नवरात्रि आते ही गरबा नाइट की धूम शुरू हो जाती है और हर किसी के मन में बस एक ही सवाल होता है, इस बार क्या पहना जाए? पारंपरिक चनिया चोली के बिना गरबा का मजा अधूरा सा लगता है। लेकिन जैसे-जैसे फैशन बदल रहा है, वैसे-वैसे लोगों के कपड़े पहनने के तरीके में भी बदलाव आ रहा है। आज के समय में हर नौ दिन नए और ट्रेंडी लुक में नजर आना एक शौक बन गया है, जो सीधे तौर पर जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में यह सोचना जरूरी हो जाता है कि भारी भरकम कढ़ाई और शीशे वाले कपड़े खरीदे जाएं या कुछ घंटों के इस्तेमाल के लिए किराए पर ले लिए जाएं।
चनिया चोली खरीदन या रेंट पर लेना दोनों में अंतर?
गरबा और डंडिया नाइट के लिए चनिया चोली खरीदना या रेंट पर लेना इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आपका बजट बहुत लिमिटेड है, तो आप इसे रेंट करना सही होता है।
| कैटेगरी | रेंट पर लेना | खरीदना |
| बजट | कम (1,500 रुपये -3,000 रुपये) | अधिक (4,000 से ऊपर) |
| वार्डरोब स्पेस | कोई जगह नहीं घेरता | अलमारी में काफी जगह घेरता है |
| फिटिंग और कस्टमाइजेशन | सीमित बदलाव संभव | आपके नाप का परफेक्ट फिट |
| रखरखाव की जिम्मेदारी | दुकान की होती है | आपको खुद संभालना पड़ता है |
इसे भी पढ़ें- Garba में चनिया चोली के साथ फोन कहां रखें? आउटफिट के साथ ये स्मार्ट आइडियाज अपनाएं
चनिया चोली किराए पर लेने के फायदे और नुकसान
किराये पर पोशाक लेना उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो हर साल एक नया और अलग लुक चाहती हैं। हालांकि इसका रेट उसकी डिजाइन और आकार पर निर्भर करता है। मगर आपको बता दें कि भारी चनिया चोली जो बाजार में आपको 3000- 5000 रुपये के बीच मिलती है। वही आपको रेंट पर आसानी 800 से 1200 रुपये के बीच में मिल जाएगी। नीचे जानिए इसके फायदे और नुकसान
- नवरात्रि के बाद इन भारी कपड़ों को संभालना और सालभर अलमारी में रखना बड़ा झंझट भरा काम होता है। किराए पर लेने से यह सिरदर्दी खत्म हो जाती है।
- पहनने के बाद कपड़ों को खुद साफ कराने या प्रेस करवाने की चिंता नहीं होती, दुकान वाले खुद ही इसे संभाल लेते हैं।
- किराए के कपड़ों में फिटिंग को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है और कई बार पहले से इस्तेमाल होने के कारण कपड़ों की ताजगी पर भी असर दिखता है।
चनिया चोली खरीदने के फायदे और नुकसान
डंडिया और गरबा का सीजन आते ही चनिया चोली के रेट बढ़ जाते हैं। अगर आप रेंट किए हुए कपड़े नहीं पहनना पसंद करती हैं, तो आप इसे खरीद सकती हैं। हालांकि, इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। नीचे जानें कैसे-
Image Credit-ai
- खुद का खरीदा हुआ कपड़ा पूरी तरह आपके नाप और पसंद का होता है।
- आप इसे बिना किसी डर के खुलकर पहन सकते हैं और डांस कर सकती हैं।
- अच्छी क्वालिटी की चनिया चोली को आप आने वाले सालों में या किसी अन्य पारिवारिक फंक्शन में दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
- खरीदा गया कपड़ा किराए की तुलना में काफी महंगा पड़ता है और बार-बार एक ही ड्रेस पहनना लोग पसंद नहीं करते।
गरबा खरीदना या रेंट करना, बजट के लिए क्या है सही?
अगर आपका बजट सीमित है और आप इस साल के गरबा में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो रेंट पर चनिया चोली लेना समझदारी वाला कदम है। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आप हर बार एक नया स्टाइल भी अपना सकेंगे। वहीं, अगर आपको पारंपरिक कपड़ों से खास लगाव है और आप आने वाले कई सालों तक उनका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो खरीदना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- Navratri Shopping In Jaipur: इन प्रसिद्ध बाजारों में मिलेंगे किफायती चनिया चोली, जानें लोकेशन
हालांकि, ये बात इस चीज पर भी निर्भर करती है कि आपका कपड़ों के प्रति कैसा लगाव हैं या फिर आप कैसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग किसी और के पहने हुए कपड़े पहनना पसंद नहीं करते है। इसके अलावा अगर आपके साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है, तो चनिया चोली रेंट पर लेना ज्यादा सही है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-ai
