एक टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन जब इससे बाहर आ जाते हैं तो मन में दोबारा किसी पर भरोसा करने और नए सिरे से डेटिंग शुरू करने का एक गहरा डर बैठ जाता है। पिछला ट्रॉमा इंसान को अंदर से इस कदर डरा देता है कि वह हर नए इंसान में फ्यूचर न देखकर भूत यानि बीता कल देखने लगता है। इस डर को पीछे छोड़कर, अपने दिल को दोबारा धड़कने और एक स्वस्थ रिश्ते में कदम रखने के लिए खुद को तैयार करना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस डर से कैसे निकले, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि टॉक्सिक रिश्ते अंदर से क्यों डरा देते हैं और इनसे आगे कैसे बढ़ें? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
टॉक्सिक रिश्ते अंदर से क्यों डरा देते हैं?
- टॉक्सिक रिश्तों में लोगों को लगातार आलोचना और मानसिक प्रताड़ना के कारण महिलाओं का खुद पर से भरोसा उठ जाता है। उन्हें लगने लगता है कि शायद गलती उन्हीं की थी।
- जब कोई अपना ही बार-बार धोखा देने लगता है या झूठ बोलता है, तो मन में यह बात बैठ जाती है कि दुनिया में कोई भी भरोसे के लायक नहीं है।
- मन में सबसे बड़ा डर यह भी होता है कि कहीं अनजाने में वे दोबारा किसी ऐसे ही इंसान को न चुन लें, जो उन्हें फिर से वही पुराना दर्द।
यह भी पढ़ें- कहीं रोज-रोज का एक जैसा रूटीन आपके प्यार को फीका तो नहीं कर रहा? ऐसे करें बदलाव
इस डर से बाहर कैसे निकलें?
- सबसे पहले यह मानें कि भले ही पिछला रिश्ता बुरा हो, लेकिन उसमें आपकी कोई गलती नहीं थी। खुद को माफ करना बेहद जरूरी है।
- किसी भी नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले खुद को पूरा समय दें। जब तक आप पूरी तरह शांत और तैयार महसूस न हो, तब तक डेटिंग शुरू न करें।
- अपने पिछले अनुभव से सीखें। अगर नए इंसान में कंट्रोल करने की आदत या सम्मान की कमी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत कदम पीछे खींच लें।
- नए लोगों से मिलते समय शुरुआत में ही अपनी पसंद-नापसंद और कुछ लेवल को सेट कर रखें। एक हेल्दी रिश्ते के लिए मजबूत बाउंड्रीज होना बेहद जरूरी है।
एक्सपर्ट की राय
टॉक्सिक रिश्ते के बाद डर लगना पूरी तरह आम है। ऐसे में नए सिरे से शुरुआत करते समय पार्टनर से पहले खुद के साथ रिश्ता मजबूत करें, जिसे 'सेल्फ-लव' कहते हैं। जब आप खुद से प्यार करने लगेंगी, तो आप किसी भी गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
यह भी पढ़ें- 5 साल की शादी और 2 बच्चों की जिम्मेदारी के बीच खो गया है प्यार, जानें कैसे लाएं रिश्ते में स्पार्क?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
