Dhanteras 2026 Bike Car Buying Tips: धनतेरस पर नई बाइक या स्कूटर खरीदना शुभ माना जाता है। इस दौरान शोरूम पर भारी भीड़, फेस्टिव डिस्काउंट, कैशबैक और आसान फाइनेंस का ऑफर देखकर लोग जल्दबाजी में डिलीवरी ले लेते हैं, लेकिन यही जल्दबाजी बाद में महंगी पड़ जाती है। नई बाइक में भी स्क्रैच, बैटरी की दिक्कत या कागजों में गड़बड़ी निकल सकती है। डिलीवरी से पहले सिर्फ 15 मिनट की जांच आपको आने वाली बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

धनतेरस पर कार-बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर इस साल आप धनतेरस पर कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो नीचे दी गई बातों को पहले से चेक कर लेना बेहतर है।

1. सबसे पहले बाइक को दिन की रोशनी में देखें

बाइक को हर एंगल से चेक करें। बॉडी पैनल, फ्यूल टैंक, मडगार्ड, शीशे, हेडलैंप, टेल लैंप और सीट पर स्क्रैच या डेंट तो नहीं है। पैनल टेढ़ा या ढीला तो नहीं लगा। शोरूम की लाइट में कई खामियां छिप जाती हैं, इसलिए हो सके तो बाइक को बाहर दिन की रोशनी में देखें। अलॉय व्हील और टायर पर भी नजर डालें।

2. मैन्युफैक्चरिंग डेट

डीलर से बाइक के बनने का महीना और साल जरूर पूछें। 6 महीने से ज्यादा पुरानी खड़ी बाइक खराब नहीं होती, लेकिन आपको पता होना चाहिए। चेसिस नंबर और इंजन नंबर को इनवॉयस और कागजों से मिलाएं। ब्रेक, गियर केबल, टायर और खुले मेटल पार्ट्स पर जंग तो नहीं है, ये भी चेक करें।

image credit-gemini

3. लाइट, हॉर्न और ब्रेक को स्टार्ट करके देखें

इंजन स्टार्ट करके हेडलैंप, हाई बीम, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, टेल लैंप और हॉर्न टेस्ट करें। मीटर में कोई वार्निंग लाइट तो नहीं जल रही। आगे-पीछे के ब्रेक दबाकर देखें। अगर बाइक में ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल या राइडिंग मोड है, तो डीलर से डेमो लें।

4. इनवॉयस, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के कागज पढ़ें

इनवॉयस पर मॉडल, वेरिएंट, कलर और कीमत सही है या नहीं, इसे ध्यान से देखें। ऑन-रोड प्राइस का ब्रेकअप चेक करें - एक्स-शोरूम, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और रोड टैक्स। फेस्टिव डिस्काउंट जुड़ा है या नहीं, ये भी देखें।

5. टायर, बैटरी और ऑयल लेवल चेक करें

टायर में सही हवा है या नहीं, बैटरी ओके है या नहीं, ये डीलर से चेक करवाएं। इंजन ऑयल, कूलेंट और ब्रेक ऑयल का लेवल देखें। बाइक के नीचे ऑयल या कूलेंट लीक तो नहीं हो रहा। चेन वाली बाइक में चेन टाइट और लुब्रिकेटेड होनी चाहिए।

6. छोटी सी टेस्ट राइड जरूर लें

अगर मौका मिले तो शोरूम के पास शांत सड़क पर छोटी राइड लें। थ्रॉटल, ब्रेक, स्टीयरिंग और गियर चेक करें। कोई अजीब आवाज, वाइब्रेशन या वार्निंग लाइट दिखे, तो तुरंत डीलर के वर्कशॉप से टेक्निकल जांच करवाएं। उसके बाद ही डिलीवरी लें।

image credit-magnific

डीलर की जल्दबाजी में न आएं

धनतेरस पर डीलर एक ही दिन में ज्यादा डिलीवरी करना चाहते हैं, इसलिए वो आपको जल्दी साइन करने का दबाव डालेंगे। याद रखें, एक बार डिलीवरी पेपर पर साइन हो गया, तो स्क्रैच या कमी को आपकी गलती बता दिया जाएगा। इसलिए 15 मिनट की जांच को अपना अधिकार समझें, एहसान नहीं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini