बेरोजगारी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आजकल नौकरी के लिए युवा हर दिन यहां-वहां मेल करते हैं, फिर भी कोई रिवर्ट नहीं आता। इससे अक्सर महिलाएं निराश हो जाती हैं और उनका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। खुद की तुलना उनसे करने लगते हैं, जिसे आसानी से नौकरी मिल जाती है। उन्हें लगता है कि वह शायद दूसरों के जितना योग्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें मेल का कोई रिवर्ट नहीं आ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। बार-बार कोई जवाब नहीं मिल रहा या मेल रिजेक्ट हो रहा है, तो निराश न हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि मार्केट में नौकरी ही नहीं है। ऐसे में आपको निराश होने की बजाय कुछ अपना काम शुरू करने का सोचना चाहिए। आज आप एक छोटा स्टेप उठाएंगी, तो आने वाले कुछ महीनों में ही पैसे कमा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर पर शुरू करने वाले बिजनेस के बारे में बताएंगे।

टिफिन सर्विस या क्लाउड किचन

पैसे कमाने का अच्छा तरीका और क्या हो सकता है, जिसमें आपको रोज सुबह उठकर ऑफिस निकलने की चिंता नहीं होगी। इसमें आपको केवल खाना बनाना है और लोगों के घर तक पहुंचना है। आजकल शहरों में बाहर से बच्चे आते हैं और उन्हें घर का खाना नहीं मिल पाता। ऐसे में आप टिफिन सर्विस से उन्हें अच्छा खाना भी दे पाएंगी और पैसे भी कमा लेंगी। इसमें आपके पैसे भी कम लगेंगे और कमाई भी धीरे-धीरे अच्छी हो जाएगी। टिफिन सर्विस में आप पहले 2 दिन फ्री खाना का ऑफर देकर लोगों को लुभा सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- बिना मोबाइल देखे हुए खाना नहीं खाता है आपका बच्चा? एक्सपर्ट की बताई इन 5 टिप्स से छुड़ाएं ये आदत

ट्यूशन क्लास

बच्चों को घर बैठे ट्यूशन क्लास दे सकती हैं। इससे आपको कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा और पूरे दिन बिजी भी नहीं रहेंगी। आप खाली समय में दूसरे काम भी कर लेंगी और काम की टेंशन भी नहीं रहेगी। शुरुआत में आप घर के आस-पास के बच्चों को पढ़ाना शुरू करें। शुरू में आप 1 महीने फ्री में पढ़ाने का ऑफर दे सकती हैं, जिससे माता-पिता को आकर्षित करना आसान होगा।

यूट्यूब चैनल

पैसे कमाने का यह जरिया भी सबसे बेस्ट है। क्योंकि, इसे अगर आपने सही से चला लिया, तो लाखों रुपये कमा लेंगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको केवल एक फोन की जरूरत है। आज के समय में हर किसी के पास टच फोन है। अगर आपके फोन का कैमरा अच्छा नहीं भी है, तो भी आप एक बार वीडियो बनाना शुरू करें। धीरे-धीरे जब आप पैसे कमाने लगेंगी, तो नया फोन खरीद सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- बच्चों को जरूर सिखाएं गीता में लिखी ये 4 बातें, कठिन परिस्थितयों में भी मिलेगी बड़ी सफलता

सिलाई और अल्टरशन

सिलाई से अच्छा और क्या हो सकता है। सिलाई का काम आजकल बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इसमें बहुत पैसे कमाते हैं। अगर आपको सिलाई नहीं आती है, तो 2 से 3 महीने सिलाई सीख सकती हैं। क्योंकि, इसके बाद तो आप घर पर ही लोगों के कपड़ों की सिलाई कर पैसे कमाने लगेंगी। अगर आपको लंबे समय के लिए काम करना है, तो इससे अच्छा ऑप्शन क्या होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि नौकरी तो कभी भी छूट जाती है, लेकिन अपना काम कभी नहीं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific