Navratri Kanjak Pujan 2026: नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन छोटी कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है और उन्हें भोजन कराने के बाद उपहार दिए जाते हैं। पहले जहां कन्याओं को चुनरी, फल, मिठाई और पैसे देने का चलन अधिक था, वहीं अब लोग उनके लिए रोजमर्रा में काम आने वाली चीजें भी खरीदते हैं। इसमें छोटी पानी की बोतलें, सुंदर प्लेटें, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स और आट्रैक्टिक गिफ्ट सेट शामिल हैं। अगर आप इस शारदीय नवरात्रि कन्याओं के लिए गिफ्ट्स खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली के थोक बाजार जैसे डिप्टीगंज, चावड़ी बाजार इत्यादि आपके लिए कम बजट में अच्छी खरीदारी का विकल्प बन सकते हैं।

कन्याओं के गिफ्ट के लिए दिल्ली की किन मार्केट से खरीदारी करें?

कन्या पूजन में लोग अपनी इच्छानुसार गिफ्ट्स देते हैं। हालांकि, अगर आप सही समय और सही जगह से खरीदारी करें, तो न केवल ज्यादा पैसा खर्च होने से बचा सकती हैं बल्कि अच्छा और काम का सामान भी कम बजट से खरीदारी कर सकती हैं। नीचे लेख में हम आपको दिल्ली की थोक मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

बाजार का नाम क्या मिलता है किसके लिए सही है?
सदर बाजार पानी की बोतलें, कप, प्लेटें, लंच बॉक्स, छोटे डिब्बे, खिलौने, गिफ्ट आइटम कई कन्याओं के लिए उपयोगी गिफ्ट खरीदने वाले लोगों के लिए
डिप्टीगंज मार्केट स्टील के बर्तनों के लिए कम बजट में उपयोगी और मजबूत बर्तन 
चावड़ी बाजार पारंपरिक धातु के बर्तन, तांबे या पीतल की छोटी कटोरी, पूजा से जुड़ी वस्तुएं या धातु का छोटा उपहार। वे लोग जो पारंपरिक और अलग तरह का उपहार देना चाहते हैं।
सदर बाजार की क्रॉकरी मार्केट सुंदर डिजाइन वाली प्लेटें, कप, मग, ओपलवेयर की प्लेटें, कांच की बोतलें, लंच बॉक्स, किचन आइटम और गिफ्ट पैकिंग का सामान  सुंदर डिजाइन वाले बर्तन या मिलाकर गिफ्ट सेट खरीदने वाले लोगों के लिए

1. सदर बाजार (बोतलें, प्लेट और गिफ्ट आइटम की खरीदारी के लिए)

दिल्ली के पुराने बाजारों में शामिल सदर बाजार किफायती घरेलू सामान, प्लास्टिक की चीजों, क्रॉकरी, खिलौनों और गिफ्ट आइटम के लिए जाना जाता है। अगर आप कन्या पूजन के लिए एक जैसी कई चीजें खरीदना चाहती हैं, तो इस बाजार से खरीदारी शुरू कर सकती हैं। यहां अलग-अलग दुकानों पर पानी की बोतलें, कप, प्लेटें, लंच बॉक्स, छोटे डिब्बे और रोजमर्रा में काम आने वाली दूसरी चीजें मिल सकती हैं।

आप अपने बजट के हिसाब से साधारण प्लास्टिक की बोतल, स्टील की बोतल या बच्चों के पसंदीदा रंगों वाले लंच बॉक्स चुन सकती हैं। हालांकि, कीमत सामान की गुणवत्ता, आकार, डिजाइन और खरीदी जाने वाली मात्रा पर निर्भर करेगी।

सदर बाजार किसके लिए सही है? अगर आपको एक साथ कई कन्याओं के लिए बोतलें, प्लेटें, कप या छोटे उपयोगी गिफ्ट खरीदने हैं, तो सदर बाजार एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. डिप्टीगंज मार्केट (स्टील की प्लेट, गिलास और बर्तनों के लिए)

अगर आप कन्या पूजन के लिए ऐसी चीजें देना चाहती हैं, जिनका इस्तेमाल बच्चियां घर पर रोज कर सकें, तो सदर बाजार के पास स्थित डिप्टीगंज बाजार भी देख सकती हैं। यह इलाका स्टील के बर्तनों के थोक कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां स्टील की प्लेटें, कटोरियां, गिलास और दूसरे घरेलू बर्तन खरीदने के विकल्प मिलते हैं।

कन्याओं को उपहार देने के लिए आप छोटी स्टील की थाली, कटोरी और गिलास का सेट बनवा सकती हैं। अगर आपको बड़ी संख्या में सामान खरीदना है, तो दुकानदार से थोक का भाव जरूर पूछें। 

डिप्टीगंज मार्केट किसके लिए सही है? कम बजट में उपयोगी और टिकाऊ बर्तन खरीदने वालों के लिए यह बाजार अच्छा विकल्प है।

3. चावड़ी बाजार (पारंपरिक बर्तनों और पूजा से जुड़ी चीजों के लिए)

पुरानी दिल्ली का चावड़ी बाजार कागज के प्रोडक्ट्स और शादी के कार्डों के लिए प्रसिद्ध है। आसपास के पुराने बाजारों में पारंपरिक धातु के बर्तनों और दूसरी घरेलू वस्तुओं के विकल्प भी आसानी से मिल सकते हैं। अगर आप कन्या पूजन के लिए कुछ पारंपरिक देना चाहती हैं, तो तांबे या पीतल की छोटी कटोरी, पूजा से जुड़ी वस्तु या धातु का छोटा उपहार चुन सकती हैं। हालांकि, इनकी उपलब्धता दुकान के अनुसार अलग-अलग होगी।

यहां खरीदारी करने से पहले अपने बजट और जरूरत की लिस्ट बना लें। तांबे और पीतल के सामान की कीमत उसके वजन, धातु की शुद्धता और बनावट के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए केवल डिजाइन देखकर खरीदने के बजाय सामान की गुणवत्ता और कीमत की तुलना भी करें।

चावड़ी बाजार किसके लिए सही है? यह मार्केट उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो प्लास्टिक या सामान्य गिफ्ट के बजाय पारंपरिक और अलग तरह का उपहार देना चाहते हैं, वे इस बाजार को देख सकते हैं।

4. सदर बाजार की क्रॉकरी मार्केट (सुंदर प्लेट और कप के लिए)

अगर आप कन्याओं को सुंदर डिजाइन वाली प्लेटें, कप, मग या पानी की बोतलें देना चाहती हैं, तो सदर बाजार की क्रॉकरी मार्केट में कई विकल्प मिल सकते हैं। यहां ओपलवेयर की प्लेटें, कांच की बोतलें, मग, लंच बॉक्स और दूसरे किचन आइटम बेचने वाली दुकानें हैं। कुछ दुकानों पर गिफ्ट पैकिंग का सामान भी मिल सकता है।

इस बाजार में खरीदारी का फायदा यह है कि आप अलग-अलग डिजाइन देखकर अपने बजट के हिसाब से चीजें चुन सकती हैं। आसान भाषा में कहें तो एक सुंदर प्लेट के साथ छोटी कटोरी या एक बोतल के साथ लंच बॉक्स रखकर गिफ्ट सेट बनाया जा सकता है। 

कंजकों के लिए कम बजट में कौन-से गिफ्ट खरीदें?

कन्या पूजन के उपहार के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगी चीजें खरीदें। छोटी-छोटी उपयोगी वस्तुओं को मिलाकर भी अच्छा गिफ्ट तैयार किया जा सकता है।

  • पानी की बोतल- बच्चियों के स्कूल या घर में इस्तेमाल के लिए रंगीन और हल्की बोतल चुनी जा सकती है। छोटी उम्र की बच्चियों के लिए लीक-प्रूफ ढक्कन और सुरक्षित सामग्री पर ध्यान दें।
  • लंच बॉक्स- अलग-अलग खानों वाला छोटा लंच बॉक्स रोजमर्रा में काम आ सकता है। खरीदने से पहले ढक्कन की फिटिंग और सफाई की सुविधा जांच लें।
  • प्लेट, कटोरी और गिलास का सेट- यह एक जरूरत का उपहार है। स्टील के बर्तनों का सेट चुनने पर टूटने का डर कम रहता है।
  • स्टेशनरी किट- पेंसिल, रबर, शार्पनर, रंग और पेंसिल बॉक्स का छोटा सेट बच्चियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • छोटा गिफ्ट हैंपर- बोतल, चॉकलेट, स्टेशनरी या कोई दूसरी छोटी उपयोगी चीज सजावटी कागज के बैग में रखकर दी जा सकती है।

थोक भाव में खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली के थोक बाजारों में कम कीमत पर सामान खरीदने का मौका मिलता है, लेकिन हर दुकान पर एक ही भाव होना जरूरी नहीं है। इसलिए पहली दुकान पर खरीदारी करने के बजाय कम से कम तीन दुकानों से कीमत पूछें। यह भी साफ कर लें कि दुकानदार द्वारा बताया गया भाव एक पीस का है या पूरे सेट का।

Image Credit-ai

  • अगर आपको 9, 11 या उससे अधिक बच्चियों के लिए सामान खरीदना है, तो पहले कुल संख्या तय कर लें। फिर दुकानदार से पूछें कि एक जैसे डिजाइन में कितने पीस उपलब्ध हैं और ज्यादा सामान लेने पर क्या कीमत कम हो सकती है। सामान खरीदते समय टूट-फूट, ढक्कन, किनारों और पैकिंग की जांच करना भी जरूरी है।
  • बाजार जाने से पहले दुकान के खुलने और बंद होने का समय पता कर लें। सदर बाजार में भीड़ काफी हो सकती है, इसलिए सुबह के समय पहुंचना और खरीदारी की सूची तैयार रखना सुविधाजनक रहेगा। त्योहार के समय दुकानों के समय में बदलाव संभव है।

नोट- मार्केट और दुकानों में सामान की उपलब्धता तथा कीमतें बदल सकती हैं। यहां किसी भी सामान का निश्चित मौजूदा थोक भाव नहीं दिया गया है। खरीदारी से पहले दुकानदार से ताजा कीमत की पुष्टि करें।

नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए खरीदारी करते समय महंगे सामान की जगह ऐसी चीजें चुनना बेहतर है, जो बच्चियों के काम आएं और आपके बजट में भी रहें। दिल्ली का सदर बाजार बोतलों, प्लेटों, लंच बॉक्स और गिफ्ट आइटम के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, डिप्टीगंज में स्टील के बर्तनों की खरीदारी की जा सकती है और चावड़ी बाजार में पारंपरिक सामान खरीदे जा सकते हैं।

Image Credit- ai (gemini)