आज के दौर में टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा है और बच्चे भी इससे दूर नहीं हैं। आजकल कई छात्र अपने स्कूल प्रोजेक्ट और होमवर्क के लिए चैट-जीपीटी जैसे एआई टूल्स की मदद ले रहे हैं। ऐसे में एक पेरेंट्स के तौर पर यह गर्व की बात हो सकती है कि आपका बच्चा टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिला रहा है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा खतरा भी है। जी हां, सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या होमवर्क पूरा करने का ये हल आपके बच्चे की सोच और रचनात्मकता को खत्म कर रहा है? बता दें कि एआई का सही इस्तेमाल बच्चे को स्मार्ट बना सकता है, लेकिन इसकी ज्यादा निर्भरता उसे मानसिक रूप से आलसी भी बना सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे क्यों कर रहे हैं होमवर्क के लिए एआई का इस्तेमाल और इसे कैसे बैलेंस करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बच्चे क्यों कर रहे हैं होमवर्क के लिए एआई का इस्तेमाल?

आपका बच्चा घंटों लाइब्रेरी में बैठने या गूगल सर्च करने के बजाय, एआई पलक झपकते ही निबंध, गणित के हल और कविताएं लिख देता है।

यह मुश्किल सब्जेक्ट को बहुत ही सरल भाषा में समझा देता है, जिससे बच्चों को लगता है कि उन्हें अब खुद मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इससे अलग खेल-कूद और अन्य गतिविधियों के लिए ज्यादा समय निकालने के चक्कर में बच्चे होमवर्क का शॉर्टकट ढूंढने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें -Parenting Tips: खेल-खेल में बढ़ेगा प्यार, आजमाएं ये 5 एक्टिविटीज जो बच्चों को लाएंगी एक-दूसरे के करीब

होमवर्क और एआई के बीच संतुलन कैसे बिठाएं?

बच्चे को समझाएं कि वह चैट-जीपीटी से आइडिया ले सकता है, लेकिन उसे पूरा कॉपी न करें। उदाहरण के लिए, इस विषय पर 3 मुख्य बिंदु बताओ पूछना ठीक है, लेकिन पूरा निबंध लिखवाना गलत है। 

बच्चे को सिखाएं कि एआई हमेशा सही नहीं होता। उसे जानकारी को किताबों या स्कूल के नोट्स से क्रॉस-चेक करने के लिए प्रोत्साहित करें।

डिजिटल युग में पेरेंट्स के लिए जरूरी सावधानियां

बच्चा कंप्यूटर या मोबाइल पर क्या कर रहा है, उस पर निगरानी रखें। सुनिश्चित करें कि वह एआई का उपयोग केवल जटिल अवधारणाओं को समझने के लिए कर रहा है। इससे अलग बच्चे से सवाल पूछें जैसे "तुम्हें क्या लगता है, यह जवाब सही क्यों है?" इससे उसकी सोचने की शक्ति विकसित होगी।

इसे भी पढ़ें -घर बना रहता है जंग का मैदान? बच्चों की लड़ाई को प्यार में बदलने के 5 जादुई तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik