जिस घर में छोटे भाई-बहन होते हैं, वहां छोटी-मोटी नोक-झोंक, मस्ती-मजाक और लड़ाई-झगड़े तो होते ही रहते हैं। यह एक आम बात है, लेकिन कई बार ये छोटे-मोटे झगड़े बहुत बड़ा रूप ले लेते हैं, जिससे दोनों के बीच गहरी बहस और मारपीट तक शुरू हो जाती है। इस तनाव से अक्सर बड़ा भाई या बहन हमेशा परेशान रहता है।

छोटे भाई-बहनों को समझाने के 5 स्मार्ट साइकोलॉजिकल ट्रिक्स

अगर आपके भी छोटे भाई-बहन आपकी नहीं सुनते हैं और हमेशा अपने मन की करते हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख में बताए गए कुछ आसान साइकोलॉजिकल ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। अक्सर छोटे बच्चे या टीनएजर्स बड़ों की बात सीधा सुनना पसंद नहीं करते। आपके साथ भी यही समस्या है, तो नीचे दिए गए कुछ स्मार्ट ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगे।

1. सीधा ऑर्डर देने के बजाय उन्हें चॉइस दें

किसी काम के लिए सीधे आदेश देना बच्चों को अक्सर खराब लग सकता है। ऐसे में उन्हें ऑर्डर देने के बजाय चॉइस दें। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने भाई से कह रही हैं कि 'अभी होमवर्क करो', तो शायद वह गुस्सा हो जाए। इसके बजाय आप कहें कि 'आप होमवर्क अभी करना चाहते हैं या फिर 5-10 मिनट कोई दूसरी एक्टिविटी करेंगे?' इस तरीके से बात रखने पर बच्चा बिना नाराज हुए काम के लिए तैयार हो जाएगा।

2. डर या धमकी के बजाय पॉजिटिव मोटिवेशन दें

कई लोग बच्चों से काम करवाने के लिए कहते हैं, अगर तुमने पढ़ाई नहीं की, तो आज खाना नहीं मिलेगा, लेकिन आप इसके उलट तरीका अपनाएं। अपने भाई-बहन से कहें कि 'अगर तुमने समय पर पढ़ाई कर ली, तो आज खाने के साथ तुम्हारी पसंदीदा स्वीट भी मिलेगी।' इससे बच्चा वह काम ज्यादा रुचि और जल्दी खत्म करेगा।

3. टोकने के बजाय उन्हें जिम्मेदारी और बड़ा महसूस कराएं

जब भी आप छोटे भाई-बहन को किसी चीज के लिए टोकती हैं, तो उन्हें यह जबरदस्ती और रोक-टोक लगती है। ऐसा करने के बजाय उनकी राय मांगें। उनसे पूछें कि 'आज तुम कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना पसंद करोगे?' या 'किस विषय को पढ़ने का तुम्हारा मन नहीं है?' ऐसा करने से उन्हें खुद को बड़ा और समझदार महसूस होने लगता है।

4. लेक्चर देने के बजाय अपनी गलतियां शेयर करें

अक्सर बड़े भाई-बहन छोटे बच्चों को लेक्चर देने लगते हैं और अपनी तारीफ करते हुए कहते हैं, 'मैं ऐसा किया करता था, तुम हमेशा गलती करते हो।' इसके बजाय आप कहें कि 'इसमें सिर्फ तुम्हारी गलती नहीं है, इस बात का हम दोनों को ध्यान रखना चाहिए।' आप यह भी कह सकती हैं कि 'मैं भी पहले ऐसी गलतियां किया करती थी, लेकिन धीरे-धीरे सुधार लिया।' यह अपनापन बच्चों को जल्दी समझ आता है।

5. छोटी-छोटी सक्सेस की तारीफ करें

आपका भाई या बहन अगर कोई छोटा-छोटा काम भी सही से कर रहा है, तो उसमें कमियां या गलतियां निकालने के बजाय उसकी तारीफ करें। आपकी सराहना देखकर बच्चा वही काम अगली बार और भी अच्छे तरीके से करेगा।

निष्कर्ष: भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा और खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, जिसमें प्यार, तकरार और छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े सब शामिल होते हैं। कई बार बड़े भाई-बहन यह चाहते हैं कि छोटा बच्चा पूरी तरह उनके हिसाब से चले। लेकिन अब आप इन आसान साइकोलॉजिकल ट्रिक्स को आजमाकर अपने भाई-बहन को प्यार और समझदारी से सही रास्ता दिखा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

image credit: magnific