खुशहाल और मजबूत शादीशुदा जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और विश्वास का होना सबसे जरूरी है। एक सफल रिश्ते की नींव इस बात पर टिकी होती है कि आप दोनों अपनी निजी बातें कितनी सुरक्षित रखते हैं। कई बार लोग जाने-अनजाने में घर या बाहर अपनी पर्सनल बातें शेयर कर देते हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जो सिर्फ पति-पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए? इसके लिए हमने, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
पति-पत्नी को कौन-सी 5 बातें नहीं बतानी चाहिए?
पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें कभी भी तीसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इन्हें को अपने तक ही सीमित रखना समझदारी है-
1. आपसी झगड़े और बहस: आप दोनों के बीच हुई किसी भी नोंकझोक या बहस को परिवार या दोस्तों के बीच चर्चा का विषय बिल्कुल न बनने दें।
2. पर्सनल सीक्रेट्स: अगर आपके जीवनसाथी ने आप पर भरोसा करके कोई बात बताई है, तो वह कभी भी दूसरों के लिए गपशप का हिस्सा नहीं बननी चाहिए।
3. पैसों का हिसाब और कमाई: आपकी सैलरी, सेविंग्स या पैसों से जुड़े मतभेद पूरी तरह से निजी होते हैं, इन्हें बाहर शेयर करने से बचना चाहिए।
4. इमोशनल और फिजिकल रिश्ते: आप दोनों के बीच के भावनात्मक और शारीरिक रिश्ते की बातें हमेशा चार दीवारों के अंदर ही सुरक्षित रहनी चाहिए।
5. कमजोरियां और डर: आपके पार्टनर के डर, कमजोरी या उनके कमजोर पलों को किसी के भी सामने मजाक या चर्चा का मुद्दा न बनाएं।
एक्सपर्ट की राय: हैप्पी मैरिड लाइफ सीक्रेट
रिश्तों के जानकारों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी मैरिड लाइफ के लिए बाउंड्रीज यानी सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है।
- सही सलाह लें: अगर रिश्ते में कोई बड़ी समस्या है, तो हर बात को बार-बार दोहराए बिना किसी भरोसेमंद या पेशेवर व्यक्ति से सही सलाह ली जा सकती है, लेकिन इससे आपका पार्टनर गलत नहीं दिखना चाहिए।
- आपसी फैसले: आप कहां रहते हैं, पैसे कैसे संभालते हैं और जीवन के बड़े फैसले क्या लेते हैं, इन सभी बातों पर सबसे पहले सिर्फ आप दोनों को ही आपस में चर्चा करनी चाहिए।
निष्कर्ष
एक खुशहाल मैरिड लाइफ का सबसे बड़ा राज यही है कि पति-पत्नी सबसे अच्छे दोस्त बनें और अपने घर की बातें घर के अंदर ही रखें। जब आप अपनी पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी बनाए रखते हैं, तो आपका रिश्ता समय के साथ और ज्यादा मजबूत और गहरा होता जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
