शादी का मतलब एक पत्नी के लिए, घर का काम करना, पति की सेवा करना, घर संभालना और परिवार की हां में हां मिलाने तक सीमित नहीं है। बदलते वक्त के साथ पत्नी की परिभाषा में एक बहुत बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है। आज की मॉडर्न पत्नी शादी को कोई समझौता या गुलामी नहीं समझती है, बल्कि एक खूबसूरत पार्टनरशिप यानि खुद को बराबर की साझेदार मानती है। अब पत्नी का धर्म सिर्फ समर्पण तक सीमित नहीं, बल्कि घर के हर छोटे-बड़े फैसले में अपनी मजबूत राय रखना और पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना भी है। ऐसे में इन बदलती सोच को कैसे दिशा मिली और पत्नियां कैसे एक मजबूत पिलर बनी रही हैं? जानते हैं आगे...

ट्रेडिशनल वाइफ बनाम मॉडर्न वाइफ

पुराने समय में एक आदर्श पत्नी वह थी, जो अपने सपनों और विचारों को दबाकर सिर्फ परिवार की खुशियों में खुद को समर्पित कर देती थी। घर से जुड़े फैसले या वित्तीय मामलों में उनकी राय को जरूरी नहीं समझा जाता था। 

जबकि, आज की मॉडर्न पत्नी आत्मनिर्भर है। वह घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर भी ध्यान देती है। खास बात यह है कि आज की पत्नी का सम्मान इस बात में नहीं है कि वह चुप रहे, बल्कि इस बात में है कि वह अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता ने करें और अपनी बात खुलकर करे।

आज की पत्नी कैसे बन रही है घर का मजबूत पिलर?

इस पर जब हमने गाजियाबाद की सीमा मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि बचपन से मम्मी को पापा के सामने कुछ ना बोतले हुए देखना और गलत को सही बोलना, मुझे यह संदेश देता था कि लड़कियां कभी अपनी राय नहीं रख सकतीं, लेकिन बदलते समय और पति की सूझबूझ से आज न केवल मैं अपनी बात खुलकर रख पाती हूं बल्कि पति के प्रोफेशनल काम में साथ भी देती हूं।

  • आज की पत्नियां सिर्फ घर नहीं चलातीं, बल्कि घर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सबसे बड़ी मददगार साबित हो रही हैं।
  • बढ़ती महंगाई में पत्नियां घर से बाहर निकलकर लोन की किस्त और बच्चों की पढ़ाई, सेहत का खर्च उठाने में पति का आधा बोझ खुद संभाल रही हैं।
  • आज पत्नियां सिर्फ एक हमसफर नहीं है, बल्कि बेस्ट फ्रेंड की तरह काम करती हैं। चाहे बिजनेस शुरू करना हो या नया घर खरीदना हो, वे अपनी समझ से हर फैसले को आसान बनाती हैं।

नोट - जिस शादी में पति-पत्नी के बीच बराबरी का हक होता है, वह रिश्ता ज्यादा लंबा, मजबूत और खुशहाल चलता है। ऐसे में पत्नी की राय को बहस या बगावत समझने के बजाय उसे एक नए और बेहतर नजरिए के रूप में देखें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific