के-ड्रामा और के-पॉप के कारण दुनिया भर में कोरियन कल्चर की एक अलग ही झलक देखने को मिल रही है। साउथ कोरिया अपनी अनोखी संस्कृति के लिए अब पूरी दुनिया में जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में कोरियाई संस्कृति का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब लाइफस्टाइल, फैशन और खानपान में भी लोग उनके कल्चर को अपनाने लगे हैं।

वहीं बात करें डेटिंग कल्चर की, तो साउथ कोरियन यूथ के बीच 'ब्लाइंड डेट' का खूब चलन है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर साउथ कोरिया का यह ब्लाइंड डेट ट्रेंड है क्या? तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं कि कोरियन यूथ में ब्लाइंड डेट का इतना क्रेज क्यों है? 

साउथ कोरिया में क्यों बढ़ रहा है ब्लाइंड डेट का क्रेज?

साउथ कोरिया की सरकार का जेंडर इक्वेलिटी एंड फैमिली मंत्रालय के अनुसार, ब्लाइंड डेट के पीछे वहां की बीजी लाइफस्टाइल है। दरअसल, साउथ कोरियाकी कॉर्पोरेट लाइफ और पढ़ाई का माहौल बेहद व्यस्त होता है। वहां के युवा और प्रोफेशनल्स अपने काम और स्टडीज में इतने ज्यादा बिजी रहते हैं कि उनके पास नए लोगों से मिलने-जुलने का ज्यादा समय नहीं होता। ऐसे में ब्लाइंड डेट उनके लिए बिना समय गंवाए सही पार्टनर तलाशने का एक आसान जरिया है।

कोरिया में ज्यादातर ब्लाइंड डेट्स अजनबी डेटिंग ऐप्स के जरिए नहीं, बल्कि दोस्तों, टीममेट्स या परिवार के जरिए तय किए जाते हैं। इससे बीच में कोई जान-पहचान वाला व्यक्ति होता है, जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और रिश्ता सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सके। 

कोरियन ब्लाइंड डेट में क्या होता है?

कोरियन ब्लाइंड डेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शुरुआत से ही दोनों कपल्स अपनी बात बहुत स्पष्ट तौर पर रख देते हैं -

  • पहली मुलाकात में ही दोनों कपल्स अपने करियर, जॉब और पढ़ाई जैसी भविष्य की योजनाओं को एक-दूसरे के सामने साफ-साफ रख देते हैं, ताकि आगे चलकर किसी तरह की उलझन न हो।
  • यूथ समय बर्बाद करने के पक्ष में नहीं होते। वे पहली मीटिंग में ही अपनी पसंद-नापसंद, अच्छी-बुरी आदतें, छुट्टियां बिताने का तरीका और पैसों से जुड़ी बातें एक-दूसरे के साथ शेयर कर देते हैं, जिससे उनका रिलेशनशिप लंबे समय तक टिक सके।

कोरियन डेटिंग कल्चर से जुड़ी अन्य दिलचस्प बातें

कोरियन डेटिंग संस्कृति की कुछ और भी अनोखी बातें हैं, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं -

कोरियन कपल्स एक जैसी ड्रेस या मैचिंग शूज पहनकर घूमना बहुत पसंद करते हैं, जिससे वे अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खुलकर जाहिर कर सकें।
कोरियन डेटिंग कल्चर में कपल्स घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधे मुद्दे की बात करना ज्यादा पसंद करते हैं। 

निष्कर्ष:  साउथ कोरियन यूथ के बीच ब्लाइंड डेट का यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस कल्चर को अपनाकर लोग अपने भविष्य को बेहतर और आसान बना रहे हैं। यही वजह है कि उनकी डेटिंग संस्कृति इतनी रोमांचक और दिलचस्प मानी जाती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik