शादी का र‍िश्‍ता लाइफ का सबसे खास र‍िश्‍ता होता है। यह स‍िर्फ प्‍यार पर नहीं बल्‍क‍ि भरोसे, समझदारी और सम्‍मान पर ट‍िका होता है, लेक‍िन शायद ही कोई ऐसा कपल होगा जि‍सके बीच लड़ाइयां नहीं होती होंगी। लड़ाई भी प्यार का एक पार्ट है। जब दो लोग अलग-अलग सोच वाले साथ आते हैं तो कई बार छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो ही जाती है। कुल म‍िलाकर बहस होना तो नॉर्मल है, लेक‍िन द‍िक्‍कत वो है क‍ि उस बहस को क‍िस तरह से संभाला जाए?

कई बार लोग गुस्‍से में ऐसी बातें कह देते हैं जो र‍िश्‍ते में दरारे ला सकती हैं। इसी बात पर स्पिरिचुअल मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने बात को संभालने के कुछ तरीके बताए हैं। उनका मानना है क‍ि पत‍ि-पत्‍नी के बीच कोई बहस हो भी जाए तो उसे सही तरीके से सुलझाना भी जरूरी है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

लोगों के सामने न करें बहस

जया किशोरी का कहना है क‍ि पति-पत्नी का रिश्ता दो लोगों के बीच का रिश्ता होता है और इसकी समस्याओं को भी उन्हीं दोनों के बीच सुलझाया जाना चाहिए। अगर किसी बात को लेकर नाराजगी है या कोई बात बुरी लगी है, तो उसे सबके सामने उठाने के बजाय अकेले में बात करें। कई बार लोग यही गलती कर देते हैं क‍ि परिवार, दोस्तों या बाकी लोगों के सामने ही अपने पार्टनर से बहस करने लगते हैं। इससे समस्‍या और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- लाइफ में एक इंसान को कितनी बार होती है सच्ची मोहब्बत? पढ़िए इस जज्बात की पूरी कहानी

पार्टनर को सबके सामने शर्मिंदा न करें

इसके अलावा जया क‍िशोरी का यह भी कहना है क‍ि पति-पत्नी को एक-दूसरे की गलतियों को सबके सामने बताने या नीचा दिखाने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। क्‍योंक‍ि इससे सामने वाले को बुरा लग सकता है। अगर एक बार कोई बात द‍िल को चुभ जाती है तो इससे रिश्ते में दूरि‍यां आने लगती हैं। तो अगर किसी बात को लेकर कोई शिकायत है तो उसे अकेले में कहें क्‍योंक‍ि रिश्ते में सम्मान बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे की फील‍िंग्‍स का पूरा ख्‍याल रखें।

यह भी पढ़ें- मिलने वाला है लव प्रपोजल, तो 'हां' कहने से पहले जरूर परख लें ये 5 चीजें

क‍िसी तीसरे को न आने दें

कई बार पति-पत्नी के बीच हुई छोटी-सी बात में दूसरे लोग शामिल होने लगते हैं। इससे बात और ब‍िगड़ जाती है। इसल‍िए हर छोटी बातों को सुलझाने के ल‍िए क‍िसी तीसरे को शाम‍िल नहीं ही करना चाह‍िए।

चुप रहना हमेशा समाधान नहीं होता

बहुत से लोग सोचते हैं कि बात न करके या चुप रहकर झगड़े को सुलझाया जा सकता है, लेकिन जया किशोरी का कहना है क‍ि हर समय चुप रहने से भी र‍िश्‍ते ब‍िगड़ने लगते हैं। अगर आपको क‍िसी बात से हर्ट हुआ है तो उस पर आप पार्टनर से खुलकर बात करें।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले आपके रिश्ते में सच्चाई है या सिर्फ दिखावा? इन 7 सवालों से करें परख

रिश्ते में बातचीत क्यों है जरूरी?

ये तो आप सभी जानती होंगी क‍ि हर मजबूत रिश्ते की नींव अच्छी बातचीत पर ही टिकी होती है। जब पति-पत्नी अपनी फीलि‍ंग्‍स, परेशानियां और उम्मीदें एक-दूसरे से शेयर करते हैं तो उनका र‍िश्‍ता और मजबूत हो जाता है।

यह भी पढ़ें- प्यार या सिर्फ आदत? 7 बड़े अंतर जो बताते हैं कि आप रिश्ते में हैं या बस चल रही है गाड़ी

तो अगर आपके बीच भी कभी लड़ाई हो जाती है तो बात को संभालने के ल‍िए ऊपर बताई गई बातों पर ध्‍यान दें। इससे मदभेद बढ़ने नहीं पाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik