बच्चों को नूडल्स खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है, वह हर दिन घर पर नूड्लस खाने की जिद्द करते हैं, लेकिन रोज बच्चों को मैदा नहीं खिलाया जा सकता। एक समय था जब बच्चे घर का बना खाना ही खाया करते थे, लेकिन आज आदतें बदल गई हैं। नूडल्स का स्वाद बच्चों को पसंद होता है, इसे खिलाने के लिए उनके आगे पीछे नहीं घूमना पड़ता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है, जिसे रोज बच्चों को खिलाया तो इससे गंभीर बीमारी हो सकती है। इसी चलते आज के इस आर्टिकल में हम आपको डोसा नूडल्स की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। इस रेसिपी को बनाना इतना आसान है कि बच्चे चाव से भी खाएंगे और सेहत भी खराब नहीं होगी।
डोसा नूडल्स कैसे तैयार करें?
डोसा बैटर से नूडल्स तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको बैटर बनाना होगा, अगर आप चावल से नूडल्स तैयार करती हैं, तो रातभर चावल को पानी में भिगो दें। इससे सुबह आप इसे मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर सकती हैं। अगर आप इंस्टेंट बैटर बनाना चाहते हैं, तो 1 कप सूजी में जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना सकती हैं। बैटर में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- नूडल्स बनाने के लिए आपको इस बैटर को एक बोतल में भरना होगा। इसे आप पतली निब वाली बोतल में भरें, ताकि आप इसकी मदद से आसानी से नूडल्स तैयार कर सकें। नूडल्स को तवे पर डालकर बनाना होगा, बोतल की निब पतली होगी, तो नूडल्स का शेप बनाना आसान हो सकता है।
- तवे पर नूडल्स तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले तवे को अच्छे से गर्म कर लेना है। अब इसपर हल्का तेल लगाएं, ताकि बैटर चिपके नहीं। इसके बात बोतल की मदद से पतले-पतले नूडल्स जैसी धारियां बनाएं। जब नूडल्स अच्छी तरह पक जाए, तो इसे तवे से उतार लें। इसी तरह पूरे बैटर से डोसा नूडल्स तैयार कर लें और एक प्लेट में फैला कर रख दें।
इसे भी पढ़ें- दिखने में लिट्टी जैसी पर स्वाद अलग: जानें पूर्वांचल के जायके मकोनी की खासियत
- इस प्रकिया के बाद आपको नूडल्स को सब्जियों के साथ फ्राई करना होगा। इसे आप कढ़ाई में थोड़ा तेल, प्याज-टमाटर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर पकाएं। अब मसाले और सॉस मिलाएं। जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें नूडल्स मिलाएं और हल्का पका कर गैस बंद कर दें। इसे ज्यादा न चलाएं वरना टूट जाएगा। इस तरह आपका डोसा नूडल्स बनकर तैयार हो गया है।
- बैटर बनाने के लिए रात को चावल भिगोकर रखें और सुबह मिक्सी में गाढ़ा पीस लें।
- ध्यान रखें कि इसे बहुत हल्का और आराम से चलाएं, नहीं तो नूडल्स टूट जाएंगे। बस हल्का सा पकाकर गैस बंद कर दें, अब आपका डोसा नूडल्स तैयार है।
ये गलतिया न करें
डोसा नूडल्स बनाते समय इसका बैटर बहुत ज्यादा पानी न करें। इसे गाढ़ा रखें, ताकी यह तवे पर फैले नहीं। साथ ही सब्जियों को पकाने के बाद जब आप नूडल्स कढ़ाई में डाल रही हैं, तो उसे ढके नहीं। 2 से 3 बार चलाकर धींमी आंच पर 5 से 7 मिनट पकने दें। जब आपको लगे कि मसाला अच्छे से मिक्स हो गया है, तो गैस बंद करें और सर्व करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
