सभी घरों में दिवाली की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं। आप सभी घर की साफ-सफाई, शॉपिंग और सजावट में लगे होंगे। इस बीच कहीं आप घर के बाहर का हिस्सा भूल न जाएं। बालकनी, छत और गार्डन हमारे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, इसलिए दिवाली पर इनकी सजावट भी बहुत जरूरी होती है। अब दिवाली में केवल चंद दिन बचे हैं, ऐसे में आप इन आसान Outdoor Decorative Ideas के साथ अपने घर का बाहरी हिस्सा सजा सकते हैं। कम समय में हेवी डेकोरेशन मुमकिन नहीं हो सकता है, इसलिए यहां बालकनी, छत और मुख्य द्वार सहित गार्डन की सजावट के लिए कई आसान और आकर्षक आइडियाज देख सकते हैं। इनकी मदद से आपका आउटडोर एरिया भी फेस्टिव रेडी दिखता है। यहां देखें घर के आउटडोर हिस्सों के लिए दिवाली डेकोरेशन के कुछ आसान आइडियाज-

1. रंगोली से सजाएं गार्डन और बालकनी

घर के भारी हिस्से को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो रंगोली की सजावट एक बढ़िया विकल्प रहेगी। आजकल रंगोली बनाने के लिए डिजाइन बनी हुई छन्नी भी आती है, जीपर रंगोली के रंग फैलाकर आप आसानी से Rangoli Designs बना सकते हैं। यह कम समय में बन जाती है और बेहद आकर्षक लगती है। गार्डन, बालकनी या छत के बॉर्डर के सभी साइड में अलग अलग रंग और डिजाइन की रंगोली बनाएं, उसपर दिए जलाएं और आपका घर का बाहरी हिस्सा फेस्टिव रेडी हो जाएगा, जिसे देखकर मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे। वहीं आप चाहें तो 2 से 3 रंगों के आलसी फूल का प्रयोग करके भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

2. गार्डन और छत पर करें दिए का डेकोर

दिवाली पर दीयों की सजावट एक पारंपरिक प्रथा है। चाहें सजावट के लिए कितनी भी नई चीजें आ जाएं, मगर दिवाली पर मिट्टी के दिए की सजावट जरूर की जाती है। गार्डन और बालकनी के चारों ओर बॉर्डर पर दिए सजा सकते हैं। मुख्य द्वार के आगे दिए से रंगोली के डिजाइन भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं, छत की रेलिंग और छज्जे पर भी दिये की सजावट कर सकते हैं। दिया सजावट के साथ लाइट्स का भी काम करता है। इनकी मदद से कम समय में घर के बाहरी हिस्से में बेहतरीन सजावट कर सकते हैं।

3. कंदील और हैंगिंग लांटर्न्स से सजाएं बालकनी और गार्डन

कंदील और हैंगिंग लालटेन से अपने घर की बालकनी या गार्डन को सजाना एक शानदार आइडिया हो सकता है। दिवाली के लिए मार्केट में कई अलग-अलग सजावट की चीजें मिलने लगी हैं, मगर कंदील बहुत पुराने समय से सजावट के लिए इस्तेमाल होती आ रही है। रंग-बिरंगे Decorative kandil को बालकनी में सभी ओर लटका सकते हैं, साथ ही इन्हें गार्डन में भी लगाने से घर का आउटडोर लुक बेहद खूबसूरत लगता है। इनके साथ कुछ लाइट्स भी लगा लें, इससे सजावट और भी आकर्षक और खूबसूरत लगती है।

4. लाइट से सजाएं गार्डन के पेड़ और पौधे

अगर आपके घर के बाहर गार्डन है और उनमें छोटे या बड़े किसी भी साइज़ के पेड़-पौधे लगे हैं, तो दिवाली की सजावट में उनपर फेयरी लाइट्स लगा दें। साथ में सोलर फायरफ्लाई और सोलर गार्डन लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके गार्डन की रौनक कई गुना बढ़ जाती है। आजकल मेट्रो सिटी में ज्यादातर लोग फ्लैट में रहते हैं, ऐसे में Diwali Decoration के लिए वो अपने बालकनी में रखे पेड़-पौधों को लाइट से सजा सकते हैं। अगर छत पर पौधों के गमले रखे हैं, तो उन्हें भी सजा दें। यह सजावट का एक आसान तरीका है, जिसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। कम समय में आपका घर फेस्टिव रेडी दिखता है।

5. मुख्य द्वार को तोरण, लाइट्स, रंगोली और उरली बाउल से सजाएं

दिवाली की सजावट में मुख्य द्वार सबसे अहम होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार ऐसा माना जाता है, कि दिवाली पर माता लक्ष्मी सबसे पहले मुख्य द्वार पर आती हैं। मुख्य द्वारा पर कमल या मोतियों और घुंघरू वाले लेटेस्ट डिजाइन के तोरण लगाएं, साथ में रंगोली जरूर बनाएं। इसके अलावा अगर मेन गेट के अगल-बगल में पौधों के गमले रखने की जगह है, तो उन्हें लाइट से सजा दें। चाहें तो मुख्य द्वार के बाहर की चौखट के दोनों ओर उरली बाउल रखकर उनके अंदर पानी डालें, फिर उनमें फूलों की सजावट करें और फ्लोटिड दिए भी लगा सकते हैं।

लेख में बताई गई डेकोरेशन के हिसाब से आप इस दिवाली अपने घर की सजावट कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-herzindagi