त्योहारों की असली खुशी परिवार के साथ बिताए उन छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है, जिन्हें बच्चे बड़े होकर भी याद रखते हैं। आजकल दिवाली की तैयारियों के बीच बच्चे अक्सर मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में छोटी दिवाली को उनके लिए कुछ अलग और मजेदार बनाने का मौका बनाएं। इस दिन बच्चों को घर की तैयारियों में शामिल करें, उनके साथ खेलें और ऐसी एक्टिविटी करें, जिनमें पूरा परिवार हंसते-मुस्कुराते हुए हिस्सा ले सके। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के साथ छोटी दिवाली को यादगार बना सकती हैं।

छोटी दिवाली पर बच्चों के साथ कर सकती हैं ये एक्टिविटी

आज के समय बच्चे हो या बड़े त्योहार के मौके पर भी मोबाइल या टीवी पर बिजी रहते हैं। ऐसे में अगर आप इस छोटी दिवाली बच्चों को स्क्रीन टाइम से बाहर रखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप नीचे बताई गई एक्टिविटी कर सकती हैं।

1. बच्चों के साथ बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली

छोटी दिवाली पर बच्चों के साथ रंगोली बनाना एक मजेदार गतिविधि हो सकती है। जरूरी नहीं कि रंगोली बहुत बड़ी या मुश्किल हो। आप बच्चों को फूलों की पंखुड़ियों, चावल, हल्दी या आसानी से साफ होने वाले रंगों से छोटी-छोटी डिजाइन बनाने के लिए कह सकती हैं।

Image Credit-ai

बच्चों को अपनी पसंद से दीपक, फूल, सितारे या मोर बनाने दें। इससे वे बहुत खुश होंगे। इसके लिए आप छोटे बच्चों के लिए रंगोली के आसान डिजाइन चुनें।

2. बच्चों के साथ बनाएं दिवाली की सजावट का सामान

बाजार से सजावट का सामान खरीदने के बजाय बच्चों के साथ कुछ चीजें घर पर तैयार करें। पुराने रंगीन कागज, गत्ते, रिबन और बेकार पड़े डिब्बों से सुंदर तोरण, कागज के फूल या छोटी-छोटी लालटेन बनाई जा सकती हैं। बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से काम दें। बड़े बच्चे कैंची और गोंद की मदद से सजावट बना सकते हैं, जबकि छोटे बच्चे रंग भरने या कागज चिपकाने का काम कर सकते हैं।

Image Credit-ai

3. पूरे परिवार के साथ खेलें पुराने फेस्टिवल गेम्स

छोटी दिवाली की शाम को मोबाइल और टीवी बंद करके परिवार के साथ कुछ पुराने खेल खेलें। अंताक्षरी, पहेलियां, तंबोला, शब्दों का खेल या दिवाली से जुड़े सवाल-जवाब बच्चों के लिए काफी मजेदार हो सकती हैं। आप इसके लिए एक छोटा-सा दिवाली क्विज भी रख सकती हैं, जिसमें बच्चों से त्योहारों, मिठाइयों और ट्रेडिशन से जुड़े आसान सवाल पूछ सकती हैं। सही जवाब देने पर उन्हें छोटे-छोटे गिफ्ट्स दें।

Image Credit-ai

4. बच्चों के साथ बनाएं छोटी दिवाली की थाली

रसोई में काम करते हुए बच्चों को शामिल कर सकती हैं। उनके साथ मिठाई की प्लेट सजाएं, फल काटकर सुंदर आकार दें या घर पर बनी नमकीन को अलग-अलग कटोरियों में सजाएं। छोटे बच्चों को सुरक्षित और आसान काम दें, जैसे मिठाई पर बादाम लगाना या प्लेट में सजावट करना। मगर ध्यान दें कि गर्म तेल, गैस और चाकू से जुड़े काम बड़ों को ही करने दें। 

5. दीप जलाने के साथ बच्चों को सुनाएं छोटी दिवाली की कहानियां

शाम को परिवार के साथ बैठकर छोटी दिवाली से जुड़ी कहानियां और परंपराएं बच्चों को बताएं। उन्हें समझाएं कि त्योहार केवल रोशनी और मिठाइयों का नहीं, बल्कि अच्छाई, खुशियों और परिवार के साथ का भी प्रतीक है। दीये जलाते समय बच्चों को सुरक्षित दूरी पर रखें और उनके साथ रहें ताकि कोई अनहोनी न हो। 

ऊपर बताई गई एक्टिविटी की मदद से आप न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के साथ बैठकर आप खूब मस्ती कर सकती हैं। साथ ही यह खुशी यकीनन आपको बचपन के समय की याद दिला देगीं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai