जन्माष्टमी के खास दिन पर पूरा संसार कान्हा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आता है। कृष्ण जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है और कृष्ण भजनों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। चाहे कृष्ण जन्म हो, दही हांडी का उत्सव हो या राधा-कृष्ण का असीम प्यार हो, हर भाव पर बॉलीवुड में कोई न कोई गाना जरूर है। जैसे ही जन्माष्टमी का पर्व करीब आता है, कान्हा की लीलाओं और कृष्ण भक्ति से जुड़े गीत हर तरफ सुनाई देने लगते हैं। मंदिरों में आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है और पूरा माहौल की कृष्णमय हो जाता है। यहां हम आपको एक ऐसे भजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रिलीज हुए करीब 48 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी जन्माष्टमी के मौके पर इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इसे लता मंगेशकर ने आवाज दी है। चलिए आपको बताते हैं कि यह भजन कौन-सा है?
48 सालों से कृष्ण जन्मोत्सव पर जरूर बजता है यह गाना
लता मंगेशकर और मन्ना डे की आवाज से सजे इस गाने को बोल हैं- 'यशोमती मैया से बोले नंदलाला राधा क्यूं गोरी मैं क्यों काला।' इस खूबसूरत गाने में बाल कलाकार के रूप पद्मिनी कोल्हापुरे बड़ी ही मासूमियत के साथ कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आती हैं। अगर आपने इस गाने को सुना होगा, देखा होगा, तो आपको पता होगा कि कितने भोले भाव से इस गीत में पद्मिनी कोल्हापुरे इस भजन को गा रही हैं। बता दें कि यह गीत साल 1978 में आई फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का है। इस गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे ने जीनत अमान के बचपन का रोल प्ले किया था। इस गीत के बोल नरेंद्र शर्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।
गाने में है यशोदा मैय्या और नन्हे कान्हा के बीच भोला संवाद
इस गाने के बोल बहुत प्यारे है। इसमें कान्हा अपनी भोली आवाज में मासूमियत के साथ यशोदा मैय्या से सवाल कर रहे हैं और वह भी बड़े दुलार से साथ उनकी बातों का जवाब दे रही हैं। गाने का भाव बहुत प्यारा है और शायद यही वजह है कि यह आज तक जन्माष्टमी के सदाबहार गीतों में गिना जाता है।
यहां देखें इस गाने का वीडियो
यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
