार तस्वीरें बनाएं। इस तरह की फोटोज आप Gemini से बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इससे आप एक दो फोटो नहीं बल्कि कई तरह की फोटो जनरेट कर सकती हैं।आज के इस आर्टिकल से आप दोस्त के साथ फोटो बनाने के लिए Friendship Day AI Prompts कॉपी कर सकती हैं।

दोस्तों के साथ फोटो बनाने के लिए एआई प्रॉम्प्ट (Friendship Day 2026 AI Photo Prompts)

Gemini Photo Generator में सही Prompt डालकर अपने किसी भी दोस्त को किसी भी फोटो में भी एड कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।

कैसे जनरेट करें AI Photo?

  • सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में गूगल खोलें। अगर आपके फोन में Gemini ऐप इंस्टॉल है, तो उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नहीं है, तो सीधा गूगल पर जाकर Google Gemini सर्च करें।
  • यहां आपको पहले अपनी मेल आईडी या फोन नंबर से लॉग इन करना होगा। आप सीधा गूगल अकाउंट से भी साइन इन कर सकती हैं। इसके बाद Gemini का चैट इंटरफेस खुल जाएगा।
  • अब आप आर्टिकल में दिए गए AI Prompt को कॉपी करें । उदाहरण के लिए, अगर आप Friendship Day पर अपने दोस्त के साथ पहाड़ों, बीच या कैफे में फोटो बनाना चाहती हैं, तो उसी हिसाब से प्रोम्प्ट कॉपी करें।
  • प्रोम्प्ट कॉपी करने के बाद इसे जेमिनी के चैट बॉक्स में पेस्ट करें। अब आपको साइड में (+) प्लस का साइन नजर आ रहा होगा। उसपर क्लिक करके अपने फोन में से दोस्त की फोटो को एड करें।
  • इसके बाद सेंड पर क्लिक कर लें। कुछ सेकंड में जेमिनी एआई प्रोम्प्ट की मदद से नई AI फोटो तैयार कर देगा।

Friendship Day पर स्कूल फ्रेंड के साथ AI फोटो बनाने क लिए प्रॉम्प्ट

मेरी फोटो का यूज करते हुए मुझे और मेरी दोनों दोस्तों को एक स्कूल क्लासरूम में दिखाएं। हम साथ में डेस्क पर साथ बैठे हुए हैं। हम तीनों स्कूल यूनिफॉर्म में है, जिसमें हमने सफेद शर्ट और ग्रे स्कर्ट पहनी है, इसके साथ ड्रेस पर स्कूल का लोगो भी लगा है। हमारे चेहरे बिल्कुल मेरी फोटो जैसे ही रहें। हम हंसते-मुस्कुराते हुए किताबों और कॉपियों के साथ पढ़ाई कर रहे हैं और आपस में बातें कर रहे हैं। हमारे पास ही डेस्क पर पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल और दूसरी स्टेशनरी रखी हो। क्लासरूम साफ है और पीछे कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। फोटो बिल्कुल रियलिस्टिक, नेचुरल और हाई क्वालिटी वाली फोटो बनाना।

दोस्तों के साथ पार्टी वाली फोटो बनाने के लिए AI Prompt

मेरी फोटो को इस्तेमाल करके मुझे और मेरी दोस्तों को एक लग्जरी रेस्टोरेंट में दिखाएं। इस फोटो में हम साथ में डिनर कर रहे हैं। सभी के चेहरे बिल्कुल असली फोटो जैसे ही रहें। हम स्टाइलिश कपड़ों में हों, हंसते हुए बातें कर रहे हों, खाना खा रहे हों, ऐसा लगे जैसे हम Friendship Day सेलिब्रेट कर रहे हैं। टेबल पर स्वादिष्ट खाना, मोमबत्तियां और खूबसूरत सजावट हो। फोटो पूरी तरह रियल लगे।

Friendship Day पर AI Prompt से बनाएं ट्रेन जर्नी इमेज

दी गई रेफरेंस फोटो का इस्तेमाल करके मुझे और मेरे दोस्तों को ट्रेन में यात्रा करते हुए दिखाएं। सभी लोगों के चेहरे, हेयरस्टाइल और लुक बिल्कुल वैसे ही रहें जैसे ओरिजिनल फोटो में हैं। सभी ने कैजुअल और ट्रैवल आउटफिट पहने हों। ट्रेन के अंदर हर किसी को अलग-अलग अंदाज में दिखाओ, कोई बातचीत कर रहा हो, कोई हंस रहा हो, कोई मोबाइल देख रहा हो, कोई स्नैक्स खा रहा हो और कोई बाहर का नजारा देख रहा हो। पूरी फोटो किसी यादगार सफर जैसी हाई क्वालिटी की होनी चाहिए।

दोस्तों के साथ रोड ट्रिप फोटो बनाने के लिए AI Prompt

मेरी और मेरे दोस्तों की फोटो का इस्तेमाल करके एक रियल बाइक ट्रिप फोटो बनाए। सभी के चेहरे और हेयरस्टाइल बिल्कुल ओरिजिनल फोटो जैसे ही रखें। सभी ने बाइकर जैकेट, जींस और राइडिंग बूट्स पहने हों। कोई बाइक पर बैठा हो, कोई हेलमेट हाथ में लिए खड़ा हो और कोई दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ दिखाई दे। पहाड़ों के बीच खूबसूरत रोड का नजारा दिख रहा हो। ट्रैवल वाइब्स के साथ फोटो रियल लगनी चाहिए।

दोस्तों संग चाय ब्रेक की फोटो क्रिएट करने के लिए प्रोम्प्ट

मैंने रेफरेंस में जो फोटो दी है उसका इस्तेमाल करके सभी दोस्तों को एक साथ रोडसाइड चाय पीते हुए दिखाओ। सभी लोगों के चेहरे, हेयरस्टाइल और लुक बिल्कुल ओरिजिनल फोटो जैसे ही रखें। सभी ने सिंपल और आरामदायक ट्रैवल कपड़े पहने हों। सभी सड़क किनारे एक छोटे चाय के स्टॉल पर खड़े या बैठे हों। कोई गर्म चाय पी रहा हो, कोई हंसी-मजाक कर रहा हो, कोई पकौड़े या बिस्कुट का आनंद ले रहा हो। हल्की बारिश और ठंडी हवा का माहौल हो। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Prompt क्या है, जानें कैसे एक सही 'प्रॉम्ट' बदल सकता है आपके काम करने का तरीका?

आप खुद से भी नए प्रोम्प्ट जनरेट कर सकती हैं। इसके लिए आपको जेमिनी पर दोस्तों के साथ फोटो बनाने के लिए अलग-अलग AI Prompts दें, ऐसा लिखना होगा। फिर आप उन प्रोम्प्ट की मदद से अलग-अलग फोटो बना पाएंगी।

इसे भी पढे़ं- फोटोग्राफर ने खराब कर दी हैं शादी की तस्वीरें? घबराएं नहीं, ये Hindi AI Prompts आपकी फोटो को बना देंगे लाजवाब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: gemini