Ranbir Kapoor Ramayana New Poster Release: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म से जुड़े आए दिन नए अपडेट्स और पोस्टर्स को देखते हुए फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें टीवी के 'राम' यानी वरिष्ठ अभिनेता अरुण गोविल एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। नीचे लेख पढ़ें इससे जुड़ी अपडेट।

'रामायण' में अरुण गोविल का नया रोल

पोस्टर में अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में दिखाया गया है, जो भगवान राम के पिता और अयोध्या के राजा हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अरुण गोविल के नए लुक को शेयर करते हुए उनके किरदार की घोषणा की। उनके नए रोल के बारे में बताने से पहले, पोस्ट में भगवान राम के साथ उनके पुराने जुड़ाव का ज़िक्र किया गया। कैप्शन में लिखा था "उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवित किया था। अब, वे अयोध्या के राजा के तौर पर रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं। राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल।"

राम के किरदार में नजर आ रहे हैं रणबीर कपूर

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं। यश रावण का किरदार निभाएंगे, जबकि सनी देओल को हनुमान के रोल के लिए चुना गया है। रवि दुबे इस फिल्म से अपना डेब्यू करते हुए लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। कलाकारों की इस टीम में अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी शामिल हैं।

रणबीर कपूर की रामायण कब आ रही है?

निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण का पहला भाग इस साल 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि यह फिल्म न सिर्फ हिंदी बल्कि कई अन्य भारतीय भाषाओं में और आईमैक्स (IMAX) फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Image Credit- instagram