आज के समय में फोन हमारी जिंदगी का बेहद ही जरूरी हिस्सा बन चुका है। चूंकि ये हर वक्त हमारे हाथों में रहता है ऐसे में हर कोई चाहता है कि इसे खास लुक दिया जाए। बाजार में मिलने वाले महंगे और साधारण कस्टमाइज्ड कवर न केवल जेब पर भारी पड़ते हैं बल्कि मनपसंद भी नहीं मिलते हैं। ऐसे में बता दें कि आप घर पर ही एक अनोखा और ट्रेंडी फोन केस तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक साधारण टूल ग्लू गन की जरूरत होगी। ऐसे में पूरे प्रोसेस के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि ग्लू गन से अपनी पसंद का 3D मोबाइल कवर बनाने का पूरा प्रोसेस क्या है? जानते हैं आगे...
ग्लू गन से मोबाइल कवर कैसे बनाएं?
- सबसे पहले अपने मोबाइल को सेफ करें। इसके लिए फोन को ट्रांसपेरेंट पार्चमेंट पेपर या बटर पेपर में अच्छी तरह लपेट लें और किनारों को टेप से चिपका दें।
- यह बटर पेपर आपके फोन को ग्लू की गर्मी से बचाएगा और कवर को आसानी से बाहर निकालने में मदद भी करेगा।
- हालंकि, आप फोन के जरूरी हिस्से जैसे कैमरा, चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और हेडफोन जैक को खुला रखें।
- अब बटर पेपर के ऊपर ही एक पेन या मार्कर की मदद से इन सभी जगहों पर बाउंड्री या निशान बना लें, ताकि उन हिस्सों पर ग्लू न गिरे।
यह भी पढ़ें- ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर बस 1 रुपये की चीज से हो जाएगा नए जैसा, देखते ही सब करेंगे तारीफ
- अब अपनी ग्लू गन को गर्म करें। सबसे पहले फोन के चारों कोनों और किनारों पर ग्लू की एक मोटी परत लगाएं ताकि कवर को मजबूती मिले।
- इसके बाद, फोन के पिछले हिस्से पर अपनी पसंद का कोई भी पैटर्न जैसे फूल, जालीदार डिजाइन या अपना नाम बनाना शुरू करें।
- जब पूरा डिजाइन बन जाए, तो उसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए पूरी तरह ठंडा और सख्त होने दें।
- जब ग्लू अच्छी तरह सूख जाए, तो धीरे से बटर पेपर को फोन से निकालें और फिर बने हुए ग्लू-कवर को बटर पेपर से अलग कर लें।
- अब आप कैंची की मदद से किनारों को फिनिशिंग दें।
- अब आपका बेसिक कवर तैयार है। इसे खूबसूरत बनाने के लिए आप एक्रिलिक कलर्स या नेल पॉलिश का इस्तेमाल करके इसे अपना पसंदीदा रंग दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चार्जिंग के समय बम की तरह दहकता है आपका मोबाइल? तुरंत बंद करें ये बैकग्राउंड ऐप्स, कभी नहीं होगा ओवरहीट
नोट - घर पर ग्लू गन की मदद से मोबाइल कवर बनाना एक बेहद मजेदार और क्रिएटिव तरीका है। यह न सिर्फ आपके पुराने फोन को एक नया और शानदार 3D लुक देता है, बल्कि यह आपके फोन को शॉक्स से भी बचाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
