शादी केवल दो दिलों का मेल नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन है। अक्सर लोग शादी की तैयारियों, शॉपिंग और रस्मों में इतने बिजी हो जाते हैं कि सबसे जरूरी चीज भूल जाते हैं और वो है खुलकर बात करना। शादी के बाद जो भी बड़ी लड़ाइयां और गलतफहमियां होती हैं, उसकी वजह यही है कि पहले से जरूरी बातें क्लियर नहीं की गईं। अगर इन बातों पर समय रहते बात न की जाए तो छोटी बात भी बाद में बड़ा झगड़ा बन जाती है।
शादी से पहले क्यों जरूरी है बातचीत?
हर कोई चाहता है उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे, लेकिन सच ये है कि सिर्फ प्यार से रिश्ता नहीं चलता है। उसे चलाने के लिए समझदारी भी चाहिए। सगाई या डेटिंग के टाइम अक्सर कपल सिर्फ अच्छी बातें करते हैं और मुश्किल टॉपिक पर बात करने से बचते हैं, ये सोचकर कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। पर यही सबसे बड़ी गलती है। शादी से पहले एक-दूसरे की उम्मीदों और सोच को समझना बहुत जरूरी है। आइए एम्स दिल्ली की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर विधि पिलनिया जानते हैं, उन 6 बातों के बारे में जिनको शादी से पहले जरूर करनी चाहिए।
Photo Credit: Magnific
1. शादी के बाद कहां रहेंगे?
हर लड़की के मन में यह सवाल आता है कि शादी के बाद कहां रहेंगे? क्या सास-ससुर के साथ एक ही घर में रहेंगे, अलग घर लेंगे या एक ही बिल्डिंग में अलग फ्लोर पर रहेंगे? अगर परिवार के साथ रहना है तो हमारी प्राइवेट लाइफ की लिमिट क्या होगी? इस पर पहले ही साफ-साफ बात कर लें ताकि बाद में मन में कोई घुटन न रहे, वरना भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
2. पैसों का हिसाब कैसे चलेगा?
आज के टाइम में एक सवाल बहुत जरूरी है। क्या पत्नी ही खाना बनाएगी, सफाई करेगी और माता-पिता की देखभाल करेगी? या शादी के बाद दोनों नौकरी करेंगे और घर का काम मिलकर बांटेंगे? इस पर बिल्कुल खुलकर बात करें, क्योंकि ऐसे में हम बाद में देख लेंगे वाली सोच अक्सर बन जाती है। फिर में जब इस बात को दबाने की कोशिश करते हुए बोला जाता है कि पत्नियां ही सबकुछ करती हैं।
3. हमारे परिवारों की हमारे जीवन में कितनी भागीदारी होगी?
शादी में दो लोग ही नहीं, दो परिवार भी जुड़ते हैं, लेकिन हर रिश्ते की एक सीमा होनी चाहिए। क्या हर छोटा-बड़ा झगड़ा मां-बाप को बताना चाहिए? क्या हर फैसले के लिए परिवार की इजाजत लेनी पड़ेगी? अगर कोई हद पार करे तो क्या दोनों अपने-अपने परिवार को प्यार से 'ना' कह पाएंगे? जैसा कि सच है कि शादी चलाने के लिए एक परिवार की जरूरत होती है, लेकिन इसमें कई सीमाओं (Boundaries) की भी जरूरत होती है।
4. झगड़ा होने पर हमारा बर्ताव कैसा होगा?
हर रिश्ते में लड़ाई होती है, ये नॉर्मल है। जरूरी ये है कि गुस्से में आप कैसे रिएक्ट करते हैं, क्या आप चिल्लाते हैं, बात करना बंद कर देते हैं, घर छोड़कर चले जाते हैं या तलाक की धमकी देते हैं? या फिर शांति से बैठकर हल निकालते हैं? जैसा कि कहा गया है कि कोई इंसान झगड़ा कैसे करता है, यह उतना ही मायने रखता है जितना कि वह प्यार कैसे करता है?
यह भी पढ़ें- बाउंड्रीज, थेरेपी और नो कॉन्टैक्ट! जानिए क्यों आजकल अपने पेरेंट्स से दूरी बना रहे हैं यंग एडल्ट्स?
5. बच्चों की प्लानिंग और परवरिश कौन करेगा?
भविष्य की प्लानिंग में ये सबसे अहम टॉपिक है। क्या दोनों बच्चे चाहते हैं? अगर हां, तो कब और कितने? अगर एक पार्टनर अभी रुकना चाहता है तो क्या होगा और बच्चों को पालने की ज्यादा जिम्मेदारी कौन लेगा? इस टॉपिक को कभी भी शादी के बाद देखेंगे कहकर मत टालें।
Photo Credit: Magnific
6. अगर परिवार की तरफ से ठेस पहुंचे तो क्या होगा?
ये बहुत सेंसिटिव सवाल है। अगर कभी आपके ससुराल वालों ने आपको कुछ बुरा कहा या अपमान किया, तो आपका पार्टनर क्या करेगा? क्या वो आपको थोड़ा एडजस्ट कर लो कहकर टाल देगा या समझदारी से बात को संभालेगा? आपको ऐसा पार्टनर नहीं चाहिए, जो आपके लिए अपने परिवार से बेवजह लड़े या ऐसा चाहिए जो गलत को गलत कह सके और सही समय पर सीमा तय कर सके।
यह भी पढ़ें- लगातार पजेसिव होना प्यार नहीं, इनसिक्योरिटी की है निशानी; इन 5 आदतों से पहचानें रिश्ते का सच
शादी का रास्ता फूलों से भरा नहीं होता। ये समझदारी, सब्र और इज्जत से चलने वाला लंबा सफर है। अगर शादी से पहले ये 6 बातें साफ-साफ कर ली जाएं तो आगे आने वाली बहुत सी मुसीबतों से बचा जा सकता है। याद रखिए, मजबूत रिश्ते किस्मत से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने और हर हाल में साथ खड़े रहने से बनते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1793019405459_m.webp)