पहली डेट ट्रिकी न हो, इसके लिए कुछ सावधानियां रखनी जरूरी हैं। हो सकता है यह मीटिंग एक फेयरी टेल रोमांस में बदल जाए, क्योंकि आमतौर पर पहली डेट पर सभी थोड़े घबराए हुए दिखते हैं। हम यहां कुछ सावधानियों के बारे में बता रहे हैं, ताकि घबराहट में आप कुछ ऐसा न कर बैठें जिससे आपकी पहली डेट कॉमेडी या ट्रेजेडी की कैटेगरी में पहुंच जाए। ये लेख इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. अजीत सक्सेना से बातचीत पर आधारित है। जानते हैं आगे...
1. फोटो से अलग दिखने पर कमेंट न करें
पहली बार किसी से मिलने जा रहे हैं तो यह न कहें, "आप सचमुच काफी अलग लग रहे हैं! क्या डेटिंग साइट पर मौजूद आपकी फोटो फोटोशॉप्ड है?" इस बात का सीधा मतलब यह निकलता है कि आप जो देख रहे हैं, वह आपको पसंद नहीं आ रहा है। इस बात को कहने का आपका तरीका दूसरा भी हो सकता है। लुक्स पर सीधा कमेंट करने के बजाय जगह, ड्रेस या एक्सेसरीज की तारीफ की जा सकती है।
2. ड्रेस पर न दें नकारात्मक टिप्पणी
कभी यह न कहें, "ओह, आपने यह क्या पहना है?" ऐसा कहने का मतलब यही है कि आप किसी किताब को उसके कवर से जज कर रहे हैं। इस तरह की बातें आपकी पहली डेट को आखिरी बना सकती हैं। ड्रेस पर नकारात्मक कमेंट करने से लगेगा कि आप उनकी पर्सनैलिटी और हुनर को नहीं, बल्कि उन्हें केवल उनके कपड़ों से आंक रहे हैं। ऐसी गलती कभी न करें।
3. एग्रेसिव या बोल्ड बातों से बचें
पहली ही मुलाकात में बहुत ज्यादा पर्सनल या बोल्ड बातें न करें। फर्स्ट डेट के हिसाब से इस तरह की बातें बहुत ज्यादा एग्रेसिव और अनकंफर्टेबल हो सकती हैं। सामने वाला व्यक्ति आपको बहुत ज्यादा फास्ट-फॉरवर्ड समझ सकता है, जिसका खामियाजा आपको इस मीटिंग के बाद भुगतना पड़ सकता है।
4. इन शब्दों के प्रयोग से बचें
थोड़े-थोड़े समय में सामने वाले की बातों पर "हां श्योर", "व्हाटएवर" या "एक्चुअली" जैसी बातें न बोलें। इसका यही मतलब निकाला जाता है कि या तो आप उनकी बातों को बहुत हल्के में ले रहे हैं या फिर आप उनकी बातों से बोर हो गए हैं। इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करने से आप इंटेलेक्चुअल बिल्कुल नहीं लगेंगे।
5. ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान दें
पहली डेट बहुत खास होती है और इसके लिए आपको खुद को अच्छी तरह ड्रेस-अप करना चाहिए। जब कोई आपसे पहली बार मिलता है, तो वह सबसे पहले आपके पहनावे और व्यवहार पर ध्यान देता है। उसके बाद ही धीरे-धीरे समझ पाता है कि असल मायने में आप कैसे हैं। ऐसे में पार्टनर से मिलने जाने के लिए खुद को अच्छे से रेडी करें, ताकि फर्स्ट इंप्रेशन में ही बात बन जाए।
यह भी पढ़ें- काम की भागदौड़ में खो रहा है प्यार? पार्टनर से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें
6. ड्रिंक से जुड़े पर्सनल सवाल न पूछें
पहली ही डेट पर यह न पूछें, "क्या आप ड्रिंक करते हैं?" इस तरह की खोजबीन करने के लिए पहली मुलाकात सही समय नहीं है। इस तरह के सवालों से सामने वाला असहज हो सकता है।
एक्सपर्ट टिप्स: पहली डेट पर जा रहे हैं, तो हमेशा पॉजिटिव बातें करें और सामने वाले को सहज महसूस कराएं। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। पहली ही डेट पर बहुत ज्यादा ओवर-फ्रेंडली होने से बचें, वरना लग सकता है कि आप जीवन के प्रति लापरवाह हैं।
यह भी पढ़ें- Nice Guy vs Bad Boy: अट्रैक्शन और सुकून के कन्फ्यूजन में कैसे चुनें पार्टनर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक: गीतांजलि
Images: magnific/Sa
