संजय लीला भंसाली अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों के बीच ऐसा बज क्रिएट करते हैं कि लोग बेसब्री से उसकी रिलीज का इंतजार करने लगते हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद अब उनकी अगली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है। भंसाली अपनी इस फिल्म के स्टार्स के एक से बढ़कर एक पोस्टर शेयर कर रहे हैं, जो सीधे लोगों के दिलों में उतर रहे हैं।

शुरुआत में रणबीर कपूर के दो धमाकेदार लुक आए, जिन्हें देखकर फैंस क्रेजी हो गए। इसके बाद आलिया भट्ट का कैबरे गर्ल वाला ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म के तीसरे बड़े स्टार विक्की कौशल का पहला लुक भी आउट कर दिया है, जिसे देखते ही आपकी नजरें थम जाएंगी।

लव एंड वॉर में द‍िखा विक्की कौशल का किलर और रेट्रो लुक

विक्की कौशल ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना यह पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया है। सामने आए पोस्टर में विक्की का अंदाज काफी अलग और इंटेंस लग रहा है।

  • पोस्टर में विक्की एकदम शांत होकर गुस्से में सामने देख रहे हैं। उनकी आंखों का यह एक्सप्रेशन इतना जबरदस्‍त है कि कोई भी आसानी से इंप्रेस हो जाए।
  • व‍िक्‍की कौशल के एक हाथ में लाइटर है और होठों के बीच दबाई हुई सिगरेट उनके लुक को एकदम चार्मिंग बना रही है।
  • इस पूरे पोस्टर को पुराना यानी रेट्रो फील दिया गया है, जो विक्की के पर्सनालिटी पर बहुत सूट कर रहा है।
 

पोस्‍ट में व‍िक्‍की कौशल ने क्‍या ल‍िखा?

पोस्टर पोस्ट करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा कि आंखें आपस में मिलेंगी जरूर, लेकिन एक बार देखने के बाद हटेंगी बिल्कुल नहीं। उन्होंने भंसाली सर का नाम भी लिखा। वैसे आपको बता दें कि यह तो बस एक झलक है, विक्की का एक और पोस्टर आना बाकी है, जिसमें उनका पूरा लुक रिवील किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन कैसा रहा?

फिल्म से जब रणबीर का लुक आया था, तब भी लोगों ने बहुत प्यार दिया था। वहीं आलिया के कैबरे पोस्टर को देखकर कुछ लोग अनुष्का शर्मा के बॉम्बे वेल्वेट और कियारा के टॉक्सिक वाले लुक से उसकी तुलना करने लगे थे, लेकिन विक्की कौशल का यह नया पोस्टर आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

image credit- instagram

यूजर्स कमेंट सेक्शन में विक्की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब समझ आ रहा है कि भंसाली सर इस फिल्म में क्या कमाल दिखाने वाले हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि विक्की भाई, यह रोल तो सिर्फ आपके लिए ही बना है। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि अब तो यह फिल्म देखने के लिए थिएटर्स जाना ही पड़ेगा।

कब रि‍लीज होगी लव एंंड वॉर? 

अगर आप भी इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं, तो बता दें कि 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Instagram