Coconut Rice Recipe: पुलाव या बिरयानी नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट नारियल चावल
Coconut Rice Recipe: जब कुछ मसालेदार और स्पाइसी खाने का मन करता है, तो हम पुलाव या फिर बिरयानी बना लेते हैं, लेकिन जब घर पर मेहमान आने वाले होते हैं, तो हम कुछ ऐसा बनाने का सोचते हैं, जो कम समय भी बन जाए और स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में आप एक बार साउथ इंडियन नारियल चावल जरूर ट्राई करें।
South Indian Coconut Rice Recipe: रोजाना दाल-रोटी और सब्जी खा-खाकर अक्सर जब हम बोर हो जाते हैं, तो लंच या डिनर में पुलाव या फिर बिरयानी बना लेते हैं, लेकिन हर बार कुछ स्पेशल खाने का मन होने पर यही डिश रिपीट करना बोरिंग लगता है। यह दिक्कत उस समय और बढ़ जाती है, जब घर मेहमान आने वाले हो। अब ऐसे में समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो उन्हें पसंद आए और कम समय में बन भी जाए? अगर आप भी इस सोच में हैं, तो एक बार साउथ इंडियन डिश नारियल चावल जरूर बनाएं। आज के इस लेख में हम आपको Coconut Rice बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
नारियल चावल रेसिपी Recipe Card
नारियल चावल बनाने की रेसिपी
Total Time :25min
Preparation Time : 15min
Cooking Time : 10
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Main Course
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
1 कप- चावल
2 कप-पानी
2 बड़े चम्मच- तेल या घी
1/2 छोटा चम्मच-राई
1/2 छोटा चम्मच- जीरा
1 बड़ा चम्मच- चना दाल
1/2 बड़ा चम्मच- उड़द दाल
12-15-काजू
1-सूखी लाल मिर्च
15-20- करी पत्ती
2-हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच- बारीक कटा अदरक
1 चुटकी- हींग
1.5 कप- ताजा कद्दूकस किया गया नारियल
1/2 छोटा चम्मच- नमक
1/2 - गाजर कद्दूकस किया गया
1 बड़ा चम्मच- नींबू का रस
4 डंठल-धनिया कटा हुआ
विधि
Step 1 :
नारियल चावल बनाने केवल चावल को धोकर पका लें।
Step 2 :
अब पके चावल को निकालकर ठंडा करें।
Step 3 :
दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच घी या तेल डालें।
Step 4 :
गर्म होने के बाद इसमें राई डालकर चटकने दें।
Step 5 :
फिर जीरा, चना दाल और उड़द दाल डालें।
Step 6 :
भूनने के बाद काजू और सूखी लाल मिर्च के टुकड़े डालें और भूनें।
Step 7 :
रोस्ट करने के बाद करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालें।
Step 8 :
अब इसमें हींग डालें और मिक्स करें।
Step 9 :
इसके बाद इसमें कद्दूकस किया गया नारियल डालकर 30-40 सेकंड तक चलाएं।
Step 10 :
फिर इसमें ठंडा किया गया चावल और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
Step 11 :
1-2 मिनट बाद गैस बंद कर इसे सर्व करें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।