ज्यादातर लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने और उसे सजाने के लिए काफी पैसा और समय खर्च करते हैं, लेकिन उनसे अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, हैं जिससे घर का पूरा लुक बिगड़ जाता है। जल्दबाजी में मिस-फिट चीजें खरीदना, दीवारों के रंग-रोगन के बाद फर्नीचर को चुनना या बिजली के बिखरे तारों की अनदेखी जैसी छोटी-छोटी कमियां इंटीरियर का मजा खराब कर देती हैं। इसके अलावा, घर में जरूरत से ज्यादा तस्वीरें लगाना, हर कोने को जबरदस्ती सजाना और हल्की क्वालिटी का फर्नीचर चुनना भी बड़ी चूक साबित होता है। ऐसे में होम डेकोर को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमने आर्किटेक्ट अनुज सिंह और इंटीरियर डिजाइनर नताशा सिंह से भी बात की है। जानते हैं आगे...
मिस-फिट चीजें न खरीदें
कुछ लोग जल्दबाजी या थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में अपने इंटीरियर प्लान में फिट नहीं बैठ रही चीजें खरीद लेते हैं, जो ठीक नहीं होता।
अगर बाजार में आपकी जरूरत और रुचि के मुताबिक चीजें फिलहाल उपलब्ध न हों, तो कुछ समय इंतजार करें। जल्दबाजी में मिस-फिट चीजें खरीदने से पैसा बर्बाद होगा और इंटीरियर में भी मजा नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें - बिना महंगे सोफे के भी लिविंग रूम लगेगा आलीशान, ट्राई करें ये ट्रेंडी 'लो-सीटिंग बोहो' वाइब
पेंट कलर पहले न चुनें
आमतौर पर लोग रंग-रोगन कराने के बाद उससे मेल खाता फर्नीचर और अन्य जरूरी चीजें खरीदते हैं। कई बार इससे कॉम्प्लीमेंट करती अच्छी चीजें नहीं मिल पाने से घर का लुक खराब हो जाता है। समस्या से बचने के लिए फर्नीचर और अन्य एसेसरीज पसंद करने के बाद पेंट कलर चुनें।
इन दिनों पेंट के सैकड़ों रंग-शेड बाजार में हैं। आप आसानी से अपनी जरूरत के मुताबिक कोई भी शेड चुन सकती हैं।
बिजली के तारों को इकट्ठा करें
इधर-उधर उलझे-बिखरे बिजली के तार घर का लुक बिगाड़ देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए तार इस तरह व्यवस्थित करें कि घर में घुसते ही उन पर सीधी नजर न पड़े। संभव हो तो इन्हें छुपाने के लिए स्टाइलिश कॉर्ड कवर इस्तेमाल करें।
अन्य जरूरी बातें
- घर का हर कोना और दीवार सजाने की कोशिश न करें। इससे घर भरा-भरा और छोटा दिखता है।
- फर्नीचर खरीदते वक्त क्वालिटी से समझौता न करें। हïलकी क्वालिटी वाला फर्नीचर घर की शोभा बिगाड़ता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
सखी फीचर्स
Images: magnific/sakhi
