छठ पूजा का नाम सुनते ही सबसे पहले पूजा और सजावट के सामान की खरीदारी का प्लान बनता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। छठ पूजा में बांस के सूप, दउरा, मिट्टी के चूल्हे, पीतल के बर्तन से लेकर नारियल, मौसमी फल, गुड़ और शुद्ध घी, कपड़ों की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास समय कम है और आप सस्ते में यह सभी सामान खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए बिहार के 3 बाजार बेस्ट हो सकते हैं।

छठ पूजा 2026 की शॉपिंग के लिए 3 सस्ते बाजार

छठ पूजा 2026 के लिए किफायती दामों पर शुद्ध और बेहतरीन सामान खरीदने के लिए बिहार के पारंपरिक और थोक बाजार आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं बिहार के उन 3 मशहूर बाजारों के बारे में।

1. पटना सिटी का मारूफगंज मंडी और हथुआ मार्केट

बिहार की राजधानी पटना में कई मार्केट मौजूद है, जो सस्ते सामानों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक पटना का मारूफगंज मंडी, जो थोक सामान, सूखे मेवे, गुड़, शुद्ध घी और किराने की खरीदारी के लिए पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। आप यहां से अपने बजट में छट पूजा की खरीदी कर सकती हैं। अगर आपको कपड़े और साड़ियां खरीदना है, तो हथुआ मार्केट व खेतान मार्केट आपके लिए सही रहेगा। इन बाजारों से आप थोक भाव पर ठेकुआ बनाने का सामान, नारियल, पीतल के बर्तन और पारंपरिक पीली व लाल साड़ियां खरीद सकती हैं। 

pinterest/Chacko Sonny

2. भागलपुर का वेरायटी चौक और सुजागंज बाजार

सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर सस्ते बाजारों के लिए फेमस है। ऐसे में आप भागलपुर का सुजागंज बाजार और वेरायटी चौक एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह छठ के दौरान किसी मेले जैसा नजर आता है। यहां आपको पारंपरिक भागलपुरी सिल्क और कॉटन साड़ियां कम कीमत में आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां से बांस के कारीगरों द्वारा बनाए गए मजबूत सूप, डलिया और मिट्टी के नए चूल्हे बजट में मिल जाएंगे।

3. मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी और मोतीझील बाजार

मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी कपड़ों के थोक बाजार के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप छट पूजा के लिए इस बाजार से शॉपिंग कर सकती हैं। वहीं मोतीझील में पूजा की हर छोटी-बड़ी सामग्री आपको अपने बजट में आसानी से मिल सकती है। इन बाजारों से आप परिवार के सभी सदस्यों के लिए बेहद कम कीमत में नए कपड़े, व्रती के लिए पारंपरिक चूड़ियां, सिंदूर, और ताजे फलों की टोकरी जैसे कई सामान खरीद सकती हैं।

छठ पूजा की खरीदारी करते समय फॉलो करें ये 3 टिप्स

छठ पूजा के समय आप भी इन्हीं बाजारों में से खरीदी कर रही हैं, तो कुछ टिप्स को जरूर आजमाएं। जैसे -

  • नहाय-खाय के दिन खरीदी कर रही हैं, तो सुबह जल्दी बाजार चले जाएं।
  • मार्केट्स में खरीदारी करते समय दुकानदारों से सही मोलभाव करें।
  • छोटे रिटेल स्टोर्स के बजाय थोक मंडियों से सामान लें, ऐसा करने से बचत हो सकती है। 
pinterest/Bharata

यह भी पढ़ें- बनारसी साड़ी खरीदने जा रही हैं वाराणसी, इन 5 बाजाराें में म‍िलेगी बेस्ट क्वालिटी और वैरायटी

निष्कर्ष: छठ पूजा के खास मौके पर अगर आप भी सस्ते बाजार से शॉपिंग करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताएं गए बिहार के कुछ पारंपरिक बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर, जैसे कई बड़े बाजारों में आपको किफायती दामों पर शुद्ध और बेहतरीन सामग्री आसानी से मिल जाएगी।