कंगना रनौत और माधवन की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इन दोनों की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को फैंस ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट यानी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था और ऐसे में इस फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी का फैंस को काफी इंतजार था। 'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। पहले खबर आई थी कि इसकी स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई थी पर अब फाइनली इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या जानकारी सामने आ रही है?

'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग को लेकर सामने आई क्या अपडेट?


कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसका ऑफिशियल टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' होगा और इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। इरोस इनोवेशन की तरफ से हाल ही में कुछ प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया है और इसमें यह फिल्म भी शामिल है यानी इस फिल्म के नेक्स्ट चैप्टर पर मुहर लग गई है। इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट ने फैंस को खुश कर दिया है। शूटिंग का पूरा शिड्यूल तो सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अगले साल तक इस फिल्म की शूटिंग हो जाएगी।

क्या फिर डबल रोल निभाएंगी कंगना रनौत?

इस फिल्म की कहानी क्या होगी और कंगना इसमें क्या रोल निभाएंगी, इसे लेकर अभी कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के दूसरे पार्ट 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना ने डबल रोल निभाया था। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल भी है कि क्या कंगना इस पार्ट में भी डबल रोल में नजर आएंगी?

यह भी पढ़ें- Peddi Movie Controversy: जान्‍हवी कपूर के विवादित सीन्स में होगा बदलाव, वायरल चैट में कही गई वल्गर शॉट्स की बात, जानें क्या है पूरा मामला?

कंगना और माधवन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल


कंगना रनौत और माधवन की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई थी। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि ये जोड़ी क्या एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचा पाएगी। बात अगर कंगना रनौत की करें, तो वो पिछले काफी वक्त से एक हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं, ऐसे में ये फिल्म उनके करियर को एक नई उड़ान दे सकती है।

 


यह भी पढ़ें- Alpha Teaser Review: 'अल्फा' का टीजर हुआ रिलीज, आलिया का एक्शन अंदाज जीत लेगा दिल; फैंस बोले- 'शरवरी कहां हैं?'


'तनु वेड्स मनु' के पिछले दो पार्ट्स काफी हिट रहे थे, ऐसे में इसके तीसरे पार्ट से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।