शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार से जुड़ा एक किस्सा फिल्मी गलियारों में काफी पॉपुलर रहा है। इस किस्से का जिक्र शर्मिला टैगोर ने कपिल शर्मा के शो में भी किया था। इन दोनों स्टार्स ने साथ में फिल्म 'मौसम', 'गृहप्रवेश', 'फरार', 'सत्यकाम' और 'चरित्रहीन' में काम किया था। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था, लेकिन क्या आपको पका है कि फिल्म 'मौसम' की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार के लेट आने पर शर्मिला टैगोर को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने उनसे कई दिनों तक बात नहीं की थी। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
संजीव कुमार से नाराज हो गई थीं शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगौर ने इस किस्से का जिक्र 'द कपिल शर्मा शो' में किया था, जब साल 2023 में वह 'गुलमोहर' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि आज संजीव कुमार उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फिल्म 'मौसम' की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार ने उन्हें 6 घंटों का इंतजार करवाया था और इसे लेकर वह बहुत नाराज हो गई थीं। शर्मिला ने यह भी बताया था कि वह अपनी शूटिंग शिफ्ट में वक्त को लेकर काफी पाबंद थीं और जब 'मौसम' की शूट के पहले दी दिन वह 2 बजे की शिफ्ट में रात 8 बजे पहुंचे, तो उन्हें बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई।
कई दिनों तक नहीं की थी बात
शर्मिला टैगोर ने यह भी बताया कि इसके बाद शूटिंग के दौरान उन्होंने लंबे समय तक संजीव कुमार से बात तक नहीं की थी। यहां तक कि जब वे दोनों 'फरार' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती थी।
मेरे साथ बदतमीजी मत करना...
शर्मिला टैगोर ने बाद में संजीव कुमार से माफी मांगी और यह भी कहा कि वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में जब मैंने उनकी फिल्म 'आंधी' देखी, तो मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई और मैंने उनसे कहा, "आप बहुत अच्छे एक्टर हो...मैंने आपको माफ किया...लेकिन अगली बार देर से आना हो तो मुझे पहले ही बता देना, मेरे साथ ये बदतमीजी मत करना।" इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
यह भी पढ़ें- परदे पर एक्ट्रेसेस को छूने से बचते थे मनोज कुमार, फिर इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दिया था अपना नियम
यह भी पढ़ें- 'शोले' के इस एक सीन को शूट करने में लगे थे तीन साल, अमिताभ बच्चन ने खुद सुनाया था किस्सा
'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
