किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक या मुख्य अंक 7 बनता है। इस अंक के प्रभाव से जुड़े लोग स्वभाव से दिखावा पसंद नहीं करते। वे शांत, गंभीर और अपनी ही दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं। अक्सर लोग इन्हें आसानी से समझ नहीं पाते, क्योंकि इनका सोचने और चीजों को देखने का तरीका बाकी लोगों से काफी अलग होता है। ऐसे में इनकी पर्सनैलिटी के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने एक अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट (मनोचिकित्सक), एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर डेल्ना राजेश (Delnna Rrajesh) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसे होता है?

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, इनका स्वभाव जानते हैं-

गंभीर और शांत स्वभाव 

ऐसे लोगों में सबसे पहली बात जो नोटिस की जाती है, वह है उनका गंभीर अंदाज। ये हर किसी के सामने अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं करते।

  • ये बोलते कम हैं और आसपास के लोगों तथा माहौल को परखते ज्यादा हैं।
  • लोगों की भीड़ में रहते हुए भी ये अपनी किसी अलग सोच या विचार में खोए रहते हैं।
  • आप इन्हें सालों से जानते हों, तब भी आपको लगेगा कि इनके स्वभाव का एक हिस्सा अब भी रहस्यमयी है।

ओवरथिंकिंग और फैसले लेने में देरी

इन लोगों की एक सबसे बड़ी चुनौती होती है बहुत अधिक सोचना। ये हर स्थिति का इतना गहराई से विश्लेषण करते हैं कि कई बार सही समय पर फैसला नहीं ले पाते। "अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा?" जैसे सवाल इनके दिमाग में लगातार चलते रहते हैं। प्रतिभा होने के बावजूद ज्यादा सोचने के कारण कई बार बेहतर मौके इनके हाथ से निकल जाते हैं।

मजबूत इनट्यूशन और गजब की समझ

ऐसे लोगों के पास एक कमाल की अंदरूनी समझ होती है, जिसे साइकोलॉजी में स्ट्रॉन्ग गट फीलिंग कहा जाता है। इनकी इंसानी व्यवहार को समझने की क्षमता बेहद मजबूत होती है। कई बार इन्हें बिना किसी खास वजह के आने वाली परिस्थितियों का पहले से ही अंदाजा हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इंसानों और स्थितियों को लेकर इनका अंदाजा ज्यादातर सही साबित होता है।

गहरे विषयों और नई चीजों की खोज में रुचि

इस तारीख को जन्मे लोग सतही बातों के बजाय जीवन के गहरे विषयों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इन्हें जीवन के दर्शन और इंसानी दिमाग के काम करने के तरीके पर बातें करना बहुत पसंद होता है। इससे अलग, किताबें पढ़ना, नई रिसर्च करना और नए विषयों को गहराई से सीखना इनकी मुख्य आदतों में शामिल होता है। ये हमेशा चीजों की जड़ तक जाने की कोशिश करते हैं।

निष्कर्ष

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग ज्ञानी, गहरी सोच वाले और शांत स्वभाव के होते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा सोचने और खुद को लोगों से काटकर रखने की आदत से इन्हें बचना चाहिए। अगर ये अपनी सोच में संतुलन बनाएं, तो अपनी बेहतरीन समझ और ज्ञान के दम पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।