Diwali 2026, 8 नवंबर रविवार के दिन मनाई जाएगी। त्योहार बेहद करीब है और आप सभी अपने-अपने घर को सजाने के लिए नए-नए आइडिया ढूंढ रहे होंगे! दिवाली के मौके पर रंगोली बनाना सजावट का एक महत्वपूर्ण और बहुत पुराना हिस्सा रहा है। लेकिन अब बहुत से लोग व्यस्तता के कारण रंगोली नहीं बना पाते हैं और कुछ लोगों को रंगोली डिजाइन्स बनाना नहीं आता है। पर इस बार दिवाली में सभी अपने घर को रंगोली से सजा सकते हैं। यहां रंगोली के कुछ आसान डिजाइन्स देख सकते हैं, जिन्हें चंद मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है। घर पर मौजूद चम्मच, कंगन, बोतल आदि का इस्तेमाल करके आसान Rangoli Designs बना सकते हैं। इस दिवाली इन रंगोली डिजाइन्स के साथ आपका घर भी दिखेगा फेस्टिव रेडी। 

यहां देखें मिनटों में बन जाने वाली रंगोली डिजाइन्स!

1. बैंगल्स से बनाएं रंगोली डिजाइन 

इस दिवाली पर सजावट के लिए घर में रखी चूड़ियों और कंगन की मदद से गोल फूलों वाला मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इन्हें बनाने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं, आप घर के काम काज से सिर्फ 10 मिनट निकाल कर भी इसे बना सकते हैं। 

इस तरह बनाएं यह डिजाइन

चूड़ियों को जमीन पर रखें और उनके पास गोल आउटलाइन बनाएं। फिर बाहर की ओर भी 4 से 5 अन्य गोल आउटलाइन बनाकर सभी में अलग-अलग रंग भर दें। यह साधारण मगर बेहद जल्दी बनने वाली डिजाइन है, जो आपकी Diwali की सजावट में रंग और रौनक जोड़ देती है। ये घर के कॉर्नर्स में अधिक आकर्षक लगेंगी। आप चाहें तो चूड़ियों की मदद से अन्य फूलों वाला डिजाइन या आकृतियां बना सकते हैं। 

2. अलग-अलग चम्मच से बनाएं फूलों वाली रंगोली डिजाइन 

 रंगोली बनानी नहीं आती है, तो परेशान मत हों क्योंकि अब आप चम्मच की मदद से आसानी से फूलों वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली में खूब सारे रंगों का प्रयोग करें, इससे त्योहार वाली रौनक आती है।

इस तरह बनाएं यह डिजाइन

इसके लिए चूड़ियों से गोल आउटलाइन बना लें। फिर आउटलाइन को सभी ओर से कांटे वाले चम्मच की मदद से अंदर की ओर खींचें। इसके अलावा फूल की पंखुड़ियों वाला डिजाइन भी बना सकते हैं, जिसे लिए बड़ी चूड़ी के सभी ओर हाथ से गोल-गोल ड्रॉपस डालें, फिर छोटे चम्मच को ड्रॉपस पर रखें और अंदर की ओर खींचें। इस तकनीक को अपने अनुसार अलग-अलग डिजाइन बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. पोल्का डॉट वाली रंगोली डिजाइन

दिवाली की सजावट रंगोली के बिना अधूरी है। अगर आप भी आसानी से जल्दी बन जाने वाली रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो पोल्का डॉट वाली Simple Rangoli Design से बेहतर और कुछ भी नहीं। रंगों से भरी हुई यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगती है। 

इस तरह बनाएं यह डिजाइन 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गोल आकार बनाएं, बीच में सफेद रंग भर दें। फिर अलग-अलग रंगों से छोटे-छोटे पोल्का डॉट्स बनाएं, पूरे गोल आकार के अंदर का हिस्सा डॉट्स से भर दें। चाहें तो डॉट्स को बीच से उंगलियों से दबा दें, इससे रंगोली और आकर्षक लगती है। यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला डिजाइन है। इसमें रंगोली बनाते हुए उसके बिगड़ने की बहुत कम गुंजाइश होती है। आप इसमें गोल की जगह चौकोर और तीन कोण जैसे अन्य आकार भी बना सकते हैं। 

4. सीधी और माला डिजाइन वाली रंगोली

इस तरह की रंगोली डिजाइन दरवाजे के सामने और दीवारों के कॉर्नर्स पर अच्छी लगती हैं। इससे त्योहार के मौके पर आपके घर में रौनक आ जाती है। इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये जल्दी बन जाती हैं। वहीं Diwali 2026 पर मेहमानों के आने से इस तरह की डिजाइन जल्दी खराब नहीं होती। 

इस तरह बनाएं यह डिजाइन

इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले दीवार का लंबा कॉर्नर ढूंढें, लिविंग रूम की दीवार के चारों ओर किनारों पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बैंगल्स, कंघी और चम्मच का प्रयोग करें। सबसे पहले लंबी लाइन बनाएं, फिर थोड़ा आगे दूसरे रंग का एक और लाइन बनकर उन्हें कंघी से अंदर की ओर खींचें। उसके बाद आगे चूड़ियों से गोल आउटलाइन करें और उनके अंदर अलग-अलग रंग भर दें। आप इसे और चौड़ा करना चाहते हैं, तो आगे छोटे-छोटे पोल्का डॉट्स बना सकते हैं, या पंखुड़ियों वाला डिजाइन भी अच्छा लगेगा। इसके लिए गोल-गोल ड्रॉप्स डालें, फिर छोटे चम्मच को ड्रॉप्स पर रखें और अंदर की ओर खींचें। इस तरह आप अलग-अलग बॉर्डर डिजाइन वाली Rangoli बना सकते हैं। 

5. दिए की लड़ियों वाला डिजाइन

दिवाली पर दिए वाली रंगोली सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। मगर सभी इसे नहीं बना पाते हैं। अगर आपको भी दिया बनाना नहीं आता है, तो चिंता न करें क्योंकि इन्हें चूड़ियों से आसानी से बनाया जा सकता है। आप कम समय में बेहद खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। 

इस तरह बनाएं यह डिजाइन

दरवाजे या लिविंग रूम या बालकनी की दीवार के किनारे-किनारे चूड़ियों की मदद से दिए वाली सीधी बेल बना सकते हैं। चूड़ियों को हल्के घुमावदार आकार में रखें। हर चूड़ी के अंदर थोड़ा पाउडर छिड़कें, फिर चूड़ियों को हटा लें। इस तरह पाउडर से आधा गोल निशान बन जाएगा। फिर हर हाफ गोले के ऊपर पीले या लाल रंग से दिए की लौ बनाएं। आप दिए के अंदर अलग-अलग रंगों से पोल्का डॉट्स वाला डिजाइन बना सकते हैं। यह आपकी Rangoli Design को अधिक आकर्षक बना देगा।

इस साल ऊपर दिए गए इन डिजाइन से आप भी बनाएं सुंदर और आसान रंगोली। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।